Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देते ही प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा क्या कहा, भड़क गए CJP के समर्थक, एक्ट्रेस पर निकाली भड़ास
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है, वहीं इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मामले पर छात्रों का समर्थन किया है, हालांकि CJP समर्थकों ने ही उन्हें ट्रोल कर दिया है.
Advertisement
नीट पेपर लीक मुद्दे पर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफ़े की मांग को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन चल रहा था. आंदोलन में छात्रों को विपक्षी दलों का भी भरपूर सहयोग मिला.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा
सरकार पर बढ़ते दबाव के बाद शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अब विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है और केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरु कर दिया है. इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्ट किया है.
Advertisement
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में क्या कहा?
Advertisement
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की ख़बर को साझा करते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की है. साथ ही इस स्टोरी पर लगाए गाने से उन्होंने सरकार को भी घेरा. एक्ट्रेस ने फिल्म रॉकस्टार के गाने साडा हक को टैग किया. इतना ही नहीं इस पोस्ट के साथ उन्होंने ताली बजाने वाला, आंखों में आंसू, आंखों पर काले चश्मे और दिल का इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है.
इसके अलावा प्रियंका ने एक और पोस्ट री-शेयर किया, इस पोस्ट में लिखा था, ये आपका है जेन जी. वहीं तीसरे पोस्ट में सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में सोनम वांगचुक विक्टरी वाला पोज देते नज़र आ रहे हैं.
Advertisement
क्यों बुरी फंस गईं प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा ने भले ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताई हो, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने एक्ट्रेस को फिर भी ट्रोल कर दिया है. दरअसल कई दिनों तक चले प्रोटेस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. कई बॉलीवुड स्टार्स छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में उतरे थे, लेकिन तब प्रियंका ने इनका समर्थन नहीं किया था. यही वजह है कि अब जब प्रियंका ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे खुशी ज़ाहिर की है. तो उल्टा वो ख़ुद ही बुरी फँस गई.
प्रियंका चोपड़ा पर भड़के लोग
Advertisement
प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है. किसी ने उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने की बात रही है, तो किसी ने उन्हें मौकापरस्त बता दिया है. एक यूजर ने लिखा, “जिन लोगों ने उसे रानी बनाया है, उन्हें उसका बहिष्कार करना होगा; तभी वह उनके समर्थन में बोलना सीखेगी.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “हमारे देश के सभी सेलेब्रिटीज़ ने अपना असली रंग दिखा दिया है और हमारे संघर्ष के दौरान उनकी चुप्पी को याद रखा जाएगा.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,”वह सिर्फ़ उन्हीं जगहों पर जाती है जहाँ पैसा और पावर हो!”
Advertisement
वहीं एक और यूज़र ने लिखा,”वह टिकट पाना चाहती है और मोदी को बहुत प्रभावित करने की कोशिश कर रही है.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “उसकी परवाह किसे है? हमें कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वह हमारी तरफ़ से विरोध कर रही है या नहीं.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अरे भाई, वह हर बार ऐसा ही करती है... बहुत ही मौकापरस्त इंसान है... जिधर हवा बहती है, मौका मिलते ही उधर ही हो लेती है... और यह उसके लिए बहुत काम भी आया है.”
Advertisement
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा “Wo bhi emoji daalna pada, wahan bhi khudse kuch likh nahin payi.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “वो सब पाखंडी हैं. उनकी बेकार फ़िल्म मत देखना.”
छात्रों के समर्थन में उतरे थे कई सितारे
Advertisement
बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग खुले तौर पर छात्रों का समर्थन कर रहे हैं. सलमान खान, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, आर माधवन, दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, सोनाक्षी सिन्हा, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी, इमरान खान, राजकुमार राव, प्रकाश राज, टोविनो थॉमस और अतुल कुलकर्णी सहित कई कलाकारों ने विरोध प्रदर्शन के प्रति समर्थन जताया है.
जानें क्या है मामला?
यह भी पढ़ें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है.