सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग, जानें क्यों चिढ़ रहा चीन?
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से रोमांटिक सॉन्ग 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है. जिसमें वे चित्रांगदा के साथ बर्फ की वादियों में रोमांस करते दिख रहे हैं. ये फिल्म का पहला रोमांटिक गाना है.
Follow Us:
सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर वैलेंटाइन डे का रंग चढ़ गया है. सलमान खान ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दिया है.
सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा
एक्टर ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म का पहला रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें वे चित्रांगदा के साथ बर्फ की वादियों में रोमांस करते दिख रहे हैं. सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से रोमांटिक सॉन्ग 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है. सॉन्ग में सलमान और चित्रांगदा के बीच प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई है जिसमें उनके दो बच्चे भी शामिल हैं. गाना रोमांस के साथ दूर रहने के गम को भी अच्छे से दिखाता है क्योंकि एक्टर फोटो देखकर ही अपनी पत्नी और परिवार को याद कर रहे हैं. खैर, गाना बहुत शांत और सुकून देने वाला है.
किसने कंपोज किया ये गाना?
गाने को कंपोज अयान लाल ने किया है और आवाज भी अयान लाल और श्रेया घोषाल ने दी है. गाने के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं. श्रेया घोषाल की मीठी आवाज ने गाने में जान डाल दी है. फैंस सिंगर की आवाज की खुलकर तारीफ कर रहे हैं.
मातृभूमि' सॉन्ग ने जीता लोगों का दिल
इससे पहले फिल्म से 'मातृभूमि' सॉन्ग रिलीज किया गया था, जिसमें देशभक्ति और सैनिकों की हिम्मत और हौसले को दिखाया गया था. गाने में अरिजीत सिंह की आवाज ही उसकी आत्मा बनी. सोशल मीडिया पर गाने को इतना पसंद किया गया कि गाना 21 मिलियन के पार हो चुका है.
कब रिलीज़ होगी फिल्म?
बात अगर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की करें तो अभी तक फिल्म का टीजर ही रिलीज हो पाया है. फिल्म की रिलीज की तारीख में भी बदलाव किया गया. पहले फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी.
बैटल ऑफ गलवान से चिढ़ा चीन
टीजर रिलीज होते ही फिल्म भारत और चीन के बीच चर्चा का विषय बन गई थी. चीन की मीडिया ने फिल्म को लेकर कहा था कि इस तरह की छवि दिखाकर भारत का सिनेमा गलवान घाटी में हुई झड़प को दिखाने की कोशिश कर रहा है, वैसा कुछ नहीं हुआ था. उन्होंने फिल्म को लेकर भारत और चीन के रिश्तों पर तनाव बढ़ने का अंदेशा भी जताया था.
कैसी होगी सलमान की बैटल ऑफ गलवान?
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तो ये फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई की कहानी है. सलमान ने फिल्म में शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है. एक्टर की इस फिल्म ने फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं.सलमान खान की इस फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है, देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है. फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देगी. फिल्म से सलमान खान का लुक पहले ही वायरल हो चुका है. अब सलमान इस फिल्म के ज़रिए लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement