Advertisement

Loading Ad...

हिंदू लड़के से शादी करने वाली सारा खान ने बकरीद पर ऐसा क्या कहा, बर्दाश्त नहीं कर पाए कट्टरपंथी, कर बैठे ‘घटिया’ हरकत

सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बक़रीद पर कु्र्बानी के बारे में राय रखी. एक्ट्रेस ने कहा कि अल्लाह ख़ून नहीं चाहते हैं. जिस पर अब बवाल मच गया है.

Image Credits: ssarakhan/Instagram/Canva
Loading Ad...

टीवी एक्ट्रेस सारा खान हमेशा ही अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं, अब उन्होंने बक़रीद ईद पर कु्र्बानी देने को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जो कुछ लोगों से बर्दाश्त नहीं हुआ. हाल ही में देश भर में ईद अल अजहा यानि बक़रीद ईद मनाई गई थी. हर साल इस त्योहार पक बकरों की कुर्बानी को लेकर एक बहस देखने को मिलती है. मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इसके पक्ष में होते हैं तो वहीं काफी लोग कुर्बानी के ख़िलाफ़ भी रहते हैं. 

बक़रीद पर सारा खान का बड़ा बयान

अब इस मुद्दे पर सारा खान ने भी अपनी राय रखी है, बिदाई और बिग बॉस सीज़न 4 में काम कर चुकी हैं, सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बक़रीद पर कु्र्बानी के बारे में राय रखी. एक्ट्रेस ने कहा कि अल्लाह ख़ून नहीं चाहते हैं. सारा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें लिखा था, “ईद-उल-अजहा सिर्फ खुशी मनाने, नए कपड़े पहनने, स्वादिष्ट खाने या रस्में निभाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सच्ची आस्था और समर्पण का प्रतीक है. पैगंबर इब्राहिम की कहानी हमें सिखाती है कि ईश्वर पर अटूट विश्वास क्या होता है. साफ नीयत, पवित्र दिल और अपनी सबसे प्यारी चीज़ को भी अल्लाह की राह में कुर्बान करने का साहस. अल्लाह को न मांस चाहिए और न खून, वह इंसान की नीयत, तकवा और इंसानियत को देखता है.’

Loading Ad...

‘दुआ है कि हम अपने अहंकार की कुर्बानी दें’

Loading Ad...

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘इस ईद हमें याद रखना चाहिए कि कुर्बानी का असली मतलब दया, शुक्रगुज़ारी, बांटने की भावना और जरूरतमंदों की मदद करना है. इस त्योहार को प्यार और करुणा के साथ मनाएं, भूखों को खाना खिलाएं, बेसहारा लोगों का सहारा बनें और खुद को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करें. दुआ है कि हम अपने अहंकार की कुर्बानी दें और हमारे दिल हमेशा इंसानियत और मोहब्बत से भरे रहें.’

सारा खान पर भड़के कट्टरपंथी 

Loading Ad...

अब सारा अली खान का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग एक्ट्रेस के इस बयान की तारीफ़ कर रहे हैं, वहीं कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम भड़क गए हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं, कोई कर रहा है की No muslim उनके त्योहार पर कुछ ना बोलें, वहीं कुछ ने कहा है कि अपना ज्ञान ख़ुद के पास रखो, इतना ही नहीं कुछ ने उनकी शादी को लेकर भी तंज कस दिया. एक यूजर ने लिखा, “अल्लाह ने यह भी हिदायत दी है कि अपने धर्म से बाहर शादी न करो.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हमें गैर-मुस्लिम से सलाह नहीं चाहिए. हम तुम्हें होली या दिवाली पर ज्ञान नहीं देते. चुप रहो. अपना ज्ञान अपने पास रखो.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “अपने मुँह से अल्लाह का नाम मत लो. अब तुम मुसलमान नहीं रहीं. कुरान में लिखा है कि जो गैर-मुस्लिम से शादी करते हैं वे गैर-मुस्लिम बन जाते हैं, इसलिए चुप रहो.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जब मुसलमान नहीं हो तो कोई हक नहीं बनता है तुम्हारा क्या करना है क्या नहीं?”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “काफिर से शादी करने वाले लोग यहां ज्ञान नहीं देते हो कुर्बानी का हुकुम है वो होकर रहेगा एकदम चुप होजा”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “गैर मुस्लिम क्यू ज्ञान देर है हमारे त्यौहार पे”

Loading Ad...

हिंदू लड़के से शादी कर ट्रोल हुईं थी सारा खान

यह भी पढ़ें

बता दें कि सारा खान ने पिछले साल दूसरी शादी की थी. उन्होंने दिसंबर 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ सात फेरे लिए थे, जो रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी के बेटे हैं, सारा हिंदू से शादी करने के बाद से ही काफी ज्यादा ट्रोल हो रही हैं. हालांकि इस पर एक्ट्रेस ट्रोलर्स को कई बार करारा जवाब दे चुकी हैं.  बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस बिग बॉस में अली मर्चेंट के साथ साल 2010 में घर के अंदर शादी कर चुकी थी बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...