Advertisement

Loading Ad...

‘दशक का सबसे अश्लील टीज़र..’, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर मचा बवाल, बोल्डनेस की भरमार देख भड़के लोग, बोले- शर्म आनी चाहिए

टॉक्सिक के नए प्रोमो पर बवाल मच गया है, लोगों ने इसे महिला विरोधी बता दिया है, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. फिल्म के प्रोमो में दिखाए गए एडल्ट सीन पर विवाद शुरु हो गया है. लोग एक्टर यश से लेकर फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास के ख़िलाफ़ नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं.

Image Credits: thenameisyash/Instagram
Loading Ad...

साउथ सुपरस्टार यश काफी टाइम से अपनी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं, वहीं अब फिल्म का नया टीज़र प्रोमो रिलीज़ किया गया है. जिसका नाम लेडीज़ एंड लेडीज़ रखा गया है. 

टीजर में बच्चों को इससे दूर रखने की वॉर्निंग दी गई

1 मिनट 41 सेकेंड के टीजर में खतरनाक एक्शन और बोल्डनेस की भरमार देखने को मिल रही है.  भी दी गई है.    

Loading Ad...

प्रोमो में नज़र आईं फिल्म की फ़ीमेल हसीनाएं 

Loading Ad...

इस प्रोमो का मकसद फिल्म की फ़ीमेल हसीनाओं को दिखाना था. इस प्रोमो में एक्ट्रेस नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी की ख़ास झलक दिखाई गई. 

टॉक्सिक के नए प्रोमो पर मचा बवाल 

Loading Ad...

अब टॉक्सिक के नए प्रोमो पर बवाल मच गया है, लोगों ने इसे महिला विरोधी बता दिया है, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. फिल्म के प्रोमो में दिखाए गए एडल्ट सीन पर विवाद शुरु हो गया है. लोग एक्टर यश से लेकर फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास के ख़िलाफ़ नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “महिलाओं का अनादर. यश से ऐसी उम्मीद नहीं थी.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Yash सबसे पहले आप अपने बच्चों और पूरे परिवार के साथ इस  फ़िल्म का पहला शो देखने के लिए तैयार हो जाइए. सच में, हम गलत इंसान की तारीफ़ करते हैं. असल में, रावण का किरदार अब आप पर ही सही जंचता है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,”भाई, एक्शन के नाम पर एडल्ट मूवी बना रहे हैं... ऐसी फ़िल्म जिसे परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता.”

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, दशक का सबसे अश्लील टीज़र. ToxicTheMovie महिलाओं को वस्तु के रूप में प्रस्तुत करता है. संवाद न केवल सस्ते हैं बल्कि पूरी तरह महिला विरोधी हैं. पूरी तरह से अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करने से आम लोगों तक इसकी पहुँच और कम हो जाएगी.किसी भी स्वाभिमानी महिला को यह  फ़िल्म नहीं देखनी चाहिए. और जो भी पुरुष महिलाओं का सम्मान करता है, उसे इस घटिया फ़िल्म का बहिष्कार करना चाहिए.@KvnProductions, @TheNameIsYash और फ़िल्म से जुड़ी सभी महिलाओं को शर्म आनी चाहिए.

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Toxic का नया टीज़र महिलाओं को समर्पित है, फिर भी उनमें से ज़्यादातर को उनके किरदार के बजाय एक 'वस्तु' के तौर पर दिखाया गया है. गीतू मोहनदास और Yash जैसे डायरेक्टर से ऐसी उम्मीद नहीं थी.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “मुझे सच में उम्मीद है कि इंडियन सेंसर बोर्ड Toxic नाम की इस घटिया फ़िल्म को मंज़ूरी नहीं देगा. Toxic_TheFilm उन वजहों में से एक है जिनकी वजह से महिलाओं के ख़िलाफ़  अपराध होते हैं. छी! यह साफ़ है कि Yash इस फ़िल्म के ज़रिए सिर्फ़ अपनी घिनौनी  कल्पनाओं को पूरा करना चाहते हैं. और भी हैरानी की बात यह है कि KiaraAdvani और Nayanthara इस फ़िल्म का हिस्सा बनने के लिए कैसे राज़ी हो गईं? क्या उनके पतियों को ऐसी  फ़िल्म और सीन से कोई दिक़्क़त नहीं है?इस बकवास फ़िल्म को बनाने के लिए @KvnProductions और #GeetuMohandas पर शर्म आनी चाहिए.”

Loading Ad...

फिल्म में दिखेगी दमदार कास्ट 

फिल्म टॉक्सिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है.  इस फिल्म में  यश के साथ कियारा आडवाणी नज़र आएंगी. फिल्म में बेहद ही लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नज़र आने वाली है. फिल्म में  Nayanthara , हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबरॉय जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नज़र आएंगे.  

Loading Ad...

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है.  ये फिल्म कन्नड़ के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु,मलयालम और इंग्लिश भाषा में 26 अगस्त को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...