Advertisement

Salman Vs Akshay: सलमान खान से भिड़ेंगे अक्षय कुमार, बैटल ऑफ गलवान-भूत बंगला के बीच होगी महाटक्कर, कौन मारेगा बाजी

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला ला रहे हैं. इन दोनों फिल्मों के अलावा भी अप्रैल में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है.

बॉलीवुड में जब जब दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर हुई है, तब तब दोनों ही फिल्मों की कमाई पर बुरा असर देखने को मिला है, अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिल चुकी है. वहीं अब बॉलीवुड में अप्रैल में सबसे भयंकर टक्कर होने वाली है. 

बॉक्स ऑफ़िस पर भिड़ेंगे सलमान-अक्षय

जहां मार्च में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के बीच ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी, वहीं अप्रैल में दो बड़े सुपरस्टार्स की टक्कर होने वाली है. दरअसल अप्रैल में सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान रिलीज़ होगी. वहीं अब सुनने में आ रहा है कि सलमान खान को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला ला रहे हैं. इन दोनों फिल्मों के अलावा भी अप्रैल में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है. राम चरण की पेड्डी 30 अप्रैल और रितेश देशमुख की राजा शिवाजी 1 मई को रिलीज़ होगी. 

क्लैश से दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ेगा बुरा असर

बता दें कि अक्षय कुमार की भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होगी, पहले ये फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज़ बदल गई है. अक्षय 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफ़िस पर दहाड़ लगाने आ रहे हैं. वहीं एक हफ्ते बाद सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान रिलीज़ होगी. एक्टर जोरो-शोरों से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. भले ही दोनों ही एक्टर्स की फिल्मों के बीच एक हफ्ता का गैप का है, लेकिन इनके बीच ज़बरदस्त क्लैश देखने को मिल सकता है. इस क्लैश से दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ सकता है. सलमान और अक्षय की फिल्मों का फैंस में अलग ही क्रेज़ होता है. अब ये जंग वाकेई में देखने लायक़ होगी. 

हॉरर कॉमेडी से धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जिसमें परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मनोज जोशी, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है, ये फिल्म काफी दिनों से चर्चाओँ में बनी हुई है. वैसे भी काफी दिनों से ह़ॉरर कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है, ज्यादा से ज्यादा ऑडिशंस इस फिल्म को देखने थियेटर का रुख़ कर सकती है. 

कैसी होगी सलमान की बैटल ऑफ गलवान?

बात करें सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तो ये फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई की कहानी है. सलमान ने फिल्म में शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है. एक्टर की इस फिल्म ने फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. सलमान खान की इस फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है, देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है.

फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देगी. फिल्म से सलमान खान का लुक पहले ही वायरल हो चुका है. अब सलमान इस फिल्म के ज़रिए लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →
अधिक →