Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘द अलायंस’ के सेट पर सीमा के जाने पर टूटे सोहेल खान, भाई को संभालने पहुंचे सलमान!

भाई सोहेल खान से मिलने के लिए रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर पहुंचे अभिनेता सलमान खान. शो के दौरान पत्नी सीमा सजदेह से बात करते हुए भावुक दिखे सोहेल खान.

Image Credit: IANS
Loading Ad...

अभिनेता सलमान खान अपने भाई सोहेल खान से मिलने के लिए रियलिटी शो 'द अलायंस' के सेट पर पहुंचे. सेट के बाहर अभिनेता ने पैपराजी को पोज दिए. शो में सलमान खान ने डेनिम की शर्ट, काली पैंट और काउबॉय हैट पहनी हुई थी. सलमान शो में तब पहुंचे, जब सोहेल एक मोमेंट पर भावुक हो गए.

'द अलायंस' के सेट पर पहुंचे सलमान खान

दरअसल, सोहेल 'द अलायंस' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर अपनी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ आए थे. सीमा के जाने के बाद सोहेल काफी टूट गए थे. शो से सीमा के बाहर होने पर सोहेल का कहना था कि वे नहीं चाहते थे कि सीमा शो से जाए. उन्होंने यह भी जोड़ा कि शायद अब उन्हें कभी साथ में इतना लंबा और बिना रुकावट वाला समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा.

Loading Ad...

शो के दौरान जब सिस्टम ने सभी एलीस से अपनी नई टीमों के नाम बताने को कहा गया था. टीम किंग में, अली, अगु और रुही एक टीम में थे. वॉरियर टीम में, अरसलान, बाली और कशिश. वहीं, लीजेंड टीम में मिनी निती और वंश थे, जबकि जैद, सोहेल और पायल डेजी थे, लेकिन डेजी शाह और सीमा सजदेह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हो पाए थे. इस वजह से उनका भविष्य पूरी तरह से कुशाल टंडन के हाथ में चला गया था.

Loading Ad...

डेजी शाह और सीमा सजदेह में से किसे बचाएंगे कुशाल

कुशाल के पास डेजी शाह और सीमा सजदेह में से किसी एक को बचाना था. साथ ही किसी एक कंटेस्टेंट को हटाना भी था. शो के दौरान अपनी किस्मत को मानते हुए सीमा ने डेजी को बचाते हुए कहा कि 'तुम्हें ही रुकना चाहिए.' बाद में उन्होंने सोहेल से कहा, "अब मैं अपने बच्चों के पास घर वापस जाने के लिए तैयार हूं."

Loading Ad...

भावुक हुए सोहल खान 

ये सुनकर सोहल काफी भावुक हो गए थे. सीमा को रोकते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तुम्हें रुकना चाहिए, क्योंकि ये जो 24 घंटे हमें साथ बिताने को मिल रहे हैं, पता नहीं ये दोबारा मिलेंगे या नहीं.

यह भी पढ़ें

इस गलत मोड़ से परेशान होकर सोहेल ने शो के फॉर्मेट पर भी सवाल उठाया. उसने कहा, "सिस्टम कब से चैलेंजर सैडिस्टिक होने लगा?"

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...