Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘रामायण' में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री, युद्ध में देंगे रावण बने यश का साथ, निभाएंगे ये किरदार!

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में बॉलीवुड के एक धांसू एक्टर की एंट्री हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि फ़िल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को भी साइन किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण में विवेक ओबेरॉय बेहद ही अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

Loading Ad...

नितेश तिवारी की रामायण का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, बॉलीवुड में सबसे महंगी रामायण बनने जा रही है, फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए फ़ाइनल किया गया है. इसके अलावा साउथ एक्टर यश रावण के रोल में दिखाई देंगे. 

'रामायण' में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री!
ये फिल्म बीते कई दिनों से अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है. आए दिन फिल्म में किसी ना किसी की एंट्री हो रही है, कुछ दिनों पहले ही फिल्म में साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को कास्ट किया था. जो कि मंदोदरी के किरदार में नज़र आएंगी. वहीं हाल ही में एक्टर मोहित रैना को भी भगवान शिव के किरदार के लिए कास्ट करने की खबरें सामने आई थी. 

वहीं अब नितेश तिवारी की रामायण में बॉलीवुड के एक धांसू एक्टर की एंट्री हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि फ़िल्म के लिए विेवेक ओबेरॉय को भी साइन किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण में विवेक रावण की बहन शूर्पणखा के पति विद्युत्जीह्वा के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में शूर्पणखा का किरदार रकुलप्रीत सिंह निभा रही हैं. यानी विवेक इस फिल्म में उनके अपोजिट नजर आएंगे. फिल्म में  विवेक ओबेरॉय रावण के साथ जंग में नजर आएंगे. फिल्म में केजीएफ एक्टर यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. कुछ दिनों पहले ही फिल्म के सेट से उनका लुक वायरल हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था. वहीं फिल्म में विवेक ओबेरॉय की एंट्री से नितेश तिवारी की रामायण को ज़ोरदार हाइप मिलने वाली है. 

Loading Ad...

बॉयकॉट का सताएगा डर!
साल 2023 में रिलीज़ हुई प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरूष को लेकर भी काफी बवाल हुआ था. फिल्म में Facts के साथ छेड़ छाड़ की गई थी.  वहीं फिल्म में रावण और हनुमान के किरदारों को जिस तरह की भेष भुषा दी गई थी, उसका भी लोगों ने विरोध किया था.  550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनॉन ने माता सीता , सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. ओम राउथ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म बॉयकॉट की बली चढ़ गई थी. अब नितेश तिवारी की रामायण में कोई कमी निकली तो ये फिल्म भी लोगों के निशाने पर आ सकती हैं. 

Loading Ad...

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर और सई पल्लवी के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं.  दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे.  इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं.  मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

यह भी पढ़ें

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है.  रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा,  जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा.  खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...