Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

TRP Report Week 18: ये शो बना नंबर वन, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल!

इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. जहां उड़ने की आशा को पछाड़ते हुए शो अनुपमा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है. वहीं जादू तेरी नज़र ने भी टीआरपी में कमाल कर दिया है. इसके अलावा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में इस बार उछाल देखने को मिला है.

Loading Ad...
साल 2025 के 18 वें हफ्ते की बार्क टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.  जहां उड़ने की आशा को पछाड़ते हुए शो अनुपमा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है.  वहीं जादू तेरी नज़र ने भी टीआरपी में कमाल कर दिया है. इसके अलावा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में इस बार उछाल देखने को मिला है. 

 इस हफ्ते ये शो रहे टॉप पर:


अनुपमा: रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' ने एक बार फिर से टीआरपी में धमाल मचा दिया है. इस बार  ये शो लिस्ट में नंबर वन पर आ गया है. इस शो की दिलचस्प कहानी और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे रखा है. जिसकी वजह से इसकी टीआरपी में इजाफा देखने को मिल रही है और ये शो पहले नंबर पर आ गया है.  इस हफ्ते इस शो को 1.8 रेटिंग मिली हैं.

उड़ने की आशा: कंवर ढिल्लों का शो 'उड़ने की आशा' काफी दिनों से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ था. इस हफ्ते भी शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रहा है और ये शो पहले नंबर से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गया है. स्टार प्लस का ये शो लोगों का दिल जीतने में यूं तो क़ामयाब हो रहा है. लेकिन इस बार रूपाली गांगुली के शो अनुपमा से सचिन और सायली मात खा गए हैं.  इस हफ्ते इस शो को 1.8 रेटिंग मिली हैं. 

ये रिश्ता क्या कहलाता है : अरमान और अभिरा यानि रोहित पुरोहित और समृद्धि शु्क्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, लोगों का मनोरंजन करने में इस हफ्ते सफल साबित हुआ है. शो की कहानी की लोगों को बांधे रखने में कामयाब हो रही है. सालों से टीवी पर राज कर रहा ये शो टीआरपी के मामले में अब फिर से तीसरे नंबर पर आ गया है.  पिछले कुछ हफ्तों से ये शो चौथे नंबर पर था, लेकिन लगता है दर्शकों को अरमान और अभिरा का लड़ाई झगड़ा पसंद आ रहा है. इस हफ्ते इस शो को 1.6  रेटिंग मिली हैं. फ़िलहाल शो में अरमान और अभिरा पर फ़ोकस किया जा रहा है. 

जादू तेरी नज़र :  खुशी दुबे और जैन इबाद खान के शो 'जादू तेरी नजर' की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है. इस शो की कहानी लोगों का दिल जीतने में इस बार कामयाब होती  दिखी है. टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते जादू तेरी को चौथा स्थान मिला है. पिछले हफ्ते ये शो पांचवे  नंबर पर था. इस शो को 1.5 की रेटिंग मिली है. डायन का एंगल शो में काफी पसंद किया जा रहा है. 

लक्ष्मी का सफ़र : लक्ष्मी का सफर भी टीवी पर अच्छा परफॉर्म कर रहा है.ये शो काफी टाइम से टीआरपी में बना हुआ है. इस हफ्ते इस शो ने पांचवा स्थान हासिल किया है.  टीआरपी चार्ट में  इस शो को 1.5 रेटिंग मिली है. लक्ष्मी की कहानी लोगों का मनोरंजन करने में सफल हो रही है. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: इस शो ने टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर से कमाल कर दिया है.  काफी बदलावों के बाद भी ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा छवें नंबर पर पहुँच गया है.  ये शो भी काफी दिनों से टॉप 10 में बना हुआ है, लेकिन इस बार इसकी टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.  इस शो को 1.4 रेटिंग हासिल हुई है.

एडवोकेट अंजलि:  शो को इस हफ्ते सातवां  स्थान मिला है. शो की कहानी और एक्टिंग को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, यही वजह है कि इस शो ने अपनी ख़ास जगह बनाई है,  लेकिन अब धीरे धीरे शो की टीआरपी में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले हफ्ते ये शो टीआरपी में टॉप 6 में बना हुआ था ,लेकिन अब सातवें नंबर पर आ गया है. इस हफ्ते इस शो को 1.4 रेटिंग मिली है. 

मंगल लक्ष्मी: दीपिका सिंह का शो मंगल लक्ष्मी को टीआरपी लिस्ट में इस बार आठवां  स्थान मिला है. मंगल लक्ष्मी अब एक घंटे का स्लॉट आता है और दोनों एपिसोड को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. 9.30 बजे ऑन एयर हो रहे शो को टीआरपी में आठवां नंबर मिला है. दर्शक शो की दिलचस्प कहानी से जुड़ रहे हैं. शो की टीआरपी में हर हफ्ते फेर बदल देखने को मिलता ही रहता है. टीआरपी में इस शो 1.4 रेटिंग मिली हैं. 

लाफ्टर शेफ 2: इस हफ्ते 'लाफ्टर शेफ 2' को टीआरपी लिस्ट में नौवां स्थान मिला है. इस हफ्ते शो को 1.3 रेटिंग्स मिली हैं, एल्विश यादव, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे सितारों के साथ ये शो जबरदस्त हंसी मजाक और मनोरंजन दे रहा है. 

झनक: 'झनक' को टीआरपी लिस्ट में दसवां स्थान मिला है. शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है, जो इसे दिलचस्प बना रहा है, लेकिन इस बार शो की रेटिंग्स में गिरावट देखने को मिली  है, हालांकि झनक और अनिरुध की जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. इस हफ्ते इस शो को 1.3 रेटिंग मिली हैं.

बता दें कि 18वें हफ्ते में कई शो की टीआरपी में काफी हेर फेर देखने को मिला है. दर्शकों के बीच किस शो को कितना प्यार मिल रहा है, ये साफ नजर आ रहा है. इन शोज की दिलचस्प कहानियों और बेहतरीन एक्टिंग ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है.  खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 19वें हफ्ते में कौनसा शो टीआरपी में पहले नंबर पर अपनी जगह बनाता है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...