Advertisement

Loading Ad...

उर्फी जावेद ने इस्लाम छोड़कर अपनाया हिंदू धर्म, नाम भी बदला? अब एक्ट्रेस ने खुद बताया सारा सच

मुस्लिम धर्म से ताल्लुक़ रखने वाली उर्फी जावेद को नास्तिक बताती हैं, लेकिन इस बीच दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है, यहां तक कि उनके नाम बदलने का दावा किया जा रहा है. अब उर्फी ने ख़ुद सारा सच बता दिया है.

Image Credits:Instagram/urf7i
Loading Ad...

उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी फैशन की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, साथ ही वो अपनी बेबाकी के लिए भी काफी मशहूर हैं, एक्ट्रेस कई बार ये खुलासा कर चुकी हैं कि वो किसी भी धर्म से विश्वास नहीं रखती हैं. 

क्या उर्फी ने अपनाया हिंदू धर्म?

मुस्लिम धर्म से ताल्लुक़ रखने वाली उर्फी जावेद को नास्तिक बताती हैं, लेकिन इस बीच दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है, यहां तक कि उनके नाम बदलने का दावा किया जा रहा है..हालांकि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है, उर्फी जावेद ने ख़ुद सामने आकर ऐसे दावों की पोल खोल दी है. 

Loading Ad...

उर्फी ने किसे लगाई लताड़?

Loading Ad...

हाल ही में उर्फी को लेकर पत्रकार मीता चौधरी ने बड़ा दावा किया था, उनके मुताबिक़ एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदला लिया है और वो हिंदू बन गई है. इतना ही नहीं ये भी दावा किया गया कि अब वो उर्फी से रीता भारद्वाज बन गईं हैं. लेकिन, अब उर्फी ने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए मीता को जमकर लताड़ लगाई है. 

‘मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला है’

Loading Ad...

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खरी खोटी सुनाते हुए लिखा, “कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आप को जर्नलिस्ट बोलते हैं. आंटी, प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए. मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला है. वैसे भी, मैं किसी धर्म में विश्वास नहीं रखती. रही बात कपड़ों की, तो मैं सिर्फ अपने कपड़ों से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी बिल्कुल 'नंगी' (बेबाक) हूं, लेकिन आज मेरा मूड नहीं है और हां, एक बार गूगल करके देख लो कि मेरे नाम पर कितने शोज हैं.”

‘मैं उनके साथ बदतमीज़ी नहीं कर सकती’

उर्फी जावेद ने अपनी स्टोरी पर आगे लिखा,  “बुराई करनी है बिंदास, लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ क्योंकि मैं तुम्हारे साथ ऐसा नहीं कर सकती. क्योंकि किसी को परवाह नहीं है आंटी जी. मीता चौधरी आंटी बहुत भड़क गईं. लेकिन फिर भी उनकी बातें गलत हैं, मैंने कोई फेक ब्रेस्ट नहीं लगवाए हैं. बस इसलिए कि उनका चेहरा ढीला-ढाला दिखता है, उन्हें ब्रेस्ट का ही जुनून सवार है. आंटी ने मुझे बहुत भड़काने वाले मैसेज भेजे जिन्हें मैं अपलोड भी नहीं कर सकती, फिर वीडियो डिलीट कर दिया और मुझे ब्लॉक कर दिया. दोस्तों, मैं उनके साथ बदतमीज़ी नहीं कर सकती, वो मेरे दादाजी जैसी दिखती हैं.”

Loading Ad...

उर्फी जावेद का वर्क फ़्रंट

यह भी पढ़ें

बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो  उर्फी जावेद कई टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1 से मिली थी. वो इस शो में सिर्फ़ एक ही हफ़्ते तक रही थीं. लेकिन इस शो के ज़रिए वो काफ़ी पॉपुलर हो गई थी. इस शो के बाद उर्फी Splitsvilla में नज़र आई थी. इतना ही नहीं वो दिबाकर बनर्जी की फिस्म LSD 2 में भी दिखाई थी. उसके बाद वो अपने शो Follow Kar Lo yaar की वजह से चर्चाओं रहीं थी.वहीं एक्ट्रेस करण जौहर का शो द ट्रेटर्स भी जीत चुकी हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...