Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Pawan Kalyan ने सनातन धर्म के लिए उठाई आवाज़ तो चिढ़ गए Prakash Raj, लोगों ने सिखाया सबक़ !

पवन कल्याण का सनातन धर्म के लिए आवाज़ उठाना और सनातन धर्म के अपमान को रोकने के लिए बात करना हिंदू विरोधी प्रकाश राज को रास नहीं आया है।मोदी विरोध में तो प्रकाश राज हर दूसरे दिन कोई ना कोई पोस्ट करते ही रहते है। अब प्रकाश राज ने तिरुपति मंदिर में बनने वाले प्रसादम पर मचे बवाल पर ऐसा बयान दिया है। जिसके वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए है। फ़िल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज ने पवन कल्याण से कहा है की आप इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर क्यों उछाल रहे हैं।

Loading Ad...
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बनने वाले प्रसादम यानी लड्डूओं में मिलावटी घी का इस्तेमाल करने की ख़बर पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इतना ही नहीं जबसे जानवरों की चर्बी मिलाने की सच्चाई सामने आई है तबसे तो इसे लेकर  बवाल और भी ज़्यादा मच गया  है।तिरुपति मंदिर में बनने वाले प्रसादम में हुई मिलावट के मुद्दे पर अब राजनीति भी खूब हो रही है।हाल ही में  आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वो पाश्चाताप पर जा रहे हैं। जिसके लिए 11 दिनों का उपवास रखेंगे।इतना ही नहीं डिप्टी सीएम होने के नाते पवन कल्याण ने तिरुपति लड्डू की जाँच करवाने के आदेश भी दिए हैं।

इतना ही नहीं पवन कल्याण ने ये तक कहा है की अब समय आ गया है की राष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म रक्षा बोर्ड का गठन करना चाहिए।इतना ही नहीं उन्होंने कहा है की सनातन धर्म के अपमान को रोकने के लिए सभी को साथ आना चाहिए।लेकिन पवन कल्याण का सनातन धर्म के लिए आवाज़ उठाना और सनातन धर्म के अपमान को रोकने के लिए बात करना हिंदू विरोधी प्रकाश राज को रास नहीं आया है।मोदी विरोध में तो प्रकाश राज हर दूसरे दिन कोई ना कोई पोस्ट करते ही रहते है। अब प्रकाश राज ने  तिरुपति मंदिर में बनने वाले प्रसादम पर मचे बवाल पर ऐसा बयान दिया है। जिसके वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए है। फ़िल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज ने पवन कल्याण से कहा है की आप इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर क्यों उछाल रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में आंद्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपने X अकाउंट पर लिखा था  - तिरुपति बालाजी प्रसाद में पशु वसा (मछली का तेल, सूअर की चर्बी और गोमांस की चर्बी) मिलाए जाने की बात से हम सभी बहुत परेशान हैं। तत्कालीन वाईसीपी सरकार द्वारा गठित टीटीडी बोर्ड को कई सवालों के जवाब देने होंगे। हमारी सरकार हरसंभव सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।लेकिन, ये मंदिरों के अपमान, भूमि संबंधी मुद्दों और अन्य धार्मिक प्रथाओं से जुड़े कई मुद्दों पर प्रकाश डालता है।अब समय आ गया है कि पूरे भारत में मंदिरों से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘सनातन धर्म रक्षा बोर्ड’ का गठन किया जाए।सभी नीति निर्माताओं, धार्मिक प्रमुखों, न्यायपालिका, नागरिकों, मीडिया और अपने-अपने क्षेत्रों के अन्य सभी लोगों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक बहस होनी चाहिए।मुझे लगता है कि हम सभी को किसी भी रूप में ‘सनातन धर्म’ के अपमान को रोकने के लिए एक साथ आना चाहिए।

अब सनातन धर्म के लिए आवाज़ उठाने वाले पवन कल्याण की बात सुनकर हिंदू विरोधी प्रकाश राज को लगता है चिढ़न हो गई है।प्रकाश राज ने X पर पोस्ट कर लिखा -  प्रिय पवन कल्याण...यह उस राज्य में हुआ है जहाँ आप डीसीएम हैं.. कृपया जाँच करें.. दोषियों का पता लगाएँ और कड़ी कार्रवाई करें। आप आशंकाएँ क्यों फैला रहे हैं और इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर क्यों उछाल रहे हैं... हमारे देश में सांप्रदायिक तनाव पहले से ही काफी है। केंद्र में आपके मित्रों का धन्यवाद

अब जिस तरह से प्रकाश राज ने अपनी बौखलाट ज़ाहिर की है। उसकी वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। एक यूज़र ने लिखा की - ठीक है, अपने दोस्तों से कहो कि वे वक्फ बोर्ड को रद्द कर दें.. क्योंकि हमें भारत में सांप्रदायिक तनाव की जरूरत नहीं है।हम हिंदू वही करेंगे जो हमारे विश्वास और आस्था के लिए सही होगा। तुम्हारा कोई काम नहीं, तुम चुप रहो!

वहीं एक और यूज़र ने लिखा - जांच में ही पता चला कि चाचा गाय के घी में मिलावट करते हैं, इसीलिए पवन कल्याण ने इतनी तीखी प्रतिक्रिया दी... एक स्वाभिमानी हिंदू की तरह...जबकि उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की थी, आप उसमें सांप्रदायिक रंग भर रहे हैं...कुछ तो शर्म करो...

इसके अलावा एक और यूज़र ने लिखा - एक आदमी कहता है जो छोटी चीजों को भी बड़ा मुद्दा बना देता है, लेकिन TirumalaTemple में जो हुआ उसे बड़ा मुद्दा नहीं मानता... चावल  दिन में कितनी बार खाता है तू??

वहीं एक और यूज़र ने लिखा - अरे जोकर और खलनायक,तुम्हें कम से कम पवन कल्याण की यह पोस्ट तो ठीक से पढ़ लेनी चाहिए थी...!मैं सिर्फ़ एक लाइन हाईलाइट कर रहा हूँ ताकि तुम समझ सको...बाकी तुम किसी असली खलनायक से कम नहीं हो..जोकर

वहीं एक और यूज़र ने लिखा - तुम सबसे बुरे इंसानों में से एक हो, जिनसे मैं मिला हूँ। जब कोई भारतीय विरोधी मुद्दा होता है, तो तुम उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हो और उसे राष्ट्रीय मुद्दा बना देते हो, लेकिन अगर यह हिंदू मान्यताओं और हिंदू रीति-रिवाजों का अपमान है, तो इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अगर यह हिंदू धर्म से जुड़ा है, तो यह सांप्रदायिक है, अन्य धर्म राष्ट्रीय हैं!! मूर्ख!

बता दें कि प्रकाश राज के इस पोस्ट सिर्फ़ पर आम लोगों ने ही एक्टर की लताड़ लगाई है।बल्कि साउथ एक्टर विष्णु मांचू की भी प्रकाश राज से इस मामले को लेकर ज़ुबानी जंग छीड़ गई है।प्रकाश राज के पोस्ट पर विष्णु मांचू ने अपनी प्रतिकिया देते हुए उन्हें जमकर लताड़ा है।एक्टर ने लिखा - श्री @प्रकाशराज कृपया चुप हो जाइए। तिरुमाला लड्डू सिर्फ प्रसाद नहीं है, यह मेरे जैसे लाखों हिंदुओं के लिए आस्था का प्रतीक है। श्री @पवन कल्याण, उपमुख्यमंत्री ने ऐसी पवित्र परंपराओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच और कार्रवाई की मांग की है। जब आप इस पर विचार कर रहे हैं, तो शायद इस बात पर विचार करें कि असली सांप्रदायिक रंग कहां जोड़ा जा रहा है? #स्टेइनयोरलेन

वहीं विष्णु मांचू के इस पोस्ट का जवाब देते हुए प्रकाश राज ने लिखा - ठीक है शिवायय्याआआ .. मेरी अपनी धारणा है .. आपकी अपनी है ... नोट किया गया #जस्टआस्किंग

बता दें कि तिरुपति मंदिर में बनने वाले प्रसादम में हुई मिलावट के मुद्दे पर बोलकर प्रकाश राज बुरे फँस गए हैं। बता दें कि ये वही प्रकाश राज हैं। जिन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और बुख़ार से की थी।इतना ही नहीं प्रकाश राज ने कहा था की सनातन को मिटाया जाना चाहिए।अब जो शख्स सनातन धर्म के बारे में ऐसी सोच रखता हो। उससे इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है।बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज अपने बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आए हो। इससे पहले भी वो कई बार हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ अपनी नफ़रत जाहिर कर ख़ुद की फ़ज़ीहत करवा चुके हैं। वैसे जिस तरह से लोगों ने प्रकाश राज को सबक़ सिखाया है। उसपर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...