Advertisement

Loading Ad...

धुरंधर 2 पर महीनों पर ऐसा क्या बोल गए सैफ अली खान, विरोधियों को लगेगी मिर्ची

सैफ अली खान ने फिल्म को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है. सैफ अली खान का मानना है कि धुरंधर सिर्फ एक सुपरहिट फिल्म नहीं बल्कि, हिंदी सिनेमा के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई है. एक्टर ने कहा है कि अब बॉलीवुड को धुरंधर से पहले और धुरंधर के बाद के दौर में देखा जा सकता है.

Image Credits:Aditya Dhar/instagram/IANS
Loading Ad...

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने गूँज महीनों तक रही, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर एक अलग ही अध्याय लिख दिया है. क्या धुरंधर ने वाकई में बॉलीवुड की तस्वीर बदल दी है. क्यों कि अब बॉलीवुड के बड़े स्टार्स भी धुरंधर की तारीफ़ करते दिख रहे हैं. 

सैफ ने की धुरंधर की तारीफ़ 

अब सैफ अली खान ने फिल्म को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है. सैफ अली खान का मानना है कि धुरंधर सिर्फ एक सुपरहिट फिल्म नहीं बल्कि, हिंदी सिनेमा के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई है. एक्टर ने कहा है कि अब बॉलीवुड को धुरंधर से पहले और धुरंधर के बाद के दौर में देखा जा सकता है. सैफ ने फिल्म के म्यूज़िक की भी तारीफ़ की है. 

Loading Ad...

‘अब यह हमारे ऊपर निर्भर करता है…’

Loading Ad...

सैफ अली खान ने हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक ख़ास इंटरव्यू में जब एक्टर से पूछा गया कि क्या हाल के दिनों में उनके स्क्रिप्ट चुनने के नज़रिए में कोई बदलाव आया है, इस पर एक्टर ने फिल्म धुरंधर का उदाहरण देते हुए कहा, “मैं अब सिनेमा के समय को 'धुरंधर से पहले' और 'धुरंधर के बाद' के रूप में देखता हूं. अब यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम इस रफ्तार को पकड़ पाते हैं या नहीं, हम जागते हैं या नहीं.”

सैफ ने फिल्म के म्यूज़िक पर क्या कहा?

Loading Ad...

सैफ अली खान ने आगे फिल्म के म्यूज़िक ख़ासकर शरारत गाने की भी तारीफ़ की. एक्टर ने कहा, “हर फिल्म के लिए बस एक पारंपरिक एल्बम बनाने के बजाय, दुनिया भर के संगीत से प्रेरणा लेना और बिना किसी डर के अंग्रेजी का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन सोच है. इस गाने ने फिल्मों में 'आइटम डांस' के पुराने और अजीब तरीके को बदल दिया है. गाने को फिल्म की कहानी के साथ इतनी खूबसूरती से जोड़ा गया है कि यह बिल्कुल भी अलग या अटपटा नहीं लगता.

सैफ अली खान के बयान से चिढ़ेंगे विरोधी

बता दें कि सैफ अली खान ने जिस तरह से धुरंधर की तारीफ़ की हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया है, एक्टर के इस बयान से उन लोगों को ज़रूर मिर्ची लगेगी, जिन्होंने इसकी आलोचना की थी, और इसे एक Propaganda फिल्म बताया था. अब सैफ अली खान ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दे दिया है. 

Loading Ad...

धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया?

बात करें धुरंधर की तो इस फिल्म के दो पार्ट रिलीज़ हो चुके हैं, पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुआ था, जबकि दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज़ हुआ था. दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं थी. दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में 3100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. धुरंधर 2 तो भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी अहम रोल में नज़र आए थे. 

सैफ अली खान का वर्क फ़्रंट 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वहीं सैफ की बात करें तो वह हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म कर्तव्य में नजर आए थे. यह क्राइम थ्रिलर फिल्म थी जिसमें सैफ की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था. अब वह एक पीरियड ड्रामा हम हिंदुस्तानी और प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे. हैवान के जरिए सैफ और अक्षय कुमार सालों बाद साथ नजर आएंगे, लगभग 2 दशक के बाद ये दोनों साथ में कमाल करते दिखाई देंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...