Advertisement

Loading Ad...

सर पर दुपट्टा, गले में चुनरी और माथे पर तिलक, कामाख्या देवी मंदिर पहुंची उर्फी जावेद, कट्टरपंथियों को नहीं हुआ बर्दाश्त

उर्फी जावेद ने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, तस्वीरों में उर्फी पीले रंग का सूट-सलवार पहने और सिर पर दुपट्टा रखे हुए दिख रही है. उनके माथे पर मंदिर का सिंदूर और तिलक भी लगा हुआ है. साथ ही उन्होंने लाल चुनरी भी पहन रखी है. उर्फी ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की.

Image Credits:urf7i/Instagram
Loading Ad...

उर्फी जावेद अक्सर ही अपने बयानों के साथ-साथ अतरंगी आउटफ़िट की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस धर्म परिर्वतन के दावों पर भड़क गईं थी. वहीं हाल ही में उर्फी जावेद असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर पहुंची थी. इस दौरान एक्ट्रेस अपने अतंरगी कपड़े से अलग पूरी तरह से पारंपरिक लुक में नज़र आईं थी. 

उर्फी ने किए कामाख्या देवी के दर्शन 

उर्फी जावेद ने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, तस्वीरों में उर्फी पीले रंग का सूट-सलवार पहने और सिर पर दुपट्टा रखे हुए दिख रही है. उनके माथे पर मंदिर का सिंदूर और तिलक भी लगा हुआ है. साथ ही उन्होंने लाल चुनरी भी पहन रखी है. उर्फी ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की. उर्फी जावेद ने तस्वीरें शेयर करते हुए  लिखा,  “गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए.”

Loading Ad...

उर्फी जावेद पर भड़के लोग 

Loading Ad...

अब उर्फी जावेद का कामाख्या देवी मंदिर जाना कट्टरपंथियों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, कुछ लोगों ने तो एक्ट्रेस को बददुआ तक दे डाली. एक यूजर ने लिखा, “Jo apne rab ka nhi hua wo tumhare devta ka kya hoga”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Aise logo ki zarurat bhi nhi hai islam me

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “In jaise log muslim ho hi nhi skte”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “We don't need this type of women in islam”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Naam urfi javed hata kar kch or rakh lo ab”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Shukr h kafir ne chor diya islaam layak bhi nhi thi ye muslim kehlane k”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,”Islam me iski zarurat bhi nahi h chal dafa ho”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Ja tujhe sukoon na mile kabhi ye dharam apnane ke baad astagfirullah”

Loading Ad...

ख़ुद को नास्तिक मानतीं हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद भले ही मंदिर में दर्शन करने गईं हो, लेकिन वो ख़ुद को नास्तिक बताती हैं.   उर्फी जावेद ने अपने शुरुआती इंटरव्यूज में कई बार कहा था कि वे किसी भी धर्म या रिलिजन में विश्वास नहीं रखती हैं. उन्होंने खुद को नास्तिक बताया था.

Loading Ad...

किसी धर्म को नहीं मानतीं उर्फी

उर्फी ने यह भी कहा था कि वो एक मुस्लिम परिवार में पैदा जरूर हुई हैं, लेकिन वो इस्लाम को नहीं मानती हैं और न ही किसी अन्य धर्म का पालन करती हैं. ऐसे में उनके अचानक मंदिर जाकर पूजा करने पर उनके पुराने बयान चर्चा में आ गए हैं. 
क्या उर्फी ने अपनाया हिंदू धर्म?

उर्फी जावेद को लेकर हाल ही में दावा किया गया था कि उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है, यहां तक कि उनके नाम बदलने का दावा किया जा रहा था..हालांकि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है, उर्फी जावेद ने ख़ुद सामने आकर ऐसे दावों की पोल खोल दी थी. 

Loading Ad...

उर्फी ने किसे लगाई लताड़?

हाल ही में उर्फी को लेकर पत्रकार मीता चौधरी ने बड़ा दावा किया था, उनके मुताबिक़ एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदला लिया है और वो हिंदू बन गई है. इतना ही नहीं ये भी दावा किया गया कि अब वो उर्फी से रीता भारद्वाज बन गईं हैं. लेकिन, उर्फी ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए मीता को जमकर लताड़ लगाई थी.

‘मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला है

Loading Ad...

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खरी खोटी सुनाते हुए लिखा था, “कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आप को जर्नलिस्ट बोलते हैं. आंटी, प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए. मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला है. वैसे भी, मैं किसी धर्म में विश्वास नहीं रखती. रही बात कपड़ों की, तो मैं सिर्फ अपने कपड़ों से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी बिल्कुल 'नंगी' (बेबाक) हूं, लेकिन आज मेरा मूड नहीं है और हां, एक बार गूगल करके देख लो कि मेरे नाम पर कितने शोज हैं.”

‘मैं उनके साथ बदतमीज़ी नहीं कर सकती’

उर्फी जावेद ने अपनी स्टोरी पर आगे लिखा था,  “बुराई करनी है बिंदास, लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ क्योंकि मैं तुम्हारे साथ ऐसा नहीं कर सकती. क्योंकि किसी को परवाह नहीं है आंटी जी. मीता चौधरी आंटी बहुत भड़क गईं. लेकिन फिर भी उनकी बातें गलत हैं, मैंने कोई फेक ब्रेस्ट नहीं लगवाए हैं. बस इसलिए कि उनका चेहरा ढीला-ढाला दिखता है, उन्हें ब्रेस्ट का ही जुनून सवार है. आंटी ने मुझे बहुत भड़काने वाले मैसेज भेजे जिन्हें मैं अपलोड भी नहीं कर सकती, फिर वीडियो डिलीट कर दिया और मुझे ब्लॉक कर दिया. दोस्तों, मैं उनके साथ बदतमीज़ी नहीं कर सकती, वो मेरे दादाजी जैसी दिखती हैं.”

Loading Ad...

उर्फी जावेद का वर्क फ़्रंट

यह भी पढ़ें

बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो  उर्फी जावेद कई टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1 से मिली थी. वो इस शो में सिर्फ़ एक ही हफ़्ते तक रही थीं. लेकिन इस शो के ज़रिए वो काफ़ी पॉपुलर हो गई थी. इस शो के बाद उर्फी Splitsvilla में नज़र आई थी. इतना ही नहीं वो दिबाकर बनर्जी की फिस्म LSD 2 में भी दिखाई थी. उसके बाद वो अपने शो Follow Kar Lo yaar की वजह से चर्चाओं रहीं थी.वहीं एक्ट्रेस करण जौहर का शो द ट्रेटर्स भी जीत चुकी हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...