Advertisement
Trisha ने विजय के बच्चो को पैदा नहीं किया’, महिला यजूर ने किया विवादित कमेंट, भड़क उठी कुनिका, बोलीं- औरत ही औरत की दुश्मन
तृषा कृष्णन जब से विजय के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई हैं, तभी से वो लगातार निशाने पर हैं. इस समारोह में विजय की पत्नी और बच्चे तो नहीं पहुंचे थे, लेकिन तृषा को देख कुछ लोग भड़क गए.
Advertisement
साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा इस वक्त काफी चर्चाओं में बनी हुई है. काफी दिनों से उनका नाम एक्टर और हाल ही में तमिलनाडु के सीएम सीएम बने विजय के साथ जोड़ा रहा है.
सिंगर सुचित्रा ने भी कसा तृषा पर तंज
दरअसल तृषा कृष्णन जब से विजय के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई हैं, तभी से वो लगातार निशाने पर हैं. इस समारोह में विजय की पत्नी और बच्चे तो नहीं पहुंचे थे, लेकिन तृषा को देख कुछ लोग भड़क गए. जिनमें सिंगर सुचित्रा भी शामिल हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस को विजय की जिंदगी में पैरासाइट बताया था.
Advertisement
तृषा के विजय संग रिश्ते पर महिला यूजर ने उठाए सवाल
Advertisement
सोशल मीडिया पर भी कुछ यूजर्स ने तृषा के विजय संग रिश्ते पर सवाल उठाया और आपत्तिजनक बातें बोलीं हैं. सोशल मीडिया पर तृषा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. मिनी नाम की एक फ़ीमेल यूजर ने X पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें एक तरफ़ एक्ट्रेस का पोस्ट का था,जिसनें प्यार की गूंज ज्यादा होने की बात लिखी थी. और साथ में इस यूजर ने एक वीडियो भी शेयर किया, जो विजय के शपथ ग्रहण समारोह का था. इसमें तृषा विजय को तमिलनाडु के सीएम के रुप में शपथ लेते देख भावुक नज़र आ रही थीं.
‘उनके बच्चों को पैदा नहीं किया’
Advertisement
इसी के साथ इस यूजर ने लिखा, तृषा कृष्णन की एक्टिंग स्किल्स लाजवाब हैं. विजय जोसेफ के मुश्किल भरे सालों में उन्होंने स्ट्रगल नहीं किया. उनके बच्चों को पैदा नहीं किया. बच्चों का पालन-पोषण भी उन्होंने नहीं किया. वह तो बस उनके परिवार की मेहनत और शोहरत का आनंद लेने आई थीं
कुनिका ने महिला यूजर को लगाई फटकार
अब इस सोशल मीडिया यूजर का पोस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 फेम कुनिका सदानंद को रास नहीं आया है. वो इस यूजर की पोस्ट पर बिफर गईं. कुनिका ने इस यूजर की क्लास लगाते हुए कह दिया कि एक औरत ही दूसरी औरत की बड़ी दुश्मन होती है.
Advertisement
‘एक औरत ही दूसरी औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती’
तृषा कृष्णन का सपोर्ट करते हुए कुनिका ने इस फ़ीमेल यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा,”फिर से एक महिला को निशाना बना रही हो, जबकि सात फेरे तो उसने नहीं लिए थे. जब लोग कहते हैं कि एक औरत ही दूसरी औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है, तो सही बात है और तुमने इसे साबित कर दिया.”
Advertisement
कब उड़ी इनके अफ़ेयर की हवा?
बता दें कि तृषा कृष्णन, विजय की काफी पुरानी दोस्त हैं, दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन उनके अफ़ेयर के चर्चों को तब हवा मिली, जब विजय की पत्नी ने अप्रैल 2026 में तलाक़ की अर्जी दी. साथ ही विजय पर आरोप लगाया कि उनका एक एक्ट्रेस के साथ एक्सट्रा मैकिटल अफ़ेयर है. इसी के कुछ दिन बाद विजय और तृषा एक रिसेप्शन में साथ शामिल होते और साथ निकलते देखे गए थे. वहीं तमिलनाडु विधान सभा चुनाव के रिजल्ट वाले दिन तृषा ना सिर्फ मंदिर गई थी, बल्कि विजय की जीत के बाद उन्हें बधाई देने उनके घर भी गईं थी.
यह भी पढ़ें
खैर फ़िलहाल तो इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन किसी तरह से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार चर्चाओं में बनी हुईं हैं.