Advertisement

Loading Ad...

हिंदुओं का दिल दुखाकर बुरे फंसे थे रणवीर सिंह, अब चामुंडेश्वरी मंदिर में टेका माथा, कोर्ट ने दिया था आदेश

रणवीर सिंह ने हाईकोर्ट में एक नया हलफनामा दाखिल किया. इस हलफनामे के साथ उन्होंने बिना किसी शर्त के माफी भी मांगी. मामले की सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया कि वह चार हफ्तों के भीतर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर प्रार्थना करें.

Image Credits: PR/IANS
Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एक तरफ वह फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' से जुड़े मिमिक्री विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ फिल्म 'डॉन 3' से अचानक बाहर होने के कारण भी विवादों का सामना कर रहे है.। इस बीच, कर्नाटक हाईकोर्ट से निर्देश के चलते उन्होंने चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. 

जानें क्या था मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था. गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म 'कांतारा' के एक चर्चित सीन की नकल की थी. उस सीन में एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी के किरदार पर 'चामुंडी देवी का प्रभाव दिखाया गया था. यह सीन फिल्म का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा था. रणवीर द्वारा मंच पर इसकी नकल किए जाने के बाद कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर देखा और विवाद शुरू हो गया. कई लोगों ने एक्टर पर हिंदुओं की भावनाओं का आहत करने का भी आरोप लगाया था.

Loading Ad...

विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर मांगी थी माफी

Loading Ad...

विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. वह सिर्फ ऋषभ शेट्टी के अभिनय की तारीफ करना चाहते थे. एक एक्टर होने के नाते वह समझते हैं कि उस तरह का सीन निभाना कितना कठिन होता है और वह ऋषभ की मेहनत और प्रतिभा की दिल से सराहना करते हैं.

कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रणवीर सिंह मंदिर पहुंचे 

Loading Ad...

इसके बाद अप्रैल में रणवीर सिंह ने हाईकोर्ट में एक नया हलफनामा दाखिल किया. इस हलफनामे के साथ उन्होंने बिना किसी शर्त के माफी भी मांगी. मामले की सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया कि वह चार हफ्तों के भीतर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर प्रार्थना करें. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रणवीर सिंह मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की. 

FWICE ने रणवीर सिंह पर लिया बड़ा फैसला 

यह भी पढ़ें

इसी बीच रणवीर सिंह एक और विवाद के कारण खबरों में आ गए हैं. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उनके खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' जारी कर दिया. यह फैसला तब लिया गया, जब रणवीर सिंह ने फिल्म 'डॉन 3' से अचानक दूरी बना ली. इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...