Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM मोदी से पंगा लेकर बुरी फंसी सोनाक्षी सिन्हा, कर बैठीं ऐसी हरकत, लोगों ने लगा दी अक्ल ठिकाने

सोनाक्षी सिन्हा भी सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में उतर गई हैं. साथ ही सोनाक्षी ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भी बयान बाजी की है. एक्ट्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वो सोनम वांगचुक की बात क्यों नहीं सुन रहे हैं.

Image Credits: aslisona/Instagram/IANS/VideoGrab
Loading Ad...

सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानि 17 जुलाई 2026 को 20वां दिन है. 

सोनाक्षी ने मोदी सरकार पर कसा तंज

कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम की हालत लगातार नाज़ुक हो रही है. जिस तरह से उनका स्वास्थ लगातार गिरता जा रहा है, उसे देखते हुए कई नेता और फिल्मी हस्तियां उन्हें भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए मना रहे हैं.  वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में उतर गई हैं. साथ ही सोनाक्षी ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भी बयान बाजी की है.  एक्ट्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वो सोनम वांगचुक की बात क्यों नहीं सुन रहे हैं. 

Loading Ad...

‘ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो सही से नहीं चल रहा’

Loading Ad...

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, "आज मुझसे रहा नहीं जा रहा है. सोनम वांगचुक के बारे में हम सब जानते हैं. आज वो 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं. ये किसके लिए है- उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रही है. ये उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान दी. ये एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो सही से नहीं चल रहा है. आप जानते हैं, मैं जानती हूं, हम सब जानते हैं.”

‘मुझसे तो रहा नहीं जा रहा है. अब जो होना है होगा’

Loading Ad...

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा,  "हम सब उन्हें जानते हैं, वो हमें नहीं जानते हैं. लेकिन फिर भी देश के लिए, देश के बच्चों के लिए उन्होंने 18 दिन से खाना नहीं खाया है. बहुत सारे लोग चुप् हैं. मुझसे तो रहा नहीं जा रहा है. अब जो होना है होगा, नो प्रॉब्लम. लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती. मैं देश के युवाओं को बधाई देना चाहती हूं कि इन लोगों ने अपने हक के लिए आवाज उठाई. लेकिन कोई सुन क्यों नहीं रहा है.”

‘मैं कोई एंटी नेशनल नहीं हूं, तो मैं क्यों चुप रहूं?…’

एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, "कोई डायलॉग नहीं हो रहा. कोई बात नहीं कर रहा. मतलब इनकी तरफ कोई मुड़कर देख भी नहीं रहा है. इसलिए मैंने तय किया है कि मैं क्यों चुप रहूं? मैं भी तो इस देश की नागरिक हूं. मैं भी इस देश का भला चाहती हूं. मैं कोई एंटी नेशनल नहीं हूं, तो मैं क्यों चुप रहूं? सोनम जी ने कहा- आप मुझसे मत कहिए कि मैं अपना उपवास तोडूं. आप लोग सरकार से कहिए कि आप बात क्यों नहीं कर रहे हैं. आप इसको तवज्जो क्यों नहीं दे रहे हैं.”

Loading Ad...

‘जब ये आदमी मर जाएंगे, तब आप उठेंगे?’

एक्ट्रेस ने वीडियो में आगे कहा, “आप सही हो सर, मैं आपसे नहीं कहूंगी कि आप अपना उपवास तोड़ें.मैं बस यही पूछना चाहती हूं कि ये कब पर्याप्त होगा?जब ये आदमी मर जाएंगे, तब आप उठेंगे? और वो किसकी जिम्मेदारी होगी. ये ठीक नहीं हो रहा है, जो हो रहा है. मुझे लगता है कि हमें तो अपनी आवाज़ उठानी चाहिए. हमें अपनी आंखें खोलनी चाहिए, कोई और खोले या न खोले. जय हिंद.”

मोदी सरकार पर तंज कसना सोनाक्षी को पड़ा भारी

Loading Ad...

अब सोनाक्षी सिन्हा ने जिस तरह से सोनम वांगचुक का समर्थन कर देश के प्रधानमंत्री और मोदी सरकार पर तंज कसा है, वो लोगों को रास नहीं आया है, लोगों ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी है. लोगों का कहना है कि जब हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जाता है, तब तो कुछ नहीं बोलतीं जो अब बोल रही हो. एक यूजर ने एक्ट्रेस को लताड़ लगाते हुए लिखा, Chal tu chup rah tu apne Dharm ki nahin Hui to Desh ki Kya hogi

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अरे मेडम सब सही चल रहा है, आप चिता ना करो, आतंकवादी mindset है आपकी”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “तुम्हें तब भी एक्टिंग नहीं आती थी, और अब भी नहीं आती.”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आपको इतना तरस आ रहा है उन पर. तो उनको उठा के आप क्यू नहीं बैठ जाती अनशन पर. उनको थोड़ा रिलैक्स हो जाएगा. आप भी तो इस देश की युवा हैं,  आप भी तो देश के युवा के लिए कुछ करिए.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Behen tu to rehne de tu to khud parayi hai”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Pahalgam or operation sindoor ke time kaha the app ... aa gaye gyan dene”

Loading Ad...

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जब कश्मीरी पंडित, बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा था, आप क्यों चुप थे”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “ बात करनी है तो निट की करो वहां स्टेज पर भगवान के मजाक उड़ा रहे है उनके सामने उनको कुछ कहो”

Loading Ad...

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं सोनाक्षी सिन्हा

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा अपने बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आए हों. इससे पहले भी वो कई बार आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं. अब मोदी सरकार पर निशाना साधना एक्ट्रेस को भारी पड़ गया है. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...