Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘तूने मेरे यहां रेड डालना है’, Housefull 5 के इवेंट में फीस के सवाल पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- तू हमारा भतीजा लगता है

फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार को एक शख्स की बात पर गुस्सा आ गया. दरअसल ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक शख्स ने अक्षय कुमार से उनकी फ़ीस को लेकर सवाल पूछ डाला. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार से किसी ने पूछा हाउसफुल 5 के लिए उन्होंने कितना चार्ज किया. इस सवाल को सुनते ही एक्टर भड़क गए, हालांकि अक्षय के जवाब को सभी ने मजाकिया अंदाज़ में लिया और सब इस दौरान हंस पड़े, क्योंकि एक्टर ने मजाक में ही जवाब दिया था.

Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो की लोगों को काफी पसंद आया था. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी फिल्म की कास्ट ने जमकर मस्ती की थी. फिल्म के मेकर्स ने ग्रेंड तरह से इसका लॉन्च किया था. 
 

अक्षय कुमार ने दिया मजेदार जवाब!

वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार को एक शख्स की बात पर गुस्सा आ गया. दरअसल ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक शख्स ने अक्षय कुमार से उनकी फ़ीस को लेकर सवाल पूछ डाला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार से किसी ने पूछा हाउसफुल 5 के लिए उन्होंने कितना चार्ज किया. इस सवाल को सुनते ही एक्टर भड़क गए, हालांकि अक्षय के जवाब को सभी ने मजाकिया अंदाज़ में लिया और सब इस दौरान हंस पड़े. क्योंकि एक्टर ने मजाक में ही जवाब दिया था. 
 
हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने कहा “अगर मैंने पैसे लिए होंगे तो मैं तुझे क्यों बताऊंगा? तू हमारा भतीजा लगता है? मैंने पैसे लिए, अच्छे खासे लिए. फिल्म बनी, बहुत अच्छे खासे बजट में बनी. बहुत मजा आया. आज खुशी का दिन है तूने मेरे यहां रेड डालना है?”
 

हाउसफुल 5 में होंगे अलग-अलग किलर!

हाल ही में हाउसफुल 5 के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया था, जिसे जानने के बाद फैंस एक दम हैरान रह गए थे. दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में हाउसफुल 4 के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया था कि हाउसफुल 5 का क्लाइमेक्स अलग होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म किस थिएटर में दिखाई जाएगी. उन्होंने लॉन्च पर कहा था “मैं पिछले 30 सालों से एक आइडिया पर काम कर रहा हूं कि कैसे एक ऐसा थ्रिलर बनाया जाए, जिसमें एक्स फैक्टर हो और जो दर्शकों को थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी लंबे समय तक बात करने पर मजबूर कर दे. इसलिए मैं एक ऐसी कहानी लेकर आया, जिसमें हर थिएटर में एक अलग किलर होगा.”
 
साजिद नाडियाडवाला ने आगे कहा था  “अगर आप इसे गेयटी में देखेंगे, तो इसमें क्लाइमैक्स में आपको अलग किलर देखने को मिलेगा. पीवीआर स्क्रीन नंबर 4 में, आपको एक अलग हत्यारा दिखाई देगा और पीवीआर स्क्रीन नंबर 5 में कोई और दोषी होगा. कुल मिलाकर जब भी आप इस मूवी को अलग अलग थियेटर में देखेंगे, तो आपको अलग ही एंडिंग देखने को मिलेगी. ये कॉन्सेप्ट पहली बार भारत में पेश किया जाएगा.  रोमांच बनाए रखने के लिए फिल्म के आधे कलाकारों को नहीं पता कि हत्यारे कौन हैं.  शूटिंग पूरी होने तक फिल्म के आधे कलाकारों को इस ट्विस्ट के बारे में पता नहीं था.”
 

हाउसफुल 5 की दमदार स्टारकास्ट!

बता दें कि हाउसफुल 5 में  लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई देने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्य शर्मा नजर आने वाले हैं. इसके अलावा और कितने एक्टर्स हैं वो भी देखने वाला होगा. इतनी बड़ी स्टारकास्ट देखकर हर कोई चौंक गया है.
 

हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने कितने करोड़ का कारोबार किया?

बता दें कि 15 साल पहले 30 अप्रेल 2010 को फिल्म हाउसफुल का पहला पार्ट रिलीज़ हुआ था. इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफ़िस पर 123.69 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म का दूसरा पार्ट 5 अप्रेल 2012 में रिलीज़ हुआ था. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 179.15 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म का तीसरा पार्ट 6 जून 2016 में रिलीज़ हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 194.48 करोड़ की कमाई की थी. इसके अलावा फिल्म का चौथा पार्ट 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज़ हुआ था. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 280. 27 करोड़ का कारोबार किया था. इसी के साथ हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने 777. 59 करोड़ की कमाई की है. 
 

कब रिलीज़ होगी हाउसफुल 5!

बता दें कि हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जो कि इससे पहले दोस्ताना और ड्राइव का डायरेक्शन कर चुके हैं, वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 6 जून को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. देखने वाली बात तो अब ये होगी की हाउसफुल 5 लोगों का दिल जीतने में कितना कामयाब होती है. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...