Advertisement
'उन्हें RIP कहो...', अनीत पड्डा की बहन रीत को ‘धुरंघर 2’ को प्रोपेगेंडा बोलना पड़ा भारी, अनुपम खेर ने ऐसा लताड़ा हमेशा याद रखेंगी
बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म धुरंधर को Political Propaganda फिल्म बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, साथ ही द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ भी भड़ास निकालने वालों को लताड़ लगाई है.
Advertisement
धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर रही है,बड़े-बड़े रिक़ॉर्ड अपने नाम कर रही है. जहां ये फिल्म एक तरफ सफलता का इतिहास रच रही है, वहीं दूसरी तरफ़ कुछ लोग इस फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर इसे Propaganda फ़िल्म बता रहे हैं.
अनीत पड्डा की बहन ने धुरंधर को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म
कुछ दिनों पहले ही सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने धुरंधर 2 पर निशाना साधते हुए इसे Propaganda फिल्म बता दिया था, उन्होंने ना सिर्फ धुरंधर, बल्कि अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स और अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी पर भी तंज कसा था.
Advertisement
अनुपम खेर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Advertisement
अब बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म धुरंधर को Political Propaganda फिल्म बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, साथ ही द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ भी भड़ास निकालने वालों को लताड़ लगाई है.
अनुपम खेर ने हाल ही में दिल्ली में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में धुंरधर को Propaganda बताने वालों को करारा जवाब देते हुए लिखा, "हमें उन लोगों को इग्नोर करना चाहिए, जो सिनेमा को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं. हम उनकी बकवास बातों में बहुत ज्यादा एनर्जी वेस्ट करते हैं. उनकी बातें बेकार हैं और उनके कोई मायने नहीं हैं. आप 'धुरंधर' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों की सफलता को एन्जॉय कीजिए. लोग पागल नहीं हैं. अगर रात को 12 बजे शोज हाउसफुल जा रहे हैं, तो ऐसा तब ही होता है, जब लोगों को कोई चीज वाकई पसंद आती है. जो लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, मुझे लगता है हमें उन्हें 'रेस्ट इन पीस' (RIP) कहना चाहिए.”
Advertisement
रीत पड्डा के इस बयान पर मचा था बवाल
बता दें कि हाल ही में अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अपनी राय ज़ाहिर की. उन्होंने इस फ़िल्म को सीधे तौर पर Propaganda करार दिया. रीत यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरला स्टोरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों पर भी निशाना साध दिया. उनका तर्क था कि ये फ़िल्में समाज में नफरत फैलाने के लिए 'क्रिएटिव मैथ' यानी गलत आंकड़ों और काल्पनिक कहानियों का सहारा लेती हैं. उन्होंने लिखा कि ऐसी फ़िल्में हकीकत से कोसों दूर हैं और सिर्फ एक खास राजनीतिक एजेंडे को सेट करने के लिए बनाई जाती हैं. रीत के इसी बयाम पर बवाल मचा हुआ है, सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है, अब अनुपम खेर ने भी उनका नाम लिए बिना ही एक्ट्रेस की बहन को करारा जवाब दे दिया है.
धुरंधर द रिवेंज ने अब तक कितने करोड़ कमाए?
Advertisement
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार कमाल कर रही है, फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios के मुताबिक़ फिल्म ने जहां इंडिया में अब तक 1023 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में इस फिल्म ने 342 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios के मुताबिक़ दुनियाभर में इस फिल्म ने 1365 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म जिस रफ़्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर लगा रहा है की आने वाले दिनों में और भी कई इतिहास रच सकती है.
अब इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर 2
यह भी पढ़ें
फ़िलहाल अभी भी 'बाहुबली 2', जिसने करीब 1,788.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, और 'दंगल', जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2,070.3 करोड़ रुपए तक पहुंचा था, अभी भी टॉप पर बने हुए हैं. इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन जिस तरह से 'धुरंधर 2' लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी इन ऐतिहासिक आंकड़ों को चुनौती दे सकती है.