Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘उल्टी गिनती शुरु…’, मोदी सरकार को अकड़ दिख रहीं कुनिका सदानंद, कर बैठी ऐसी हरकत, लोगों ने लगा दी लताड़

कुनिका सदानंद ने भी सोनम वांगचुक मामले को लेकर सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है. कुनिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है, साथ ही सरकार को चेतावनी दी है कि अपनी उल्टी गिनती शुरु कर दो.

Image Credits: Kunickaa Sadanand/ Instagram/YouTube/NarendraModi
Loading Ad...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई समय से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस वांगुचक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया कई हस्तियों ने पुलिस एक्शन पर गुस्सा जाहिर किया है. मोदी विरोधी भी एक्टिव हो गए हैं और सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

‘सरकार को इतना डर किस बात का है’

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी इसे लेकर सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है. कुनिका ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है, साथ ही सरकार को चेतावनी दी है कि अपनी उल्टी गिनती शुरु कर दो. कुनिका ने वीडियो में कहा, एक सवाल है, सरकार को इतना डर किस बात का है, एक टीज़र से, एक साइंटिस्ट से एक देशभक्त से, या फिर सवालों से..सोनम वांगचुक ने डायलॉग मांगा. जवाब में डायलॉग नहीं मिला, पुलिस एक्शन मिला. यही लोकतंत्र है या फिर ईगो का प्रदर्शन, एक मज़बूत सरकार वो नहीं होती, जो आवाजों को दबा दे. मज़बूत सरकार वही होती है,जो अलग आवाजों को सुनने की हिम्मत रखे. और सिर्फ सोनम सर की बात नहीं है.”

Loading Ad...

‘गलती किसकी थी, जवाब कौन देगा’

Loading Ad...

कुनिका सदानंद ने अपनी वीडियो में आगे कहा,”आज पूरे एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाया जा रहा है.प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे हैं. टीजर्स की कमीं है, पेपर्स लीक हो रहे हैं. रुक नहीं रहा है, एंट्रेंस एग्जाम पर भरोसा उठ रहा है. स्टूडेंट डिप्रेशन में हैं. कुछ अपनी जान तक दे रहे हैं, अगर हम अपने बच्चों का फ्यूचर ही नहीं बचा पाए, तो किस बात का विकसित भारत, पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया. और सिर्फ एजुकेशन ही क्यों हर डिपार्टमेंट में कहीं ब्रिज गिर रहा है. ट्रेन एक्सिटेंड हो रहे हैं. कहीं करप्शन के आरोप हैं. कभी गवर्नेंस पर सवाल हैं. पर accountability वो कब आएगी, गलती किसकी थी,जवाब कौन देगा.”

‘लोकतंत्र तब कमजोर पड़ता है जब लोग चुप हो जाते हैं’

Loading Ad...

कुनिका यहीं नहीं उन्होंने आगे कहा,  “मेरे देश के नागरिक से बस एक ही गुज़ारिश है. अगर आप जंतर-मंतर नहीं जा सकते. तो हिम्मत मत हारना, अपने शहर में अपने कॉलेज में अपनी सोसाइटी में शांति से आवाज़ उठाए. सोशल मीडिया पर सच को जिंदा रखें. ना नफ़रत से, ना हिंसा से सिर्फ हिम्मत से.  क्योंकि लोकतंत्र तब नहीं मरता जब लोग बोलते हैं, लोकतंत्र तब कमजोर पड़ता है जब लोग चुप हो जाते हैं.  आज किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है. हमारे बच्चों की लड़ाई है, ये भारत के भविष्य की लड़ाई है. इस लड़ाई में हर ज़िम्मेदार भारतिय की आवाज़ मायनें रखती हैं.”

‘आप अपनी उल्टी गिनती शुरु कर लो सरकार’

कुनिका ने वीडियो के आख़िर में कहा, “आज जो जंतर-मंतर पर हुआ है ना, आपके संवैधानिक का उल्लंघन हैं, आपको मॉनिटर करना था, वहीं पर अपने डॉक्टर को बिठाते, आपने एक इंसान को 21 दिन बाद भूख हड़ताल से हटाया है. और वो भी किस तरीके से, लेकिन आपकी इगो नही पिघली, कोई बात करने नहीं आ सका, लेकिन उसकी भूख हड़ताल जबरदस्ती बंद करवा दी. आप अपनी उल्टी गिनती शुरु कर लो सरकार, क्योंकि ये देश अब चुप नहीं रहेगा, ये युवा अब चुप नहीं रहेगा. जय हिंद”

Loading Ad...

कुनिका पर भड़के लोग

अब जिस तरह से कुनिका सदानंद ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली हैं, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “देवी जी आप दूर ही रहिए इस मसले से तो बेहतर है.आपको जल्दी ही बैकफुट पर आना पड़ेगा. आधा ज्ञान ख़तरनाक होता है. जाए फैले रिसर्च करिये फिर बात करिये.विद्यार्थी नहीं आये तो किसान आये.अल्लाह सबसे ऊपर रहेगा के नारे लग रहे हैं. उमर खालिद की रिहाई चाहिए..”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  “अरे बेशर्म आंटी... बस चुप हो जाओ. वांगचुक को दिल्ली पुलिस से उनके अनुरोध पर अस्पताल ले जाया गया. वांगचुक उस बेवकूफ डिपके की नौटंकी समझ गए थे, जो मज़े से खाना खा रहा था जबकि उपवास कर रहा था.हालांकि वह उपवास नकली था.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “I request bollywood and tv industry pls isko kuch kaam do. Ye nahi jheli jaati pls”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इसे गंभीरता से लेने की कोई ज़रूरत नहीं है; वह एक बेकार महिला है. CJP मंच से गालियां दे रही हैं, बस यही बात है. इसका NEET परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है; यह सब बस एक दिखावा है. वह ऐसी बातें कहकर अशांति फैलाने और देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सच कहूँ तो, मैं इस महिला के लिए सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकता क्योंकि वह पूरी तरह से पैसे लेकर एक्टिंग कर रही है.

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Na vo teacher hai na scientist hai.  apna agenda chalane ke liye kuch bhi bologe ,ja apne filmo main acting kar yaha koi nahi dekhega"

Loading Ad...

कितने दिन अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर 21 दिन दिन तक बैठे थे. पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे इस अनशन के कारण उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी. जिसके बाद  पुलिस शनिवार सुबह उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई. कई जानी मानी हस्तियों ने उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की थी.  

कुनिका सदानंद का वर्क फ़्रंट 

Loading Ad...

बात करें कुनिका सदानंद की तो वो एक्ट्रेस होने के साथ टीवी होस्ट और प्रोड्यूसर भी हैं, उन्होंने हम साथ साथ हैं, खिलाड़ी, गुमराह और बेटा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने  अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में और टीवी शोज़ में काम किया है. हाल ही में वो सलमान के शो बिग बॉस 19 में भी नज़र आईं थी. जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था.

यह भी पढ़ें

अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही राजनीति से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती है. हालांकि फ़िलहाल मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाजी करना कुनिका को भारी पड़ गया है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...