Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर के किए दर्शन, फैंस बोले- 'सच्चा सनातनी'

विराट और अनुष्का अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए. सोशल मीडिया पर मंदिर से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जो कि हनुमान गढ़ी का है. जिसमें विराट और अनुष्का मंदिर में पूजा और प्रार्थना करते हुए दिख रहे हैं.

Loading Ad...

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं, बॉलीवुड का ये प्यारा कपल का काफी दिनों से भगवान की भक्ति में समय बीत रहा है, या यूं कहें कि दोनों का भगवान की आस्था में खूब मन लग रहा है. 

रामलला और हनुमान गढ़ी में किए दर्शन

दरअसल हाल ही में विराट और अनुष्का अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने रामलला के दर्शन और हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन किए. सोशल मीडिया पर मंदिर से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जो कि हनुमान गढ़ी का है. जिसमें विराट और अनुष्का  मंदिर में पूजा और प्रार्थना करते हुए दिख रहे हैं. 
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि अनुष्का शर्मा पिंक कलर के आउटफ़िट में है, एक्ट्रेस ने सिर पर पल्लू लिए दर्शन किए जिसमें भारतीय संस्कृति कि मिसाल देती दिखाई दी. वहीं विराट कोहली भी व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दिए. मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी ने दोनों को फूल माला पहनाई और माथे पर चंदन लगाया. 
विराट कोहली के सनातन प्रेम से खुश हुए लोग
अब विराट और अनुष्का के इस वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. क्रिकेटर की आस्था को देखकर यूजर्स  उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि “मैं सही लोगों को अपना आदर्श मानता हूँ, धर्म और ईश्वर से बड़ी कोई ट्रॉफी नहीं”.
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “विराट कोहली एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो सबसे बड़े आस्तिक हैं, सभी धार्मिक स्थलों पर उच्चतम स्तर की श्रद्धा के साथ जाते हैं, हमेशा अपनी पत्नी के साथ. दूसरों के लिए उनका अनुसरण करने के लिए एक बहुत अच्छा उदाहरण.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि “कोहली के बारे में मुझे पसंद हैं ये बातें.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा कि “सच्चा सनातनी.”


प्रेमानंद महाराज से मिले थे विराट-अनुष्का

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का का सनातनी प्रेम इन दिनों काफी उमड़ रहा है, हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. जिसने उनके चाहने वालो को इमोशनल कर दिया था. वहीं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दोनों को वृंदावन में देख गया था. विराट और अनुष्का वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के यहां पहुंचे थे. महाराज जी से मुलाक़ात के दौरान दोनों काफी इमोशनल हो गए थे. अनुष्का तो अपने आंसू तक कंट्रोल नहीं कर पाईं थी. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था. 

2017 में विराट-अनुष्का ने की थी शादी

बता दें कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में 11 दिसंबर को इटली के Tuscany में ग्रैंड शादी की थी, जिसकी चर्चा काफी दिनों तक रही थी.  कपल के दो बच्चे में भी हैं, बेटी वामिका और बेटा अकाय है. विराट और अनुष्का अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं. 

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

बात करें अनुष्का के वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस ने साल 2008 में शाहरुख के साथ फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने सुल्तान, पीके, ए दिल है मुश्किल, जब तक है जान, और सुई धागा जैसी हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन साल 2018 में आई फिल्म जीरो के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था.  हालांकि एक्ट्रेस ने फिल्म कला में कैमियो किया था.

बताते चलें कि जल्द ही अनुष्का शर्मा फ़िल्म Chakda Xpress के ज़रिए बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में वो पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी के साथ किरदार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस के फैंस उनके कमबैक के लिए काफी उत्हासित हैं. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...