Advertisement
रणवीर सिंह-फरहान अख़्तर के झगड़े में कूद पड़े सलमान, दोनों को मिलाया फ़ोन, फिर कहा कुछ ऐसा सुलझा दिया सारा फसाद?
रणवीर सिंह और फरहान अख़्तर की लड़ाई में बॉ़लीवुड एक्टर सलमान खान की एंट्री हो गई है. वो इस विवाद को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं, दरअसल एक्टर ने शूटिंग शुरु होने से 3 हफ्ते पहले ही डॉन 3 से किनारा कर लिया है, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज यानि FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है.
FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन
इसका मतलब यह है कि फेडरेशन से जुड़े सदस्य, तकनीशियन और वर्कर्स फिलहाल रणवीर सिंह या उनके प्रोजेक्ट्स के साथ सहयोग नहीं करेंगे. साथ ही प्रोड्यूस संगठनों से भी इस मामले में साथ देने की अपील की गई है. अब जिस तरह से FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगाया है, उसके बाद से ही ये मामला गर्माया है, कई हस्तियां एक्टर के समर्थन में भी उतर चुकी हैं.
Advertisement
रणवीर-फरहान के विवाद में कूदे सलमान
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब रणवीर सिंह और फरहान अख़्तर की लड़ाई में बॉ़लीवुड एक्टर सलमान खान की एंट्री हो गई है. वो इस विवाद को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
सलमान ने फरहान अख़्तर और रणवीर सिंह को किया फ़ोन
Advertisement
बॉलीवुड हंगामा को एक सोर्स ने बताया कि सलमान खान, रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं, वहीं फरहान और उनके परिवार के साथ भी भाईजान का उठना-बैठना है. डॉन 3 करे बढ़ते विवाद को देखते हुए सलमान ने हाल ही में फरहान अख़्तर और रणवीर सिंह को फ़ोन किया और इस मामले को सुलझाने को लेकर बात की.
सलमान खान ने की दोनों पक्षों से बातचीत
बताया जा रहा है कि सलमान खान ने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा है कि वो अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुक़सान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें. रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद दशकों से इंडस्ट्री में आम बात है. उन्होंने रणवीर सिंह से भी काफी देर तक बातचीत की. सलमान खान लगातार सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं.
Advertisement
क्या सलमान की बात मानने को तैयार फरहान-रणवीर
रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि फरहान अख़्तर और रणवीर सिंह ने सलमान की बातों को गंभीरता से लिया है और उनकी राय से सहमति जताई है. बताया जा रहा है कि दोनों अब इस पूरे मामले को आपसी बातचीत से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर विचार कर रहे हैं.
खबरें ये भी हैं कि सलमान, रणवीर और फरहान के बीच किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते और वो ये भी चाहते हैं कि फिल्म एजेंसियां बिना कुछ सोचे-समझे फैसला लें.
Advertisement
फरहान अख़्तर को कितने करोड़ का हुआ नुक़सान
यह भी पढ़ें
बता दें कि एफडब्ल्यूआईसीई यानि FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. यह फैसला तब लिया गया, जब फिल्म 'डॉन 3' के मेकर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फेडरेशन से शिकायत की. शिकायत में कहा गया कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. बताया गया कि निर्माताओं को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है.