Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Sikander Day 4 Collection: Salman की फिल्म ने चौथे दिन सिंगल डिजिट में की कमाई, कैंसिल हुए शोज़ !

बता दें कि सिकंदर की वजह से सलमान खान को एक बार फिर से ज़ोर का झटका लगा है। सिकंदर कमाई के मामले में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पा रही है। बता दें कि सिकंदर ने पहले दिन लगभग 30.06 करोड़ की कमाई की है थी । वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 33. 36 करोड़ की कमाई थी । इसके अलावा तीसरे दिन 18.75 करोड़ की कमाई की थी । वहीं अब सिकंदर के चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फिल्म ने चौथे दिन सिंगल digit में कमाई की है। दरअसल सिकंदर ने चौथे दिन 8.50 करोड़ की कमाई की है। इइसी के साथ सलमान की सिकंदर ने चार दिनों में 90.6 करोड़ की कमाई की है।

Loading Ad...
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर को थियेटर्स पर रिलीज़ हुए चार दिन से ऊपर हो चुके हैं। बॉक्स ऑफ़िस पर सलमान की सिकंदर की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। ईद का क्रेज़ खत्म होते ही सिकंदर के कलेक्शन पर बुरा असर पड़ता दिख रहा है । ईद के दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा सा इजाफा हुआ था । लेकिन तीसरे दिन सिकंदर की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी । वहीं चौथे दिन तो सिकंदर का बॉक्स ऑफ़िस पर और भी ज्यादा बुरा हाल हो गया है। तीसरे दिन के मुकाबले चौथे दिन की कमाई में 50 % की गिरावट देखी गई है।


चौथे दिन सिकंदर की कमाई हुई धड़ाम !

बता दें कि सिकंदर की वजह से सलमान खान को एक बार फिर से ज़ोर का झटका लगा है। सिकंदर कमाई के मामले में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पा रही है। बता दें कि  सिकंदर ने पहले दिन लगभग 30.06 करोड़ की कमाई की है थी । वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 33. 36 करोड़ की कमाई थी । इसके अलावा तीसरे दिन 18.75  करोड़ की कमाई की थी  । वहीं अब सिकंदर के चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फिल्म ने चौथे दिन सिंगल digit में कमाई की है। दरअसल सिकंदर ने चौथे दिन 8.50 करोड़ की कमाई की है। इइसी के साथ सलमान की सिकंदर ने चार दिनों में  90.6  करोड़  की कमाई की है। 

सलमान खान के स्टार दम के हिसाब से ये बेहद ही कम कलेक्शन है। सिकंदर की कमाई देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की एक्टर का स्टार दम अब फीका पड़ता जा रहा है। एक टाइम पर सलमान खान बॉलीवुड के सुल्तान हुआ करते थे ।उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती थी । यूं कहें की तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार हो जाया करता था ।  लेकिन अब सलमान खान का चर्म फीका पड़ता जा रहा है। यही वजह है कि सिकंदर बॉक्स ऑफ़िस पर पिटती दिख रही है। सिकंदर की चार दिन की कमाई देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये फिल्म पहले ही सिमट जाएगी । 

सिंकदर के शोज़ हुए कैंसिल 

सिकंदर का बॉक्स ऑफ़िस पर इस कदर बुरा हाल हो रहा है की फिल्म के शोज़ कैंसिल किए जा रहे हैं। रिपोट्स में ऐसा कहा जा रहा है की थियेटर मालिक सिकंदर के शोज़ हटाकर पूरानी फिल्मों को थियेटर्स में रिलीज़ कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सिकंदर के कई शोज़ खाली जा रहे हैं।जिसकी वजह से मेकर्स  ने इसके शोज़ कैंसिल कर पूरानी फिल्में रिलीज़ करने का फैसला किया है। 


जनता ने सलमान को नकारा !

बता दें कि सलमान खान की फिल्म को Mixed Review मिले हैं। कई लोगों ने इस फिल्म को सर दर्द बता दिया है। मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है सिकंदर सलमान के करियर की सबसे घटिया फिल्म है।एक्टर की एक्टिंग का भी  सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया फिल्म को लेकर काफी negative reviews मिल रहे हैं। Critics की तरफ से भी फिल्म को बेहद ही खराब रिव्यूज मिले हैं। फिल्म को मिल रहे रिस्पोंस को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की ये फिल्म हफ्ते भर में ही थियेटर्स से बाहर हो जाएगी। 

सिकंदर पर भारी पड़ेगा जाट  !
बता दें कि सलमान की सिकंदर के लिए सनी देओल की जाट परेशानी खड़ी करने वाली है। दरअसल 10 अप्रेल को सनी देओल जाट नाम की फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा हैं। सलमान की सिकंदर से ज्यादा चर्चा जाट के ट्रेलर की हो रही है। जाट को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज़ देखने को मिल रहा है कि यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। सलमान की फिल्म के पास कमाई करने के लिए सिर्फ एक हफ्ता है। 9 दिन बाद सनी देओल जाट लेकर सबके होश उड़ाने वाले हैं। ऐसे में सनी देओल सलमान की सिकंदर पर ग्रहण लगा सकते हैं। 

फिल्म की स्टारकास्ट का नहीं चला जादू !
बता दें कि 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को A. R murugadaoss ने डायरेक्ट किया है।जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूसर किया है। फिल्म में सलमान के साथ साथ रश्मिका मंदाना , शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, और काजल अग्रवाल जैसे स्टार्स भी नज़र आए हैं। लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के नज़र आने के बाद भी सिकंदर सलमान की नैया पार लगाने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की सिकंदर बॉक्स ऑफ़िस पर लाइफ लाटम कितना कलेक्शन कर पाती है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...