Advertisement

Loading Ad...

‘तुम बकवास करती हो, इसलिए तुम्हें बैन किया’, कंगना रनौत ने किया ‘धुरंधर’ रणवीर का सपोर्ट, भड़क गए अशोक पंडित

कंगना रनौत ने भी धुरंधर एक्टर का इस मामले में खुलकर सपोर्ट किया था, अब इसे लेकर FWICE के चीफ एडवाइज़र अशोक पंडित कंगना रनौत पर भड़क गए हैं.

Image Credits:X/taranadarsh/IANS/Instagram/AshokePandit
Loading Ad...

फरहान अख़्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, पहले रणवीर सिंह ने इस फिल्म से किनारा किया, जिसके बाद FWICE ने एक्टर पर बैन लगा दिया. हालांकि रणवीर के लीगल नोटिस भेजने के बाद FWICE ने ये बैन हटा दिया है. 

कंगना रनौत पर भड़के अशोक पंडित

इस मामले को लेकर कई हस्तियों ने रणवीर सिंह का समर्थन किया था, हाल ही में कंगना रनौत ने भी धुरंधर एक्टर का इस मामले में खुलकर सपोर्ट किया था, अब इसे लेकर FWICE के चीफ एडवाइज़र अशोक पंडित कंगना रनौत पर भड़क गए हैं. 

Loading Ad...

‘तुम बकवास करती हो, इसीलिए मैंने तुम्हें बैन किया’

Loading Ad...

एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अशोक पंडित ने कहा है कि इंडस्ट्री के कई लोग मामले को पूरी तरह समझे बिना ही उस पर टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कंगना पर गुस्सा निकालते हुए कहा, “इंडस्ट्री के कई लोगों ने हमें गाली देना शुरू कर दिया है. कल कंगना ने भी कुछ कहा. लोग पूरे मामले को नहीं समझ पा रहे हैं और लोग बस टिप्पणी कर रहे हैं. कंगना ने ये भी कहा कि मुझे भी इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है. तुम बकवास करती हो, इसीलिए मैंने तुम्हें बैन किया है. मुझे परवाह नहीं है.”

‘हम रणवीर के खिलाफ नहीं हैं’

Loading Ad...

अशोक पंडित ने आगे कहा, “यहां इंडस्ट्री का एक बड़ा मुद्दा है. तुम्हें तो इस मुद्दे की जानकारी भी नहीं है. तुम बस बातें बना रहे हो. हम रणवीर के खिलाफ नहीं हैं. हम सिर्फ जो हुआ है, उसके बारे में बात कर रहे हैं.  FWICE को रणवीर सिंह से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि ये मामला प्रोफेशनल कमिटमेंट से जुड़ा है. इस मामले पर रिएक्ट करने से पहले लोगों को उन परिस्थितियों को समझना चाहिए जिनके कारण फेडरेशन ने यह कदम उठाया है.”

रणवीर के सपोर्ट में क्या बोलीं थी कंगना?

कंगना रनौत  हाल ही में अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं थी. एक्टर पर लगे बैन पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने कहा था, “आप मुझसे पूछ रहे हैं, मुझे हर किसी ने बैन कर दिया है. मैं कहना चाहूंगी कि जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. तो अब ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े. तो आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी कितनी हैसियत बढ़ी है, तभी तो उनके इतने दुश्मन हैं. जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की बाधाएं आती हैं. आज मैं अच्छा कर रही हूं. तो ठीक है, कुछ नहीं होगा, आखिरकार सब ठीक हो जाएगा.”

Loading Ad...

रणवीर को फरहान ने कब साइन किया था?

बता दें कि साल 2023 में फरहान अख़्तर ने अपनी फिल्म डॉन 3 के लिए रणवीर को साइन किया था, फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो भी रिलीज़ हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था. हालांकि बाद में फिल्म किसी ना किसी कारण के चलते टलती रही. 

Loading Ad...

डॉन 3 में अब कब कौन नज़र आएगा 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिएटिव मतभेदों के चलते रणवीर सिंह ने फिल्म से दूरी बनी ली थी. सुनने में आ कहा है कि डॉन 3 में अब रणवीर सिंह की जगह अब ऋतिक रोशन नज़र आ सकते हैं. 

किस फिल्म में नज़र आएंगे रणवीर सिंह?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बात करें रणवीर सिंह की तो जल्द ही वो प्रलय में नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वो Zombie के किरार में दिखाई देंगे. इस फिल्म को रादज मेहता बना रहे हैं, बताया जा रहा है कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु होगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...