Advertisement

शादी से पहले उदयपुर पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, Video आया सामने, ‘Virosh’ ने कंफर्म की वेडिंग

रुपहले पर्दे की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल उदयपुर पहुंच चुका है. अरावली की पहाड़ियों के बीच रॉयल वेन्यू में दोनों सात फेरे लेंगे.

Rashmika-Vijay Deverakonda Wedding: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों शादी के लिए उदयपुर पहुंच गए. बताया जा रहा है वेडिंग फंक्शन उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बनी ITC मोमेंटोस में होगा.

उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों सेलेब्स को स्पॉट किया गया. एयरपोर्ट से पहले विजय बाहर निकले और पैपराजी को मुस्कुराते हुए लुक दिया. फिर कार में बैठ गए, इसके बाद रश्मिका मंदाना निकलीं और स्माइल के साथ हाथ जोड़कर पैप्स को देख आगे बढ़ गईं. 

देखें Video 

इस दौरान रश्मिका मंदाना कोट-पैंट और सनग्लासेज के साथ बॉस लुक में नजर आईं. जबकि विजय देवरकोंडा ने ब्लैक जैकेट, शर्ट और काले चश्मे के साथ लुक कंप्लीट किया.

रश्मिका-विजय ने कंफर्म की वेडिंग

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं. उनकी शादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है. कपल ने शादी की खबरों को कंफर्म करते हुए फैंस के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. रश्मिका और विजय ने अपने चाहनेवालों का आभार जताते हुए कहा, ‘उनके रिश्ते के ऑफिशियल होने से पहले फैंस ने ही उन्हें ‘विरोश’ नाम दिया था. इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे. आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया विरोश.  इसलिए आज पूरे दिल से इस मिलन को आपके सम्मान में ‘VIROSH की शादी’ नाम दे रहे हैं. हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे, ढेर सारा प्यार.’

रश्मिका और विजय ने फैंस के प्यार को ही अपने स्पेशल मोमेंट से जोड़ दिया और विरोश नाम देकर कपल ने फैंस को सम्मान दिया. 

रश्मिका-विजय की फिल्में 

रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने पहली बार साल 2018 में काम किया था. उनकी फिल्म गीता गोविंदम को खूब प्यार मिला था.  इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ भी आई थी. उसी समय से दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं थी.

‘मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूं’, सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाया विराम, अफवाह उड़ाने वालों की लगाई क्लास

बताया जा रहा है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई पिछले साल 2025 में हुई थी. हालांकि इस पर कपल की कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया नहीं आई. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चाओं के बीच रश्मिका की पिछली सगाई की चर्चा भी होने लगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका की सगाई कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से हुई थी, तब वह 21 साल की थीं और रक्षित शेट्टी 34 साल के थे. दोनों ने 2016 में आई फिल्म 'किरिक पार्टी' में साथ काम किया था. हालांकि, 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

अधिक →