Advertisement

Loading Ad...

‘वो ओवरएक्टिंग ही…’, धुरंधर 2 की सफलता पर वरुण धवन से ऐसा क्या कह दिया, भड़क गए रणवीर सिंह के फैंस, लगा दी क्लास

वरुण धवन ने धुरंधर द रिवेंज की सफलता को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसके बाद वरुण, रणवीर सिंह के चाहने वालों के निशाने पर आ गए हैं.

Image Credits: Varun Dhawan/instagram/AdityaDhar
Loading Ad...

रणवीर सिंह इनदिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं, जहां डॉन 3 छोड़ने के चलते एक्टर के ख़िलाफ़ FWICE ने खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. 

रणवीर के फैंस के निशानों पर आए वरुण धवन

वहीं इस बीच वरुण धवन ने भी रणवीर सिंह पर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं. एक्टर ने अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने धुरंधर द रिवेंज की सफलता को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसके बाद वरुण, रणवीर सिंह के चाहने वालों के निशाने पर आ गए हैं. 

Loading Ad...

ये सब अभिनेताओं द्वारा ही चलाया जा रहा है

Loading Ad...

हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण धवन  और डेविड धवन ने  बताया कि आज के समय में बॉक्स ऑफ़िस पर होने वाले उतार-चढ़ाव का आंकलन करना मुश्किल है, डेविड धवन ने कहा, "मुझे लगता है कि जिनके हाथ में पैन और फोन है, वो खुद को जर्नलिस्ट ही समझते हैं. आज के समय में यह पहचानना बहुत ही मुश्किल हो गया है कि कौन सी फिल्म हिट हुई है और कौन सी नहीं. कलेक्शन का आंकलन करना बहुत मुश्किल हो गया है, लेकिन बात वही है, ये सब अभिनेताओं द्वारा ही चलाया जा रहा है, पहले भी और अभी भी.”

धुरंधर पर क्या बोल गए वरुण धवन 

Loading Ad...

वरुण धवन ने पिता डेविड की बात सुनकर तुरंत ही धुरंधर 2 का जिक्र करते हुए इस फिल्म के बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता पाने का क्रेडिट एक्टर के हार्ड वर्क से ज्यादा डायरेक्टर आदित्य धर को दिया. वरुण धवन ने कहा, “आपको ऐसा क्यों लगता है? आज अगर आपने धुरंधर देखी होगी, जिस तरह आदित्य धर ने वह फिल्म बनाई है, तो वह डायरेक्टर की जीत थी ना?”

‘एक्टर का ज्यादा फिल्म में हाथ होता है’

हालांकि वरुण धवन के इस बयान के बाद डेविड धवन ने बात करते हुए कहा, “हां यह डायरेक्टर की जीत है, लेकिन अगर आप देखें तो एक्टर का ज्यादा फिल्म में हाथ होता है, क्योंकि वह भी उतनी ही मेहनत करते हैं.”

Loading Ad...

वरुण धवन पर भड़के लोग

अब रणवीर सिंह को छोड़ जिस तरह से वरुण धवन ने धुरंधर 2 की सफलता का पूरा क्रेडिट आदित्य धर को दिया, वो एक्टर के चाहने वालों को रास नहीं आया है, लोग जमकर वरुण धवन की क्लास लगा रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, "कल ही यह खबर आई थी कि FWICE ने फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन-3' को छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह को बैन कर दिया है और आज थर्ड ग्रेड एक्टर्स उनके पीछे पड़ गए हैं. वरुण धवन की बात सुनो, वह कह रहे हैं कि धुरंधर 2 डायरेक्टर की फिल्म है, एक्टर रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना और संजय दत्त की नहीं. नेपो किड्स को एक्टिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता है, जो भी यह करते हैं, वह ओवरएक्टिंग ही लगता है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,” इसलिए रणवीर से सबकी जलन साबित हो गई.”

Loading Ad...

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “हाँ, जो हमेशा पापा के दम पर चल रहा है, वही बोलेगा.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “अगर वरुण धवन ने वो भूमिका निभाई होती, तो फिल्म का रुख ही बदल जाता. इसलिए अभिनेता भी मायने रखते हैं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Aag lagi padi hai Bollywood walon ko”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “वरुण तुम खुद फ्लॉपस्टार हो और कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते. सिर्फ पापा और केजेओ पर निर्भर हो... बेशक ये आदित्यधर की फिल्म है, लेकिन इसमें वो सभी कलाकार शामिल हैं जिन्होंने फिल्म में काम किया है और रणवीर सिंह के लिए तो ये बहुत बड़ी बात है... तुम नेपोकिड्स बस डरे हुए और जलनखोर हो.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “ये सभी ईर्ष्यालु लोग हैं जो रणवीर की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “varun tere film mein toh kisi ka v win nahi hota... Na tujhe acting aati hai, na dancing... Bekar ka bakwas karta rhta hai”

Loading Ad...

धुरंधर के दोनो पार्ट्स ने कितना बिजनेस किया था?

बता दें कि धुरंधर और धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफ़िस पर blockbuster रिस्पांस मिला था, दोनों ही फिल्मों ने 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी थी. दूसरे पार्ट ने जहां भारत में 1000 करोड़ रका आंकडा़ पार किया था, वहीं दुनियाभर में इसने 1700 करोड़ की कमाई की थी. 

Loading Ad...

रणवीर सिंह-फरहान अख़्तर के झगड़े में कूद पड़े सलमान, दोनों को मिलाया फ़ोन, फिर कहा कुछ ऐसा सुलझा दिया सारा फसाद?

धुरंधर की दमदार कास्ट 

यह भी पढ़ें

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नज़र आए थे. फिल्म को आदित्य घर ने डायरेक्ट किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी, कुछ लोगों ने इस फिल्म को Propaganda तक बता दिया था, उसके बाद भी इस फिल्म को खूब प्यार मिला था,जो इसकी कमाई से साफ़ पता चलता है.  

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...