Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मोदी विरोध में पूजा भट्ट ने ऐसा क्या कह दिया, बुरी फंस गईं, सरकार से पंगा लेना पड़ा महंगा

पूजा भट्ट भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सरकार पर निशाना है. पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा जब पुलिस या कानून लागू करने वाली एजेंसियां छात्रों के खिलाफ आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल करती हैं, तो यह सरकार द्वारा खुद को बचाने जैसा होता है.

Image Credits: IANS/QamarSibtain/IANS/PMO
Loading Ad...

दिल्ली में जंतर-मंतर तक मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर बल प्रयोग की खबरों के बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है. हालांकि इस बीच कई मोदी विरोधी भी एक्टिव हो गए हैं और सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

पूजा भट्ट ने मोदी पर साधा निशाना

अब पूजा भट्ट भी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आ गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सरकार पर निशाना है. पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जब पुलिस या कानून लागू करने वाली एजेंसियां छात्रों के खिलाफ आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल करती हैं, तो यह सरकार द्वारा खुद को बचाने जैसा होता है. इसके बाद इस हिंसा को 'कानून व्यवस्था' जैसे शब्दों के पीछे छिपाकर सही ठहराया जाता है, क्योंकि विरोध की आवाज को दबाने से सत्ता में बैठे लोगों का अधिकार सुरक्षित रहता है.”

Loading Ad...

पूजा भट्ट पर भड़के लोग

Loading Ad...

अब जिस तरह से पूजा भट्ट ने सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाजी की है, वो मोदी समर्थकों को रास नही आया है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, एक यूजर ने लिखा, “पूजा मैम, आपके साथ क्या हुआ? 40-50 साल के एक छात्र ने पुलिस पर भी हमला किया.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “उन पुलिसकर्मियों का क्या जो पत्थरबाज़ी में घायल हुए..??”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “संसद भवन का इलाका 'रेड ज़ोन' है; अगर आप अपनी सीमा पार करते हैं, तो पुलिस से और क्या उम्मीद कर सकते हैं?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “पत्थर फेंकना और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना आपका अधिकार नहीं है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Didi aap toh rehne do !!”

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ye kon hai”

प्रदर्शन में CJP के समर्थक शामिल थे

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक शामिल थे. 

क्यों CJP कर रही विरोध?

यह भी पढ़ें

यह विरोध प्रदर्शन मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (नीट) में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर आयोजित किया गया था. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की. इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखे हुए थे. बाद में दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...