Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

जब Govinda को लगी गोली तो कहां थी बीवी सुनीता, ये शख़्स का बस साथ !

गोविंदा कोलकाता  जानें की तैयारी कर रहे थे। वे लाइसेंस रिवॉल्वर को  सफाई करके रख रहे थे इसी दौरान रिवाल्वर उनके हाथ से छूट गयी और गोली चलने की वजह से उनके घुटने के नीचे गोली लग गई और वो घायल हो गए।

Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंद को लेकर बेहद दी चौंकाने वाली ख़बर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर ने ख़ुद को ही खोली मार ली है। जिसकी वजह से वो ज़ख़्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है की सुबह क़रीब 5 बजे एक्टर को गोली लगी,जिसके बाद उन्हें CRIT अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बता दें कि गोविंदा बंदूक को साफ़ कर अलमारी में रख रहे थे इसी दौरान बंदूक नींचे गिर गई  और गोविंदा से मिसफायर हो गया और  वो इसका शिकार हो गए ।जिसकी वजह से उनको CRIT अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक गोली चलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने गोविंदा के बंदूक को कब्जे में ले लिया।  जिसके बाद तुरंत पुलिस जांच में जुट गई है। 


कैसे लगी गोविंदा को गोली ?


पुलिस ने बताया है की गोविंदा के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। उसी लाइसेंस वाली रिवाल्वर से ये  गोली गलती से चल गई। ये गोली जाकर सीधे गोविंदा के पैर में लगी।दावा ये भी किया जा रहा है कि रिवॉल्वर का लॉक खुला था। इसके नीचे गिरते ही गोली चल गई और गोविंदा इसके शिकार हो गए।वहीं इस मामले को लेकर  गोविंदा के मैनेजर ने एक लीडिंग हाउस को बताया है की  गोविंदा कोलकाता  जानें की तैयारी कर रहे थे। वे लाइसेंस रिवॉल्वर को  सफाई करके रख रहे थे इसी दौरान रिवाल्वर उनके हाथ से छूट गयी और गोली चलने की वजह से उनके घुटने के नीचे गोली लग गई और वो घायल हो गए। गोविंदा के मैनेजर ने मीडिया रिपोर्टर्स को बताते हुए कहा की अब एक्टर की हालात खतरे से बाहर है। अभी उनकी गोली को निकाल दिया गया है।अब उनकी हालात ठीक है।लेकिन अभी वो अस्पातल में ही है।

गोविंदा ने दिया हेल्थ अपडेट 


बता दें कि गोविंदा ने ख़ुद अपने हेल्थ अपेडट पर बयान दिया है  और बताया है की वो अब ठीक हैं।एक Audio स्टेटमेंट जारी कर गोविंदा ने बताया की - नमस्कार, प्रणाम मैं हूं गोविंदा। आप सभी के आशीर्वाद और मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से मैं ठीक हूं। गोली लगी थी पर अब वो निकाल दी गई है। मैं यहां के डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करता हूं और आप सभी लोगों की प्रार्थनाएं का धन्यवाद।

कहां थीं सुनीता जब गोविंदा को गली गोली ?


बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता फ़िलहाल मुंबई में नहीं है। वो फ़िलहाल कोलकाता में हैं।एक्टर भी सुनीता के पास कोलकाता ही जा रहे थे।लेकिन एक्टर के साथ ये हादसा हो गया।गोविंदा के मैनेजर ने बताया है की एक्टर  की वाइफ़ को गोविंदा की हालत के बारे में बता दिया गया है वो जल्द ही  मुंबई वापस आ रही हैं। जिस दौरान एक्टर के साथ ये हादसा हुआ उस वक्त उनके साथ हाउस हेल्पर था।इस मामले के बाद एक्टर के करीबी उनसे मिलने पहुँचे रहे हैं।

वैसे आपका बता दें कि गोविंदा और उनके परिवार की तरफ़ से इस मामले पर फ़िलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही  चुनाव से पहले गोविंदा ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ज्वाइन की थी। लोकसभा चुनाव में उन्होंने खूब प्रचार भी किया था । 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...