Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Sana Khan Troll: नमाज की नसीहत देना सना खान को पड़ा भारी, भड़के लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Sana Khan: सना ने लोगों को खुद नमाज पढ़ने के साथ-साथ अपने बच्चों और जीवनसाथी को भी इसकी अहमियत समझाने की सलाह दी. उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में भी यही संदेश देने की कोशिश की कि हर इंसान को अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए.

Image Source: Sana Khan/ Instagram
Loading Ad...

Sana Khan: एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट सना खान भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार चर्चा में रहती हैं... सना अक्सर अपने वीडियो के जरिए लोगों को धर्म से जुड़ी बातें समझाती हैं और उन्हें नमाज पढ़ने की अहमियत बताती हैं... हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लोगों को अपनी जिंदगी में नमाज को जरूरी जगह देने की सलाह देती नजर आईं...हालांकि, इस बार उनकी बातों से ज्यादा उनके लुक को लेकर चर्चा शुरू हो गई और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा.

सना खान ने नमाज को लेकर क्या कहा?

सना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने नमाज और जिंदगी में मिलने वाली खुशियों को लेकर अपनी बात रखी.... उनका कहना था कि अगर कोई इंसान नमाज नहीं पढ़ता, फिर भी उसकी जिंदगी आराम और खुशियों से भरी हुई है, तो उसे इस बारे में सोचने की जरूरत है... सना के मुताबिक, इंसान को सिर्फ इस दुनिया की खुशियों के बारे में नहीं, बल्कि अपनी आखिरी जिंदगी की भी फिक्र करनी चाहिए..
सना ने लोगों को खुद नमाज पढ़ने के साथ-साथ अपने बच्चों और जीवनसाथी को भी इसकी अहमियत समझाने की सलाह दी... उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में भी यही संदेश देने की कोशिश की कि हर इंसान को अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए... उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर अपनी-अपनी राय देने लगे..

Loading Ad...

मेकअप और लुक को लेकर ट्रोल हुईं सना खान

Loading Ad...

सना खान के वीडियो पर कुछ लोगों ने उनकी बातों का समर्थन किया और नमाज की अहमियत समझाने के लिए उनकी तारीफ भी की.. लेकिन कई यूजर्स को उनका अंदाज पसंद नहीं आया.. वीडियो में सना का भारी मेकअप देखकर कुछ लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए... यूजर्स का कहना था कि जब सना लोगों को धर्म और नेकी की बातें समझाती हैं, तो उन्हें अपने पहनावे और मेकअप पर भी ध्यान देना चाहिए..
इसके अलावा, कुछ लोगों ने उनकी आईब्रो को लेकर भी कमेंट किए.. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे अधूरी सीख बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की....हालांकि, हर किसी की राय एक जैसी नहीं थी और कुछ लोग सना की बातों से सहमत भी नजर आए..

रश्मिका मंदाना के लिए ट्रोलर्स से भिड़े जावेद अख्तर, लेकिन खुद ही कर बैठे बड़ी गलती! लोगों ने लगाई जमकर लताड़, फिर मानी गलती

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह भी पढ़ें

सना खान का यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर किसी की बातों के साथ-साथ उसके लुक पर भी लोग खुलकर प्रतिक्रिया देते हैं। जहां सना का मकसद लोगों को नमाज की अहमियत समझाना था, वहीं चर्चा उनके मेकअप और लुक पर आकर टिक गई..अब इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है और सना खान एक बार फिर सुर्खियों में है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...