Advertisement

Loading Ad...

राम मंदिर विवाद पर ऐसा क्या बोल गईं अनुराधा पौडवाल, मोदी सरकार के खिलाफ बोलना पड़ गया मंहगा

अनुराधा पौडवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है, भजन गायिका ने देश में शिक्षा, क़ानून व्यवस्था और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुछ साल पहले तक मुझे पूरा विश्वास था कि भारत विश्वगुरु बनेगा. लेकिन अब जो हालात दिख रहे हैं, वो इस सोच के बिल्कुल उलट हैं.

Image Credits: paudwal.anuradha_official/IANS
Loading Ad...

देशभर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर माहौल गर्माया हुआ है, बड़ी-बड़ी हस्तियां इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं. वहीं अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्मश्री सम्मानित गायिका अनुराधा पौडवाल का बयान भी चर्चा में आ गया है, हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, सिंगर ने विश्वगुरु के विचार पर सवाल उठाते हुए हैं.

अनुराधा पौडवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने. ऐसे में हम विश्वगुरु कैसे बनेंगे? या तो ‘विश्वगुरु-विश्वगुरु’ कहना बंद कर दीजिए, या फिर ये सब नॉनसेंस बंद करें.”

Loading Ad...

‘विश्वगुरु’ बनने की बुनियाद क्या है?

Loading Ad...

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने आगे कहा, “क्या हमें शिक्षित नहीं बनना था? मुझे समझ नहीं आता कि हम शिक्षित समाज बनने की बात करते हैं, लेकिन हमारे देश में 93 हजार स्कूल बंद पड़े हैं. फिर ‘विश्वगुरु’ बनने की बुनियाद क्या है? सिर्फ सपने देखने से कुछ नहीं होगा, उसके लिए जमीनी स्तर पर काम भी करना पड़ेगा.”

‘मैं ‘विश्वगुरु’ बनने के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन…’

Loading Ad...

अनुराधा पौडवाल यहीं नही उन्होंने आगे कहा, “रामराज्य की बात की जाती है, लेकिन यहां तो मंदिर में ही चोरी हो गई. मैं ‘विश्वगुरु’ बनने के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन उससे जुड़े मापदंड क्या हैं? उनकी एक सूची दीजिए, ताकि हम भी उन्हें अपनाकर उस दिशा में आगे बढ़ सकें.”

अनुराधा पौडवाल पर भड़के लोग 

अब अनुराधा पौडवाल ने जिस तरह से पीएम मोदी पर निशाना साधा है, वो वाकेई में हैरान करने वाला है, सिंगर के इस बयान पर बवाल मच गया है, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, उन्होंने अनुराधा पौडवाल को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, “ये ढ़पली गैंग की सदस्य इन्हें सिर्फ़ टुकड़े टुकड़े वाले नारे अच्छे लगते है. शर्म करो या डूब मरो चुल्लूभर पानी में. ये सब दिहाड़ी मजदूर होते है किसी की प्रोटेस्ट में जाकर, तो किसी की X पर दिहाड़ी बनती हैं. पर सब का एक ही क्या? आम जनता से भर भर के गाली खाना.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “चिंता मत करो तुम्हारी इन्ही कर तू तो की वजह से 2027 में योगी जी बंपर सीटों से जीत रहे हैं और 2029 में मोदी जी अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं तुम ऐसे ही मजा लेते रहो इसी में खुश रहो आंटी जी. तुम्हारी तो बैंड बजने वाली है बहुत बुरी तरीके से”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “मैडम नकली चश्मा उतारकर देखो देश के देशभक्त होकर चश्मा लगाकर देखो तो आपको भारत विश्व गुरु लगेगा.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “ क्या आपको 'एंटी-नेशनल' का टैग चाहिए? तभी तो भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं! अच्छा हुआ आपने भक्ति गीत भी गाए हैं, वरना पता नहीं लोग क्या-क्या कह देते.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “पौडवाल दीदी को लंबे समय से महिला एवं बाल कल्याण आयोग की अध्यक्ष बनने की इच्छा थी, लेकिन वह बन नहीं पाईं, इसलिए अब ऐसी बातें सामने आना स्वाभाविक है…”

2024 में ज्वाइन की थी बीजेपी 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि अनुराधा पौडवाल ने 16 मार्च 2024 को बीजेपी ज्वाइन की थी, उन्हें अक्सर देश के प्रधानमंत्री और मोदी सरकार की तारीफ़ करते हुए देखा गया है, लेकिन अब जिस तरह से वो पीएम पर निशाना साध रही हैं, उसके बाद से ही वो बुरी फंस गई हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...