Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Border 2 की शूटिंग हुई शुरू, Sunny Deol के साथ थिएटर में 'गदर' काटेंगे Varun - Diljit !

1997 में आई बॉर्डर ने कमाल कर दिया था । अब बॉर्डर 2 बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। काफ़ी दिनों से सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर तरह तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं। बता दें कि बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। जाने माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है।

Loading Ad...
काफ़ी दिनों से 1997 में आई फ़िल्म बार्डर का सीक्वल चर्चा में है। कुछ महीनों पहले ही बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने फ़िल्म बॉर्डर का ऐलान किया था।इस ऐलान के बाद से ही देश की जनता बार्डर 2 को देखने के लिए काफ़ी बेक़रार हो रही है।फ़िल्म में  सनी देओल , दिलजीत दोसांझ  वरूण धवन और  अहान शेट्टी की भी एंट्री हो गई है।1997 में आई बॉर्डर ने कमाल कर दिया था । अब बॉर्डर 2 बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। काफ़ी दिनों से सनी देओल की बॉर्डर 2 को लेकर तरह तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं। 

बॉर्डर 2 की शूटिंग हुई शुरू 

बता दें कि बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। जाने माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने  इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने X अकाउंट  पर सेट से जुड़ी एक फोटो शेयर की है, जो क्लैपबोर्ड की है. इस क्लैपबोर्ड पर बॉर्डर 2 लिखा है और सीन के नंबर लिखे हुए हैं. तरण आदर्श की तरफ से भी फिल्म के शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट की गई है. इस दौरान उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है. तरण आदर्श ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सनी देओल, वरुण धन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म रिपब्लिक वीकेंड 2026 पर रिलीज होगी। फिल्म बॉर्डर 2 का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जिसे टी-सीरीज और जेपी दत्ता के साथ मिलकर बनाएंगे।' 

बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट 
बता दें कि सनी देओल की बॉर्डर 2 , 23 जनवरी 2026 में रिलीज़ होगी । कुछ दिनों पहले ही फ़िल्म की स्टारकास्ट का खुलासा किया गया था । सनी देओल को इस फ़िल्म के लिए सबसे पहले साइन किया गया था । इसके बाद बार्डर 2 में वरुण धवन की एंट्री हुई थी। वरुण ने ख़ुद फ़िल्म का टीज़र शेयर करते हुए इस बात का ऐलान किया था की वो फ़िल्म में फ़ौजी के किरदार निभाएँगे।वरुण धवन के बाद इस फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई थी। दिलजीत दोसांझ ने ख़ुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ़िल्म बार्डर 2 का टीजर रिलीज़ किया था।

इस टीज़र को शेयर करते हुए एक्टर ने फ़िल्म में काम करने की जानकारी दी थी।इतना ही नहीं इसके बाद अहान शेट्टी ने बार्डर 2 में काम करने की ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था…फ़िल्म में क़ौन कौन से एक्टर्स नज़र आएँगे, इसका खुलासा तो हो चुका है, लेकिन फ़िल्म की लीडिंग लेडीज़ कौन होंगी फ़िलहाल इस पर स्सपेंस बना हुआ है । 
बॉर्डर 2 होगी सबसे बड़ी वॉर फिल्म 
बता दें कि बॉर्डर 2  को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ़िल्म बनाने की तैयारी की जा रही है।फ़िल्म में हाई - ऑक्टेन एक्शन सीन दिखाए जाएंगे।जो देश की वीरता और इतिहास का जश्न मनाएगी।बॉर्डर 2 को बॉलीवुड की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म बनाया जाएगा।कुछ दिनों पहले सुनने में आया था की आयुष्मान खुराना भी बार्डर का हिस्सा बनने वाले हैं। लेकिन बाद में ऐसी ख़बरें आई की आयुष्मान ने इस फ़िल्म को छोड़ दिया है। अब सनी देओल और वरूण के अलावा फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की एंट्री हो गई है।

भारत की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म बनने जा रही बार्डर 2 को अनुराग सिंह डायरेक्ट करेंगे।जो की इससे पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का डायरेक्शन कर चुके हैं।केसरी भी एक वॉर ड्रामा फ़िल्म थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।अब अनुराग सिंह बॉर्डर 2  के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आने वाले हैं।इस फ़िल्म को जेपी दत्ता और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।भारी भरकम बजट से बनने वाली इस फ़िल्म को लेकर अभी से लोगों में गजब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है।
इस दिन रिलीज होगी बॉर्डर 2 
काफ़ी दिनों से बॉर्डर 2  को लेकर चर्चा हो रही थी ।गदर 2 के बाद से ही डिमांड की जा रही थी की सनी देओल को बॉर्डर 2  भी लेकर आनी चाहिए।1997 में आई जेपी दत्ता की फ़िल्म बार्डर एक कल्ट फ़िल्म है। जो दर्शकों को काफ़ी पसंद है। अब इस फ़िल्म के दूसरा पार्ट का ऐलान हो चुका है।फ़िल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एंट्री के बाद बार्डर 2 को लेकर लोगों में ग़ज़ब का हाइप बन गया है।बताते चलें की ये फ़िल्म साल 2026 में 23 जनवरी को रिलीज़ होगी।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...