Advertisement
धुरंधर 2 पर प्रियंका चोपड़ा-विक्की कौशल ने ऐसा क्या कहा, प्रोपेगेंडा बताने वालों को लगेगी मिर्ची, बौखला भी जाएंगे!
धुरंधर 2 ब़ॉक्स ऑफ़िस पर कमाई कर रही है, वहीं इस बीच प्रियंका चोपड़ा-विक्की कौशल ने धुरंधर 2 पर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे विरोधियों को भी मिर्ची लग जाएगी.
Advertisement
स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. हर कोई फिल्म की सराहना किए बिना नहीं रह पा रहा है. इसी बीच मशहूर एक्टर विक्की कौशल और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की पूरी टीम की जमकर तारीफ़ की है.
विक्की कौशल ने की धुरंधर की तारीफ़
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट पोस्ट किया था. उन्होंने आदित्य समेत सभी की जमकर सराहना करते हुए फिल्म की पूरी टीम को धुरंधर जैसे शब्द से संबोधित किया. एक्टर लिखा कि फिल्म देखकर उन्हें काफी हैरान, खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. एक्टर ने डायरेक्टर आदित्य धर की मेहनत, ईमानदारी और शानदार काम की खूब तारीफ़ की. एक्टर ने लिखा, "आदित्य भाई, आपने जिस तरह से फिल्म बनाई है, वह सोने के समान हैं. आपको इस सफलता के लिए बधाई.”
Advertisement
‘रणवीर सिंह, आप मुझे हमेशा प्रेरित करते हैं’
Advertisement
विक्की ने रणवीर सिंह की भी जमकर सराहना की. उन्होंने लिखा, "रणवीर सिंह, आप मुझे हमेशा प्रेरित करते हैं. एक एक्टर के रूप में आपकी कला और अंदाज बहुत बेहतरीन है. आर. माधवन सर को देखकर अच्छा लगा और राकेश बेदी सर को ढेर सारा प्यार. मुस्तफा अहमद का काम बहुत मजेदार था.”
‘आप सभी सच में ‘धुरंधर’ हैं’
Advertisement
वहीं, शिवकुमार की एडिटिंग को विक्की ने अब तक का सबसे बेहतरीन काम बताया, जबकि उन्होंने खुद को संगीतकार शाश्वत सचदेव का फैन बताया।.इसी के साथ ही, विक्की ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, "जियो स्टूडियोज, ज्योति देशपांडे, लोकेश धर और बी62 स्टूडियोज को बधाई. पूरी टीम ने शानदार काम किया है. आप सभी सच में ‘धुरंधर’ हैं.”
‘धुरंधर’ हर पहलू में एक अद्भुत फिल्म है’
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी धुरंधर की तारीफ़ की है. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर धुरंधर का पोस्टर शेयर कर नोट लिखा, "रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आदित्य धर. आप सभी को दिल से बधाई. आदित्य, आप सच में एक मिशन के साथ काम करने वाले इंसान हैं. ‘धुरंधर’ हर पहलू में एक अद्भुत फिल्म है. आप सभी की कला, मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद.”
Advertisement
धुरंधर 2 ने अब तक कितने करोड़ कमाए?
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है. यह साल 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग (सीक्वल) है. फिल्म का पहला हिस्सा अच्छा था, लेकिन इस बार कहानी और एक्शन दोनों को और ज्यादा दमदार बना दिया गया है, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 1400 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
प्रियंका-विक्की ने विरोधियों को दिया करारा जवाब
Advertisement
यह भी पढ़ें
बता दें कि जहां एक तरफ़ कई लोग धुरंधर द रिवेंज की तारीफ़ कर रहे हैं, वहीं कई लोग फिल्म की आलोचना कर रहे हैं और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं. हालांकि जिस तरह से विक्की कौशल और प्रियंका चोपड़ा ने धुरंधर 2 की तारीक की है. वो यकीनन फिल्म के विरोधियों को रास नहीं आएगा. प्रियंका और विक्की ने धुरंधर 2 की तारीफ़ कर विरोधियों जलने और चिढ़ने पर मजबूर कर दिया है. यूं कहें की धुरंधर को अद्भुत बताकर प्रोपेगेंडा कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.