Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

SRK on CJP Protest: 'हटने की जरूरत नहीं, डटे रहो…’, सलमान के खिलाफ बोले शाहरुख? सच्चाई जान उड़ेंगे होश

सलमान खान ने छात्रों से घर लौटने और सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की थी. अब दावा किया जा रहा है कि सलमान के इसी एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से प्रदर्शन पर डटे रहने की अपील की थी. अब इसके पीछे की सच्चाई सामने आ गई है.

Image Credits: IANS/Wasim Sarvar/IANS
Loading Ad...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रोटेस्ट पर कई कलाकार अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. जहां कई लोगों ने CJP प्रोटेस्ट और छात्रों का समर्थन किया है, वहीं कुछ इस प्रोटेस्ट का विरोध कर रहे हैं. 

क्या शाहरुख ने भी पोस्ट किया था?

हाल ही में सलमान खान ने छात्रों से घर लौटने और सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की थी. अब दावा किया जा रहा है कि सलमान के इसी एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से प्रदर्शन पर डटे रहने की अपील की थी. 

Loading Ad...

वायरल पोस्ट में क्या लिखा था?

Loading Ad...

वायरल हो रही पोस्ट में लिखा था, 'जब लड़ाई हमारे अधिकारों के लिए हो, तो चुप रहना समझदारी नहीं है. बल्कि शांति से डटे रहना ही समझदारी है. जब तक भरोसा फिर से कायम न हो जाए, तब तक रुकें नहीं. यह लड़ाई कभी भी अतीत या वर्तमान के बारे में नहीं थी. यह भविष्य को सुरक्षित रखने के बारे में है. दोस्तों,  किसी कीमत पर रुकना नहीं है.’

 

Loading Ad...

शाहरुख के पोस्ट की क्या है सच्चाई?

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट शाहरुख खान ने नहीं किया है, ये फेक ख़बर है, जिसकी सच्चाई सामने आ गई है, एक्टर ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है.  दरअसल जब हमने एक्टर के एक्स अकाउंट पर जाकर देखा, तो वहां इस तरह कोई का ट्वीट नज़र नहीं आया. अब चैक किया गया तो पता चला कि ये शाहरुख खान का ट्वीट नहीं है, बल्कि ये हूबहू शाहरुख की डीपी और लगभग वैसा ही यूज़रनेम इस्तेमाल कर रहे एक फैन का पेज है. हालांकि अब इस शख्स ने डीपी बदल दी है और यूज़रनेम भी चेंज कर दिया है.  

Loading Ad...

सलमान खान ने क्या कहा था?

सलमान खान ने हाल ही में छात्रों के प्रदर्शन पर रिएक्ट करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए छात्रों, प्लीज़ अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए.

सोनम, बस हो गया. इसे और आगे मत बढ़ाओ. अगर ज़रूरत पड़ी तो इस जज़्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि ज़रूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो. अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूँगा.”

Loading Ad...

जानें क्या है मामला?

यह भी पढ़ें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...