Advertisement
सलमान खान का पैपराजी की हरकत पर फूटा गुस्सा, दे डाली सख्त चेतावनी, बोले-60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला याद रख लेना
सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए पैपराजी के रवैये पर नाराजी ज़ाहिर की है. दरअसल, एक्टर ने बुधवार सुबह लगातार चार पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने पैपराजी को समझाने के लिए एक खास नोट लिखा था.
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं, वहीं हाल ही में एक्टर को गुस्सा आ गया था, सलमान ने अस्पताल में पैपराजी के व्यवहार और प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जताई थी.
पैपराजी की हरकत पर नाराज हुए सलमान खान
वहीं, बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पैपराजी के रवैये पर अपनी गहरी निराशा जाहिर की. दरअसल, एक्टर ने बुधवार सुबह लगातार चार पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने पैपराजी को समझाने के लिए एक खास नोट लिखा. पहली पोस्ट में सलमान ने लिखा, "अगर मैं अस्पताल में किसी मीडिया वाले को मेरे दर्द का मजा लेते हुए देखूं, तो मुझे बहुत दुख होगा. जिन पत्रकारों का मैंने हमेशा साथ दिया, उनसे बात की, उनका ध्यान रखा और यह सुनिश्चित किया कि उनका भी घर-परिवार अच्छे से चले.”
Advertisement
‘तस्वीर ज्यादा जरूरी है या किसी की जिंदगी’
Advertisement
एक्टर ने आगे लिखा, "लेकिन अगर वे मेरे घाटे से पैसा कमाना चाहते हैं... चुप रहो आनंद मत लो. भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की माँ की आँख, पिक्चर इम्प है या जिंदगी.”
'जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?'
Advertisement
सलमान ने आगे लिखा, "ऐसे मैं सौ जला दूंगा. भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ. बस कोशिश कर लेना... जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?”
‘मैं 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना अभी भी नहीं भूला’
एक्टर अपनी आखिरी पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा, " 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना, जेल में डालो गे हा हा हा” सलमान की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी, नगमा मिराजकर, राखी सावंत समेत कई कलाकारों ने कमेंट किए.
Advertisement
जानें क्या है विवाद
बता दें कि मंगलवार रात सलमान खान किसी से मिलने के लिए एक अस्पताल गए थे. जाते समय पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, तो उन्होंने कूल अंदाज में पोज भी दिए.हालांकि, लौटते समय जब पैपराजी तस्वीर लेने के लिए जोर-जोर से सलमान का नाम और उनकी फिल्म 'मातृभूमि' का नाम लेने लगे, तो एक्टर नाराज हो गए.
पैपराजी पर भड़के सलमान
Advertisement
सलमान ने अपनी कार आगे बढ़ाते हुए गुस्से में पैपराजी को तमीज से पेश आने की नसीहत दी. इस दौरान सलमान ने उनसे पूछा, "पागल हो क्या?" इसके बाद पैपराजी ने माफी मांगी और वीडियो बनाना बंद कर दिया.
सलमान खान का वर्क फ़्रंट
यह भी पढ़ें
एक्टर जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है. इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जून से लेकर अगस्त के बीच सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इसके अलावा वो साउथ के जाने-माने डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली के साथ अपनी नई एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर भी चर्चा में है. इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर 'दिल राजू' बना रहे है. फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा और अनिल कपूर भी अहम रोल में नज़र आएंगे.