Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सलमान के 'ब्रो' पर बवाल, कंगना पर तंज...शोभा डे ने क्यों कहा- बॉलीवुड हो गया आउटडेटेड?

Shobhaa De: शोभा डे का कहना है कि NEET-UG पेपर लीक के बाद शुरू हुए CJP आंदोलन को लेकर जिन तरह से कुछ फिल्मी सितारों ने अपनी राय रखी, उससे साफ पता चलता है कि वे आज की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z की सोच, भावनाओं और नजरिए को सही तरह से समझ नहीं पा रहे हैं.

Image Source: Instagram/ Canva
Loading Ad...

Shobhaa De: राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने अपने ताजा लेख में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की प्रतिक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए एक नई बहस छेड़ दी है. उनका कहना है कि NEET-UG पेपर लीक के बाद शुरू हुए CJP आंदोलन को लेकर जिन तरह से कुछ फिल्मी सितारों ने अपनी राय रखी, उससे साफ पता चलता है कि वे आज की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z की सोच, भावनाओं और नजरिए को सही तरह से समझ नहीं पा रहे हैं. शोभा डे का मानना है कि आज के युवा पहले की तरह सिर्फ किसी बड़े स्टार की बात मानने वाले नहीं हैं, बल्कि वे हर बयान को अपने नजरिए से परखते हैं.

सलमान खान की पोस्ट पर शोभा डे ने जताई आपत्ति

अपने लेख में शोभा डे ने सबसे पहले सलमान खान की उस सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया, जो उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के लिए लिखी थी. जब CJP आंदोलन चल रहा था और सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे. सलमान खान ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील करते हुए लिखा था, "सोनम, हो गया भाई. इसे आगे मत बढ़ाइए. अगर जरूरत पड़ी तो इस भावना को किसी और दिन के लिए बचाकर रखिए. प्रधानमंत्री ने कहा है कि जिसने भी गलती की है, उसे सजा मिलेगी, कुछ खा लीजिए. अगर आप चाहें तो मैं आपको घर से खाना भेज दूंगा."

Loading Ad...

"भाई" कहना और खाना ऑफर करना लोगों को पसंद नहीं आया - शोभा डे

Loading Ad...

सलमान खान की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शोभा डे ने कहा कि शायद सलमान का इरादा दोस्ताना और सहज अंदाज में बात करने का रहा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे उसी तरह नहीं लिया. उन्होंने लिखा कि सोनम वांगचुक को "भाई" कहकर संबोधित करना और अनशन खत्म कराने के लिए घर का खाना भेजने की बात करना लोगों को प्रभावित करने के बजाय मजाक का विषय बन गया.

उन्होंने अपने लेख में लिखा, "सलमान खान के साथ भी यही हुआ. सोनम वांगचुक को 'भाई' कहकर पुकारना और खान परिवार के किचन से उनके अनशन तोड़ने के लिए घर का बना खाना पेश करना मजाक का कारण बना. सलमान शायद इसे फ्रेंडली और कूल समझ रहे थे, लेकिन आज की Gen Z की नजर में यह बिल्कुल भी प्रभावशाली नहीं था और यह संदेश बिल्कुल भी कूल नहीं लगा."

Loading Ad...

कंगना रनौत के 'जेन जी' और 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर भड़का विपक्ष, एक्ट्रेस पर ऐसे निकाली भड़ास

"कई सेलिब्रिटीज के पोस्ट ChatGPT से लिखे हुए लगे"

शोभा डे ने आगे लिखा कि उन्हें लंबे समय बाद बॉलीवुड इतना असंबंधित और युवाओं से कटा हुआ महसूस हुआ उनका कहना था कि कई कलाकार तब सामने आए, जब उन्हें लगा कि लोगों का रुख साफ हो चुका है. उन्होंने ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट पर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें पढ़कर ऐसा लगता है जैसे वे किसी AI या ChatGPT से लिखवाए गए हों, क्योंकि उनमें व्यक्तिगत सोच और ईमानदारी की कमी नजर आती है.
उनका मानना है कि जिन सितारों की फिल्मों की सफलता काफी हद तक युवा दर्शकों पर निर्भर करती है, वही आज उस पीढ़ी की सोच और भावनाओं को ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं.

Loading Ad...

कंगना रनौत के बयानों पर भी साधा निशाना

शोभा डे ने अपने लेख में कंगना रनौत की टिप्पणियों का भी जिक्र किया. आंदोलन के दौरान कंगना ने कुछ प्रदर्शनकारियों के वीडियो शेयर करते हुए उन्हें "घिनौना" बताया था. इसके अलावा उन्होंने कुछ युवाओं, खासकर लड़कियों के पहनावे और व्यवहार पर भी सवाल उठाए थे और "गटर पीढ़ी" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था.
इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए शोभा डे ने लिखा, "कंगना रनौत, जो अभी आंटी की कैटिगरी में आने ही वाली हैं, उन्होंने अपने टेस्टलेस कॉमेंट्स से अपने बचे हुए कुछ Gen Z फैन्स को भी खो दिया है."

हेमा मालिनी और अनुपम खेर का भी किया जिक्र

Loading Ad...

अपने लेख में शोभा डे ने सिर्फ सलमान खान और कंगना रनौत ही नहीं, बल्कि हेमा मालिनी और अनुपम खेर का भी जिक्र किया. उनका कहना था कि इन वरिष्ठ कलाकारों की प्रतिक्रियाएं भी यही दिखाती हैं कि आज के स्थापित सेलिब्रिटीज और नई पीढ़ी के बीच सोच का एक बड़ा अंतर पैदा हो चुका है. उनके मुताबिक, आज के युवा हर बात को अलग नजरिए से देखते हैं और केवल किसी मशहूर चेहरे के समर्थन या विरोध से अपनी राय नहीं बनाते.

"Gen Z को नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज को Gen Z की जरूरत है"

अपने लेख के आखिर में शोभा डे ने कहा कि समय बदल चुका है और अब यह समझने की जरूरत है कि आज की युवा पीढ़ी को किसी सेलिब्रिटी के समर्थन या एंडोर्समेंट की जरूरत नहीं है. उन्होंने लिखा, "समझने वाली बात यह है कि Gen Z को सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट या किसी हीरो की जरूरत नहीं ह. बल्कि इसके उलट, आज सेलिब्रिटीज को Gen Z की जरूरत है."

Loading Ad...

CJP आंदोलन बना देशभर में चर्चा का विषय

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि NEET-UG पेपर लीक के आरोपों के बाद शुरू हुआ CJP आंदोलन धीरे-धीरे सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं रहा. यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग से जुड़ा एक बड़ा अभियान बन गया. इस दौरान देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए, मार्च निकाले गए और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल ने भी इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया. इसी आंदोलन के दौरान कई फिल्मी सितारों और सार्वजनिक हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, जिन पर अब शोभा डे के लेख के बाद नई बहस छिड़ गई है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...