Advertisement

Loading Ad...

'काम तो आपको बहुत मिलेगा और...', पहले सलमान ने किया सपोर्ट, फिर बेइज्जती की 'वीडियो' पर राजपाल यादव ने दी सफाई

सलमान खान खुलकर राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए. उन्होंने न सिर्फ उनके काम की तारीफ की, बल्कि उन्हें हिम्मत भी दी कि वह इन बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें. सलमान खान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा किया.

Loading Ad...

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का सामना करना पड़ता है. हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जब मशहूर एक्टर राजपाल यादव को लेकर एक टिप्पणी की गई, जिसने विवाद खड़ा कर दिया.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह दावा किया गया कि मंच पर मजाक के नाम पर उनका अपमान किया गया. कई लोग इस घटना से नाराज दिखे और शो के होस्ट्स पर सवाल उठाने लगे. इस टिप्पणी को कई लोगों ने अनुचित और अपमानजनक करार दिया, क्योंकि यह एक संवेदनशील कानूनी मामले से जुड़ी हुई थी.

Loading Ad...

सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन

Loading Ad...

इस पूरे मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान खुलकर राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए. उन्होंने न सिर्फ उनके काम की तारीफ की, बल्कि उन्हें हिम्मत भी दी कि वह इन बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें. सलमान खान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में उन्होंने राजपाल यादव के करीब 30 साल लंबे करियर की सराहना की. 

‘डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है. देना तो इंडिया में ही है’

Loading Ad...

सलमान खान ने लिखा, ''राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार फिल्मों में इसलिए कास्ट किया है, क्योंकि आप अपना काम अच्छी तरह जानते हैं, एक वैल्यू लाते हैं. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर काम मिलेगा और मिलता रहेगा, ये हकीकत है. यह याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, अगर इस पर ध्यान नहीं है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है. देना तो इंडिया में ही है.’’

सलमान के समर्थन पर क्या बोले राजपाल यादव

सलमान के इस पोस्ट के बाद राजपाल यादव ने अब रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा, “सलमान भाई, मेरे 30 साल के सफर को सरहाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ते दिखाते आए हैं. लव यू भाई. नमन.”

Loading Ad...

अवॉर्ड शो में विवाद पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी?

वहीं इस अवॉर्ड शो विवाद पर ख़ुद राजपाल यादव ने भी अपनी चु्प्पी तोड़ी है. एक्टर का कहना है कि ये सिर्फ एक एक्ट था.किसी को ग़लत ना समझें.  राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''मैं खुशकिस्मत था कि मुझे कुछ दिन पहले स्क्रीन अवॉर्ड्स में जाने का मौका मिला. मुझे वहां पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला, वहां डांस, स्किट और सिंगिंग का माहौल था. शो में कई तरह के एक्ट्स चल रहे थे, जिनका मकसद लोगों का मनोरंजन करना था. उसी दौरान एक एक्ट भी किया गया, जिसमें मैं खुद शामिल था.’’

‘सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैल गई’

Loading Ad...

राजपाल यादव ने बताया कि “इस एक्ट में मंच पर सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान भी थे. इस एक्ट का मकसद दुनिया की मौजूदा स्थिति को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाना था. आज के समय में दुनियाभर में युद्ध और आर्थिक उतार-चढ़ाव चल रहा है, जिसका असर आम आदमी पर पड़ता है. इसी बात को लेकर हमने एक छोटा सा नाटक तैयार किया था, ताकि दर्शकों को सोचने के साथ-साथ हंसी भी आए.कई बार फिल्मों या स्टेज पर किया गया सीन दर्शकों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां लोगों ने उस एक्ट को असल घटना समझ लिया. इसी वजह से सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैल गई और लोगों ने होस्ट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया.’’

'सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं’

राजपाल यादव ने आगे कहा, ''सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं और उन्होंने हमेशा मेरा सम्मान किया है. इन दोनों कलाकारों ने मंच पर हमेशा आदर दिया है और पूरे ऑडिटोरियम को खड़े होकर तालियां बजाने के लिए प्रेरित किया. मैं इन दोनों को दिल से मानता हूं और इनके खिलाफ कुछ भी गलत सुनना मुझे अच्छा नहीं लगता.’’

Loading Ad...

राजपाल यादव ने अपने फैंस और दर्शकों से की खास अपील

राजपाल यादव ने अपने फैंस और दर्शकों से खास अपील करते हुए कहा, ''कृपया किसी भी कलाकार को बिना सच्चाई जाने ट्रोल न करें और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं. अगर कोई सौरभ या जाकिर के बारे में कुछ गलत कहता है, तो उससे मुझे दुख होगा.’’

क्या था पूरा विवाद?

Loading Ad...

दरअसल, ये पूरा विवाद एक अवॉर्ड समारोह के दौरान शुरू हुआ, जहां शो के होस्ट सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान  ने राजपाल यादव पर तंज कसते हुए उनके पुराने केस का जिक्र कर दिया. होस्ट ने मजाक में कहा, ''डॉलर का रेट चाहे जितना ऊपर-नीचे हो जाए, आपको पैसे तो उतने ही वापस करने हैं.’’

क्या है राजपाल यादव का केस?

यह भी पढ़ें

राजपाल यादव के खिलाफ एक चेक बाउंस केस दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है. उन्होंने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता-पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपए का लोन लिया था. फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए. इसके बाद नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...