Advertisement
'मैं वर्जिन हूं...' कहकर शिल्पा शिंदे ने उड़ाया शिवांगी जोशी का मजाक, 'लॉक अप 2' के नए एपिसोड पर मचा बवाल
शिल्पा ने शिवांगी की वर्जिनिटी को लेकर भी टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक साथ बैठकर शिवांगी जोशी की नकल उतारती दिखाई देती हैं.
Advertisement
रियलिटी शोज में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार, मजाक और तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. इस कड़ी में 'लॉक अप सीजन 2' में किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच बहस देखने को मिल रही है. अब शो के हालिया एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिल्पा शिंदे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा, टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं.
शिल्पा ने शिवांगी की उतारी नक़ल
इस दौरान शिल्पा ने शिवांगी की वर्जिनिटी को लेकर भी टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक साथ बैठकर शिवांगी जोशी की नकल उतारती दिखाई देती हैं. वीडियो में शिल्पा, शिवांगी के बोलने के अंदाज की मिमिक्री करते हुए कहती है, 'अरे यार, मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है. कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं. मुझे कुछ नहीं चाहिए. मैं वर्जिन हूं. मैं शादी के बाद ही करूंगी.’
Advertisement
शिल्पा के मिमिक्री अंदाज पर श्रेया भी हंसने लगती हैं, और फिर वह हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, "शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?" इसके बाद वह खुद ही शिवांगी के अंदाज में जवाब देती हैं, "पता नहीं, लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं.”
Advertisement
कैसे शुरु हुआ ये पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा वाकया तब हुआ जब शिल्पा और श्रेया ने कुछ दूरी पर खड़े शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को आपस में बातचीत करते देखा. दोनों ने उसी बातचीत को आधार बनाकर उनकी मिमिक्री शुरू कर दी. हालांकि, इस दौरान शिवांगी ने उनकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
Advertisement
लोगों ने शिल्पा के रवैये को गलत बताया था
यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शिंदे का व्यवहार शिवांगी जोशी को लेकर चर्चा में आया हो. इससे पहले भी एक एपिसोड में शिल्पा ने कंट्रोलर के रूप में शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से कम बात करने का ऑर्डर दिया था. उस समय भी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिल्पा के रवैये को गलत बताया था.
कौन-कौन ‘लॉक अप सीजन 2’ में नज़र आ रहा
Advertisement
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि 'लॉक अप सीजन 2' अपने पहले दिन से ही विवादों और कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले तीखे झगड़ों की वजह से चर्चा में बना हुआ है. शो में राम कपूर, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं.