Advertisement
आमिर खान की तीसरी शादी पर मचा बवाल, अयोध्या के संतों का फूटा गुस्सा, एक्टर को ऐसे लगाई लताड़
महंत राजू दास ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लोग हिंदू लड़कियों से शादी करके 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों और कलाकारों का लोगों पर प्रभाव होता है और वे अपने प्रशंसकों की सोच को प्रभावित कर सकते हैं.
Advertisement
आमिर खान इन दिनों गौरी स्प्रैट के साथ हुई तीसरी शादी को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी बंटी हुई हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में तीखी बहस छिड़ गई है. अयोध्या से महंत राजू दास और महंत वरुण दास ने अपनी-अपनी राय दी.
‘सिर्फ हिंदू धर्म की लड़कियों से शादी ही क्यों करते हैं?’
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक्टर आमिर खान को 'लव जिहाद' से जोड़कर बयान दिया था. महंत राजू दास कहते हैं, "महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर नितिन राणे ने सही कहा है कि आमिर खान की तीसरी शादी में भी पत्नी हिंदू है. क्या उन्हें अपने धर्म की कोई लड़की नहीं मिली? यह शुद्ध रूप से लव जिहादी फंडा है. आमिर खान किस धर्म को मानते हैं और सिर्फ हिंदू धर्म की लड़कियों से शादी ही क्यों करते हैं?"
Advertisement
‘ये लोग हिंदू बेटी से शादी करते हैं और फिर उसे छोड़ क्यों देते हैं?’
Advertisement
महंत राजू दास ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लोग हिंदू लड़कियों से शादी करके 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों और कलाकारों का लोगों पर प्रभाव होता है और वे अपने प्रशंसकों की सोच को प्रभावित कर सकते हैं. महंत राजू दास ने कहा, "ये लोग हिंदू बेटी से शादी करते हैं और फिर उसे छोड़ क्यों देते हैं? एक शादी की, दो की, अब तीसरी कर रहे हैं. 60 साल की उम्र में भी ऐसा हो रहा है. सनातन धर्म में एक शादी की परंपरा है. हिंदुओं को जागरूक होना होगा.”
उन्होंने आगे कहा कि नितेश राणे ने सही बात कही है और उनके अनुसार यही 'लव जिहाद' का मुख्य मुद्दा है. महंत राजू दास ने आरोप लगाया कि मुंबई और फिल्म जगत के कुछ लोग अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके लोगों की सोच को प्रभावित करते हैं और इस तरह के मामलों को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
Advertisement
अयोध्या के महंत वरुण दास ने कहा?
वहीं अयोध्या के महंत वरुण दास ने कहा, “एक्टर आमिर खान लगातार हिंदू लड़कियों से शादी करके और 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' बनते जा रहे हैं, लेकिन उससे कई ज्यादा गलती हिंदुओं की भी है. क्योंकि वे अपने घर की बहन-बेटियों को संभाल नहीं पा रहे हैं. उनके अंदर संस्कार नहीं दे रहे हैं.”
अयोध्या के महंत वरुण दास ने आगे कहा, "आप हिंदुओं के घरों के संस्कार को देखते जाइए. टीवी सीरियलों और पिक्चरों के आधार पर उनके वस्त्र निर्माण किए जाते हैं, छोटे-छोटे बच्चियों को ही कटे हुए वस्त्र पहनाए जाते हैं और एक अश्लीलता का वातावरण तैयार किया जाता है. कुछ समुदायों में महिलाओं के पहनावे को लेकर अलग सोच है, और समाज को इस बारे में जागरूक होने की जरूरत है.”
Advertisement
सपा सांसद एसटी हसन ने क्या कहा था?
पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने आमिर खान की फिल्मों का बहिष्कार करने की अपील की थी और उन्हें 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' बताया था. उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से, आपसी सहमति से, बालिग होने के बाद और कानून के दायरे में रहकर शादी करता है, तो इसमें दूसरों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
आमिर खान पर लगाए जा रहे 'लव जिहाद' के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर आमिर खान ने तीसरी शादी की है, तो क्या उनकी पहली पत्नियों ने कभी इस पर कोई शिकायत की? उन्होंने कहा कि दोनों पूर्व पत्नियां उनकी शादी में खुशी से शामिल हुई थीं.
Advertisement
बजरंग दल ने एक्टर का पुतला फूँककर किया था विरोध
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड गौरी स्पैट से तीसरी शादी की है. दोनों ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच शादी रजिस्टर की थी. आमिर खान को तीसरी शादी करना भारी पड़ गया है. दरअसल गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने के बाद बिहार में इसका जमकर विरोध देखने को मिल रहा है. दरअसल फोर्ब्सगंज में बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने एक्टर का पुतला फूँककर विरोध जताया था.
आमिर ने कितनी बार की शादी?
Advertisement
आमिर खान की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. हालांकि, करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया. इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और दोनों एक बेटे, आज़ाद राव खान, के माता-पिता बने. लेकिन 2021 में शादी के 16 साल बाद आमिर और किरण ने भी अलग होने का फैसला किया. बावजूद इसके, आमिर आज भी अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए हुए हैं और अक्सर परिवार के साथ खास मौकों पर एक साथ नजर आते हैं.
कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?
खबरों के मुताबिक, गौरी की मां तमिलियन और पिता आइरिश हैं. उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. प्रोफेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो गौरी हेयरड्रेसर रही हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है. गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है, हालांकि उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ में काम कर रही हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें