Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सलमान खान ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़...

Salman Khan: सलमान खान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने छात्रों की भावना को समझने की बात कही, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इस मुद्दे को राजनीति से दूर रखना चाहिए क्योंकि यह छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा मामला है.

Image Source: Salman Khan/ xPost/ IANS
Loading Ad...

Salman Khan: पिछले कुछ दिनों से देशभर में छात्रों का आंदोलन लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसकी शुरुआत जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह कई राज्यों तक फैल गया. पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की नाराज़गी पर कई बड़े फिल्मी सितारों ने अपनी राय दी, लेकिन लोग लगातार यही सवाल पूछ रहे थे कि आखिर सलमान खान इस मुद्दे पर अब तक क्यों चुप हैं. अब सलमान खान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने छात्रों की भावना को समझने की बात कही, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इस मुद्दे को राजनीति से दूर रखना चाहिए क्योंकि यह छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा मामला है.

शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक होना बताया दुखद

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने कहा कि जब यह आंदोलन शुरू हुआ था, तब इसे देखकर अच्छा लगा क्योंकि छात्र अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे थे. लेकिन अब जब यह आंदोलन कुछ जगहों पर हिंसक हो गया है, तो उन्हें इसका बेहद दुख है. उन्होंने उन सभी छात्रों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई जिन्हें इस दौरान चोट लगी या किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा. सलमान का कहना है कि किसी भी अच्छे मकसद के लिए शुरू हुआ आंदोलन अगर हिंसा की तरफ बढ़ जाए तो उसका दर्द सबको होता है.

Loading Ad...

पेपर लीक को बताया गंभीर समस्या, छात्रों की तारीफ की

सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि देश के युवा बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने उन माता-पिता की भी तारीफ की जिन्होंने अपने बच्चों का साथ दिया और उनके हक की आवाज़ बनने में उनका हौसला बढ़ाया. सलमान के मुताबिक, यह दिखाता है कि आज का युवा अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को लेकर कितना गंभीर है.

Loading Ad...

CJP प्रोटेस्ट में कुख्यात बदमाश की एंट्री! नारे लगाता दिखा हाफी अफजल, 6 साल काट चुका जेल; जांच के घेरे में प्रदर्शन

छात्रों की हिम्मत और सोच की जमकर सराहना

सलमान खान ने आगे कहा कि छात्रों ने जिस तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की, वह काबिल-ए-तारीफ है. उनके मुताबिक, यह आंदोलन सिर्फ विरोध नहीं बल्कि युवाओं की मेहनत, ईमानदारी, बेहतर भविष्य की चाह और शिक्षित भारत बनाने के सपने को भी दिखाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे युवा ही आने वाले समय में देश का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगे. सलमान ने छात्रों की हिम्मत और उनके जज़्बे की तारीफ करते हुए कहा कि अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ उठाना सबसे सही रास्ता है.

Loading Ad...

इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा छात्रों और सरकार के बीच का है. इसलिए इसे राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं होगा. उनका मानना है कि अगर सभी मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें, तो इसका फायदा सबसे ज्यादा छात्रों को मिलेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार छात्रों की बात सुनेगी और शिक्षा व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी. सलमान ने उम्मीद जताई कि जल्द ही ऐसा फैसला होगा जिससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके.

भारत को दुनिया का शिक्षा केंद्र बनाने की कही बात

Loading Ad...

अपने संदेश के आखिर में सलमान खान ने एक बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि जिस तरह आज लोग फैशन और नए ट्रेंड्स को अपनाते हैं, उसी तरह शिक्षा भी देश का सबसे बड़ा ट्रेंड बननी चाहिए. हर साल पढ़ाई का स्तर और बेहतर होना चाहिए ताकि सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के छात्र भी यहां पढ़ने के लिए आएं. उनका सपना है कि आने वाले समय में भारत पूरी दुनिया में एक मजबूत और बेहतरीन शिक्षा केंद्र के रूप में पहचाना जाए.

 

यह भी पढ़ें

Input-IANS

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...