Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Virat - Anushka मुंबई के कैफ़े में डोसा कहने पहुँचे, एक्ट्रेस ने कहा - बचपन याद आ गया !

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक कैफे की तस्वीर शेयर की। जिसमें कैफे के स्टाफ संग विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, बचपन की यादें ताजा हो गई। मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे ने इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें पोस्ट की।

Loading Ad...
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती हैं, वहीं हाल ही में दोनों  मुंबई के एक कैफे में 'डोसा' खाने पहुंचे। दोनों के इस 'डोसा डेट' की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस  अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक कैफे की तस्वीर शेयर की। जिसमें कैफे के स्टाफ संग विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, बचपन की यादें ताजा हो गई। मुंबई के बांद्रा स्थित एक कैफे ने इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट और अनुष्का की कई तस्वीरें पोस्ट की।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली फोटो में विराट और अनुष्का कैफे के कर्मचारियों के साथ पोज दे रहे हैं। अनुष्का सामने खड़ी मुस्कुरा रही हैं। विराट उनके पीछे खड़े हैं। विराट ने सफेद टी-शर्ट और टोपी पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में उनके खाने का बिल दिखाया गया है और तीसरी तस्वीर में एक टोपी पर विराट का ऑटोग्राफ है।

कैफे ने विराट और अनुष्का की पूरी टीम के साथ एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फोटोशॉप के जरिए एक अतिरिक्त टीम सदस्य को मजाकिया ढंग से जोड़ा गया। कैप्शन में बताया गया, एक दिन जब आप काम से चूक जाते हैं। दिनेश बहुत दुखी था कि वह आज शिफ्ट पर नहीं था, इसलिए हमने उसे फोटोशॉप करके शामिल कर लिया।


7 नवंबर को अनुष्का ने मुंबई बीच पर छठ पूजा मनाते भक्तों की एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में श्रद्धालु समुद्र में पवित्र डुबकी लगाते हुए पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग पानी में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो इस पवित्र त्योहार के महत्व को दर्शाता है। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "छठ पूजा की शुभकामनाएं।"


बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ़्रंट की तो एक्ट्रेस ने साल 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था, वो शाहरुख़ ख़ान के साथ फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी में दिखाई दी थी, इस फ़िल्म के बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फ़िल्में जैसे पीके , सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल में काम किया है।आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म "जीरो" में देखा गया था। अनुष्का "चकदा एक्सप्रेस" में भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...