Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'वो जो भी करते हैं, देशहित में होता है’, रेमो डिसूजा ने PM मोदी के फैसलों पर जताया भरोसा, चिढ़ जाएंगे विरोधी

रेमो डिसूजा ने जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और कहा है कि प्रधानमंत्री जो भी कदम उठाते हैं, उसके पीछे गहरा चिंतन और देश का कल्याण छिपा होता है. वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को रास नहीं आएगा.

Image Credits: IANS/PMO
Loading Ad...

मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने  पीएम मोदी द्वारा देशहित में लिए गए फैसलों और उनकी अपीलों का समर्थन किया है.  उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए व्यक्तिगत तौर पर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है. 

 रेमो डिसूजा ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

रेमो डिसूजा ने आईएएनएस के साथ बातचीत में साफ किया कि प्रधानमंत्री जो भी कदम उठाते हैं, उसके पीछे गहरा चिंतन और देश का कल्याण छिपा होता है. रेमो ने कहा, "प्रधानमंत्री देश चला रहे हैं, उन्हें जमानी हकीकत का अच्छे से अंदाजा है. चाहे वह सोना हो, तेल या फिर विदेश यात्राएं, उन्होंने जो भी राय रखी हैं, वह सोच-समझकर दी होगी. उनके फैसलों पर सवाल उठाना या टिप्पणी करना मेरे जैसे छोटे व्यक्ति के लिए उचित नहीं है.”

Loading Ad...

रेमो डिसूजा ने मोदी विरोधियों को दिया मुंहतोड़ जवाब 

Loading Ad...

रेमो डिसूजा ने जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और कहा है कि प्रधानमंत्री जो भी कदम उठाते हैं, उसके पीछे गहरा चिंतन और देश का कल्याण छिपा होता है. वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को रास नहीं आएगा, पीएम मोदी ने देशवासियों से तेल बचाने की अपील क्या की. गोल्ड ना खरीदने की बात कही. उसे लेकर विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहे हैं, हालांकि रेमो डिसूजा ने अपने इस बयान से विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

पीएम मोदी से लोगों से की थी अपील 

Loading Ad...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल आपूर्ति संकट से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पीएम मोदी ने नागरिकों से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करने और कारपूलिंग करने को कहा है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा है कि अनावश्यक यात्राओं से बचें और जहां संभव हो वर्क-फ्राम होम की संस्कृति अपनाएं. 

पीएम मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर दो कर ली

इस बड़ी जिम्मेदारी का संदेश देते हुए ख़ुद पीएम मोदी ने भी एक बड़ी मिसाल पेश की और अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर केवल दो कर ली है. हालांकि विरोधियों को हर बात पर निशाना साधना है और सवाल उठाने हैं, हालांकि मोदी पर तंज कसने वाले प्रकाश को लोगों ने ही सबक सिखा दिया है. 

Loading Ad...

‘मैं इस कम्युनिटी के साथ जुड़ा हुआ हूं’

रेमो डिसूजा एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने फिल्म उद्योग के दिग्गजों के साथ अपने पुराने रिश्तों को याद करते हुए बताया कि उनके करियर की शुरुआत में कुछ खास लोगों का बड़ा हाथ रहा है और वे एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. 

उन्होंने कहा, "आज मैं जिस फंक्शन में आया हूं और इस कम्युनिटी के साथ मेरा जुड़ाव पुराना और गहरा रहा है. मेरी पहली फिल्म 'फालतू' थी, जिसे वाशु भगनानी ने प्रोड्यूस किया था, जबकि एक और फिल्म 'रेस-3' थी, जिसे रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में सलमान खान भी थे, तो कहीं न कहीं मैं इस कम्युनिटी के साथ जुड़ा हुआ हूं. इनकी बॉंडिंग मुझे काफी अच्छी लगी थी.”

Loading Ad...

रेमो डिसूजा ने किस फिल्म से किया था डेब्यू?

बता दें कि रेमो ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी. बाद में वे सफल डायरेक्टर के रूप में भी सामने आए. उन्होंने 2011 में फिल्म 'फालतू' से डायरेक्शन में डेब्यू किया था. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी जो भारत की शिक्षा प्रणाली और कॉलेज जीवन पर आधारित थी. इसमें जैकी भगनानी, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे.

यह भी पढ़ें

फिल्म की कहानी उन छात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कम अंक मिलने पर फर्जी कॉलेज खोलते हैं और अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...