Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Baba Siddique की हत्या के बाद Salman Khan की बढ़ाई गई सुरक्षा, ल़ॉरेंस बिश्नोई से जान को ख़तरा !

बता दें कि बाबा सिद्दीक़ी की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है और उन्हें लीलावती अस्पताल आने से भी मना कर दिया गया है।इतना ही नहीं अब सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नज़र आ रहे हैं।सलमान खान के घर के बाहर भी पुलिस को तैनात कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर सलमान के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।जिसमें देखने को मिल रहा है कि सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नज़र आए हैं।

Loading Ad...
एनसीपी अजित पवार गुट के बड़े नेता बाबा सिद्दीक़ी को मुंबई में गोली मार उनकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है की उन्हें तीन गोलियां लगी थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहां उन्होंने अपनी आख़िरी सांस ली।बाबा सिद्दीक़ी की हत्याकांड का आरोप गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर लग रहा है।दरअसल बाबा सिद्दीक़ी की हत्या को लेकर गिरफ्तार 2 संदिग्धों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से होने का दावा किया है।बताया जा रहा है की गोली चलाने वाले दो संदिग्धों में एक हरियाणा और दूसरा यूपी का रहने वाला है।पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।फ़िलहाल इनका एक साथ फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।हालाँकि पुलिस की टीम अभी इनके दावे की पुष्टि करने में जुटी है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आरों से अभी तक इस हत्याकांड की ज़िम्मेदारी नहीं ली गई है।बाबा सिद्दीक़ी अजित पवार के गुट वाले एनसीपी के बड़े नेता थे।उनकी हत्या से बॉलीवुड के साथ साथ पूरी मुंबई में डर का माहौल पैदा हो गया है।

बता दें कि बाबा सिद्दीक़ी की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है और उन्हें लीलावती अस्पताल आने से भी मना कर दिया गया है।इतना ही नहीं अब सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नज़र आ रहे हैं।सलमान खान के घर के बाहर भी पुलिस को तैनात कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर सलमान के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं,जिसमें देखने को मिल रहा है कि सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नज़र आए हैं।वो टाइट सिक्योरिटी के बीच ही अस्पताल भी पहंचे थे।बता दें कि  लॉरेंस बिश्नोई काफ़ी टाइम से सलमान खान को मारने की फराक में हैं।वो कई बार सलमान खान को जान से मारने की कोशिश कर चुका है। कुछ महीनों पहले ही बिश्नोई गैंग के द्वारा सलमान खाम के घर के बाहर फ़ायरिंग भी की गई थी। वहीं ई- मेल के ज़रिए भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और पिछले 9 दिनों से उसका मौन व्रत था। ऐसे में जाँच एजेंसियों को शक है कि कहीं इस हत्याकांड में गैंगस्टर का हाथ तो शामिल नहीं है।यही वजह है की अब सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं।

बता दें कि फ़िल्म हम सात सात हैं की शूटिंग के दौरान सलमान ने काला हिरण का शिकार किया था।जिसकी वजहें से बिश्नोई समाज एक्टर से नाराज़ हैं। कुछ साल पहले ल़ॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हुआ था।जिसमें बताया गया था की अगर सलमान बिश्नोई समाज के मंदिर में आकर माफ़ी मानेंगे तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। हालाँकि सलमान ने अभी तक ये बात नहीं मानी है और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।

बात करें बाबा सिद्दीक़ी की तो बाबा सिद्दीक़ी का बॉलीवुड स्टार्स से भी काफ़ी अच्छे रिश्ते थे। बाबा सिद्दीक़ी अपनी इफ़्तार पार्टी के लिए जाने जाते थे। जिसमें राजनेता से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स नज़र आते थे। उनकी इफ़्तार के लिए पूरा बॉलीवुड एक साथ एक छत के लिए नींचे आ जाता था।सलमान खान के साथ बाबा सिद्दीक़ी की काफ़ी गहरी दोस्ती थी।बाबा सिद्दीक़ी की वो शख़्स हैं। जिनकी वजह से सलमान और शाहरुख़ की सालो की दुश्मनी दोस्ती में बदली थी।वहीं सुनने में आ रहा है की सलमान ने बिग ब़ॉस के शूट को भी कैंसिल कर दिया है।अपने दोस्त की हत्या से सलमान खान भी पूरी तरह से टूट गए हैं। बॉलीवुड से लेकर बड़े बड़े नेता बाबा सिद्दीक़ी को देखने पहुँच रहे हैं।वहीं कई स्टार्स , नेता और खेल जगत से जुड़े हुए सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। 

बता दें कि जहां कई स्टार्स सोशल मीडिया पर दुख जाते रहे हैं। वहीं बाबा सिद्दीक़ी के करीबी दोस्त सीधा उन्हें अस्पताल पहुँचे हैं। सलमान खान के अलावा शिल्पा शेट्टी भी उन्हे देखने अस्पताल पहुँची थीं ।इस दौरान एक्ट्रेस काफ़ी सदमे में नज़र आई। बाबा सिद्दीक़ी के जाने से शिल्पा शेट्टी भी टूट गई है। एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुँची थी।वहीं इसके अलावा सजंय दत्त भी बाबा सिद्दीक़ी को देखने पहुँचे थे।एक्टर इस दौरान काफी इमोशनल नज़र आए।बता दें कि ये घटना बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास हुई। जहां उनके बेटे जीशान सिद्दीकी का ऑफिस है। बाबा सिद्दीकी अपनी इफ्तार पार्टी के लिए जाने जाते थे। जिसमें राजनेता से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स  भी नजर आते थे।वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...