Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'पहलगाम में जब पैंट उतारी गई थी...', FIR दर्ज होने के बाद भड़के सोनू निगम, वीडियो जारी कर बोले- ये बवासीर बन जाता है

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “सिर्फ 4-5 गुंडे टाइप थे, जो वहां पर चिल्ला रहे थे. बल्कि वहां के हजारों लोग मना भी कर रहे थे. मुझे याद है कि लड़कियां उन पर चिल्ला रही थी, रोक रही थीं कि मत करो ऐसे. उन पांचों को बताना और याद दिलाना बहुत जरूरी था कि पहलगाम में जब पैंट उतारी गई थी, तो भाषा नहीं पूछी गई थी और कन्नड़ के बहुत ही प्यारे लोग होते हैं. आप ये मत सोचिए कि वहां कोई ऐसी कोई वेव चल रही है. ऐसा कुछ नहीं है.”

Loading Ad...
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम इन दिनों अपने बेंगलुरू कॉन्सर्ट को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले सिंगर बेंगलुरु के एक कॉलेज में कॉन्सर्ट के लिए गए थे. जहां एक शख्स ने उनसे कन्नड़,कन्नड़ चिल्लाते हुए कन्नड़ में गाने की माँग की थी. जिसके बाद सोनू निगम ने गाना बीच में ही रोक दिया था, सिंगर ने इस दौरान उस शख्स को लताड़ हुए कहता था कि कन्नड़ कन्नड़ यही वजह है  पहलगाम में जो हुआ है. 

कॉन्सर्ट में दिए अपने इस बयान की वजह से सोनू निगम मुसीबत में फंस गए थे. सिंगर पर आरोप लगा कि कन्नड़ गाना गाने की माँग को आतंकवादी घटना से जोड़कर उन्होंने कन्नड़ समुदाय का अपमान किया है और इसके लिए उन पर FIR दर्ज की गई है. वहीं अब सोनू सूद ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. 

सोनू निगम ने वीडियो जारी कर दी सफाई!

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “सिर्फ 4-5 गुंडे टाइप थे, जो वहां पर चिल्ला रहे थे. बल्कि वहां के हजारों लोग मना भी कर रहे थे. मुझे याद है कि लड़कियां उन पर चिल्ला रही थी, रोक रही थीं कि मत करो ऐसे. उन पांचों को बताना और याद दिलाना बहुत जरूरी था कि पहलगाम में जब पैंट उतारी गई थी, तो भाषा नहीं पूछी गई थी और कन्नड़ के बहुत ही प्यारे लोग होते हैं. आप ये मत सोचिए कि वहां कोई ऐसी कोई वेव चल रही है. ऐसा कुछ नहीं है.”

सोनू निगम ने आगे कहा कि “हर जगह पर ऐसे 4-5 गंदे लोग होते हैं, हर प्रांत में. आपके किसी भी स्टेट में होंगे. उन्हें याद दिलाना जरूरी है कि बतौर दर्शक आप गाने के लिए धमका नहीं सकते. जो लोग, लोगों को उकसाते हैं, उनको उसी समय रोकना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये बवासीर बन जाता है फिर बाद में, प्यार की भूमि में नफरत के बीज अगर कोई बो रहा है तो उसको रोकना पड़ेगा. क्योंकि ये फसल बाद में हमें ही काटनी पड़ेगी.  कन्नड़ के लोग बहुत प्यारे हैं, इसलिए जनरलाइज ना करें.  सिर्फ 4 या 5 लड़के थे, जो मेरी आंखों में देखकर गुस्से से धमकी दे रहे थे, मेरे पहले गाने के बाद ही कि मैं कन्नड़ गाना गाऊं.”

पहलगाम हमले का जिक्र कर क्या बोले थे सोनू?

बता दें कि सोनू निगम ने हाल ही में एक कॉलेज में परफ़ॉर्मेंस दी थी, सिंगर अपने फेमस आइकॉनिक हिंदी गाने गा रहे थे, इसी बीच एक फैन ज़ोर-जोर से चिल्लाते हुए कन्नड़-कन्नड़ बोलने लगा था. ये सुनते ही सिंगर ने अपनी परफ़ॉर्मेंस बीच में ही रोक दी और पहलगाम का जिक्र करते हुए उस लड़के की जमकर वाट लगाई थी. सोनू निगम ने फ़ैन को फटकार लगाते हुए कहा कि था “मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां पर एक लड़का, जिसकी उम्र उतनी नहीं होगी, जितने सालों से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं.  ये कितना रूड था कि वो भीड़ से चिल्ला रहा था- कन्नड़-कन्नड़. यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है न, यही कारण है, ये जो तुम कर रहे हो न यहां पर.देखो तो कौन सामने खड़ा है.  मुझे कन्नड़ लोग पसंद हैं. आय लव यू.”

सोनू निगम ने कहा कि “मैं पूरी दुनिया में कहीं भी जाता हूं, चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या इंडिया में किसी भी जगह जाऊं, 14 हजार की ऑडियंस होती है और उनमें से एक आवाज आती है, कन्नड़…, तो मैं उनके लिए उस एक कन्नड़ के लिए भी कन्नड़ गाने गाता हूं. मैं आप लोगों की इतनी इज्जत करता हूं. ऐसा नहीं करना चाहिए आपको. मैंने जिंदगी में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन जो सबसे बेहतरीन गाना है वो कन्नड़ में गाया है.  शोज तो हम लोग रोज करते हैं, लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं शो होता है तो हम बहुत इज्जत से आते हैं. क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है.”

सोनू निगम पर दर्ज हुई थी FIR!
बता दें कि सिंगर सोनू निगम पर कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी.  सिंगर के खिलाफ बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. उन पर एक कॉन्सर्ट के दौरान में कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है. सिंगर ने कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों को फटकार लेते हुए पहलगाम हमले का जिक्र कर दिया था. क्योंकि ये लोग उन्हें चिल्ला चिल्लाकर कन्नड़ में गाने के लिए धमका रहे थे. अब मामला दर्ज होने के बाद सोनू ने एक वीडियो बनाकर अपनी सफाी पेश की है. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...