Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘ये लोग डरे हुए…’, सोनम वांगचुक पर कमेंट कर फंसे आमिर खान, हुसैन दलवई ने निकाली भड़ास

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आमिर खान के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का जिक्र करते हुए कहा कि वह जिस तरह से अभी कर रहे हैं , वो ठीक नहीं है. यह स्थिति उनके लिए बहुत ही तकलीफदेह हो सकती है. कांग्रेस नेता ने कहा कि आमिर खान अभी सोनम वांगचुक का सम्मान कर रहे हैं.

Image Credits: IANS/Filephoto
Loading Ad...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के मामले में अभिनेता आमिर खान का जिक्र करते हुए उनसे समर्थन की मांग की. उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आमिर खान को सोनम वांगचुक का समर्थन करना चाहिए, लेकिन एक्टर ने अभी तक समर्थन नहीं किया है. पता नहीं क्यों, वह अब तक सोनम वांगचुक का समर्थन नहीं कर रहे हैं.

हुसैन दलवई ने आमिर को बताया डरपोक 

इसके अलावा हुसैन दलवई ने नसीरुद्दीन शाह का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक नसीरुद्दीन शाह सरकार का समर्थन भी करते हैं और अगर कहीं पर गलती होती है, तो वह उसकी आलोचना भी करते हैं. आमिर खान को भी उनसे सीख लेते हुए उनके जैसी हिम्मत दिखानी चाहिए, लेकिन पता नहीं वह ऐसा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ये लोग डरे हुए हैं. कलाकार को कभी डरना नहीं चाहिए. 

Loading Ad...

‘सम्मान से काम नहीं चलेगा,आगे आकर समर्थन भी करना होगा’

Loading Ad...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आमिर खान के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का जिक्र करते हुए कहा कि वह जिस तरह से अभी कर रहे हैं , वो ठीक नहीं है. यह स्थिति उनके लिए बहुत ही तकलीफदेह हो सकती है. कांग्रेस नेता ने कहा कि आमिर खान अभी सोनम वांगचुक का सम्मान कर रहे हैं, लेकिन सम्मान से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें आगे आकर समर्थन भी करना होगा. सोनम वांगचुक इस देश के सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए अनशन कर रहे हैं. इससे पहले महात्मा गांधी भी देश की आजादी को लेकर भी अनशन कर चुके हैं. यह इस देश की खासियत है कि कई लोग अनशन कर सिस्टम में सुधार की मांग करते हैं. ऐसी स्थिति में हमें अनशन करने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए, तभी जाकर आगे स्थिति सामान्य हो पाएगी.

सोनम वांगचुक के अनशन पर क्या बोले आमिर?

Loading Ad...

आमिर खान ने भी सोनम वांगचुक के अनशन पर रिएक्ट किया था. एक्टर इवेंट के दौरान आमिर ने आगे कहा था, “हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं. हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो अपना अनशन खत्म कर दें.”

3 idiots में आमिर का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था

आमिर खान ने इस इवेंट के दौरान ये भी बताया था कि 3 idiots में उनका किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था. एक्टर ने ये भी बताया की वो उन्हें उस टाइम सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. एक्टर ने कहा था, 'नहीं, असल में यह सच नहीं है. यह एक गलतफहमी है. जब हम '3 इडियट्स' फिल्म बना रहे थे, तब मुझे मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था. मैंने हाल ही में 'चतुर' का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था. लेकिन वे गलत हैं. हो सकता है कि 'चतुर' ऐसा सोच रहे हों, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू और न ही अभिजात जो फिल्म के दो लेखक हैं  हममें से किसी को भी मिस्टर सोनम के बारे में जानकारी नहीं थी.”

Loading Ad...

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल भर्ती

यह भी पढ़ें

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल में बैठे थे, जिसकी वजह से लगातार उनकी बिगड़ती जा रही थी. हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वांगचुक पिछले 20 दिनों से NEET जैसी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...