Advertisement

Loading Ad...

Ramayana Teaser: भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर को देख खड़े हुए रोंगटे, रावण के किरदार में छाए यश, लेकिन किस बात पर भड़के लोग

Ramayana Part 1: रणबीर कपूर पहली बार किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनने हैं और श्री राम के अवतार में उनकी झलक सोशल मीडिया पर छा गई है. भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर पूरी तरह से जच रहे हैं, उनके चेहरे पर सौम्यता और दिव्यता साफ़ झलक रही है. एक्टर का फर्स्ट लुक देखकर ही लग रहा है की वो भगवान राम के रोल में एक दम फिट बैठे हैं.

Loading Ad...

साल की सबसे Most Awaited फिल्म रामायण पार्ट 1 का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इस फिल्म को लेकर गजब का हाइप बना हुआ है. काफी टाइम से लोग रणबीर कपूर के लुक को देखने की डिमांड कर रहे थे, जो कि फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. 

रामायण से रणबीर कपूर का पहला लुक रिलीज़ 

अब फाइनली मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म रामायण पार्ट 1 से रणबीर कपूर का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है. लॉस एंजेलिस में रामायण का टीजर लॉन्च किया गया था और अब 2 अप्रैल को भारत में भी पहला लुक रिवील कर दिया है. 

Loading Ad...

रामायण के टीज़र में क्या दिखाया गया है?

Loading Ad...

बता दें कि 2.38 मिनट के टीजर की शुरुआत रावण की जलती हुई लंका से शुरू होती है, जिसके ऊपर चील-कौए मंडरा रहे हैं. इसके बाद रणबीर कपूर भवगान राम के किरदार में आसमान से नीचे गिरते हुए दिखते हैं, जिन्हें लंका एक दानव मारने को कूदता है. इसके बाद गेरूआ रंग के आसमान के बीच पहाड़ पर खड़े रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आते हैं.

फिर रणबीर कपूर को बतौर भगवान राम अपने राजमहल में जाते हुए दिखाया गया है. अगले ही सीन में वह एक राक्षस से लड़ते नजर आते हैं. फिर रणबीर धनुष उठाकर अपने चेहरा ही दिखाते ही हैं कि अगले ही सीन में वह पहाड़ में एक झरने के बीच हाथ जोड़े दिखते हैं.

Loading Ad...

भगवान राम के लुक में भव्य रुप में दिखे रणबीर 

वहीं, अगले सीन में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर बतौर राम अपनी पत्न सीता (साई पल्लवी) और छोटे भाई लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ राजमहल में चलते नजर आते हैं. इसके बाद रणबीर कपूर का भगवान राम का फर्स्ट लुक सामने आता है. रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में बेहद शानदार दिख रहे हैं.

रावण बने यश का नहीं दिखाया चेहरा 

Loading Ad...

इसके बाद रणबीर कपूर एक बड़े से दानव से जंगल में लड़ते नजर आते हैं. इसके बाद रणबीर कपूर को तलवारबाजी भी करते देखा जा रहा है. फिर अगले ही सीन में रवि दुबे बतौर लक्ष्मण और साई पल्लवी बतौर सीता मां देखा जा रहा है. टीजर के आखिरी में लंका नजर आती है और उस लंका में यश बतौर लंकेश्वर रावण के भेष में चलते दिख रहे हैं. इस सीन में यश का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन उनका लुक बताता है कि वह बतौर रावम बहुत गदर मचाने वाले हैं.

टीजर में क्या देख भड़के लोग?

Loading Ad...

रणबीर कपूर पहली बार किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनने हैं और श्री राम के अवतार में उनकी झलक सोशल मीडिया पर छा गई है. भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर पूरी तरह से जच रहे हैं, उनके चेहरे पर सौम्यता और दिव्यता साफ़ झलक रही है. एक्टर का फर्स्ट लुक देखकर ही लग रहा है की वो भगवान राम के रोल के लिए एक दम फिट बैठे हैं. हालांकि टीज़र में कुछ चीजें लोगों को पसंद नहीं आई है. लोगों ने मिक्स्ड रिएक्शन दिए हैं. किसी ने VFX पर सवाल उठा दिए हैं, तो किसी ने AI का यूस करने पर सवाल उठा दिए हैं. हालांकि कई लोग रणबीर के लुक और टीज़र की तारीफ़ भी कर रहे हैं. 

टीज़र देख क्या बोले फैंस

सोशल मीडिया पर लोग जमकर रामायण पार्ट 1 का फर्स्ट लुक देखकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इसमें कोई शक नहीं कि सब कुछ अच्छा है, लेकिन विज़ुअल इफेक्ट्स थोड़े गेम जैसे लगते हैं. फ़िज़िक्स को और ज़्यादा रियलिस्टिक होना चाहिए. विज़ुअल इफेक्ट्स को बेहतर बनाइए और फ़िज़िक्स को ठीक कीजिए!”

Loading Ad...

वहीं एक  दूसरे यूजर ने लिखा, “यह बेहद खूबसूरत और शानदार दिख रहा है. आप कुछ भी कर लें, शिकायत करने वाला कोई न कोई हमेशा मिल ही जाएगा.”

इसके अलावा एक और .यूजर ने लिखा, “हे भगवान...बस वाह.... राम जी, भाई आखिरी में रावण यश बॉस की एंट्री,”

वहीं एक और यूजर ने  लिखा, “मुझे सच में लगता है कि रणबीर कपूर में राम की भूमिका को बखूबी निभाने की सारी खूबियां हैं. उनका शांत आकर्षण, सौम्य मासूमियत और सहज शक्ति, ये सब कुछ श्री राम से अपेक्षित भाव को दर्शाते हैं.”

Loading Ad...

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,”देखने में तो अच्छा लग रहा है, लेकिन AI का इस्तेमाल क्यों? दर्शक के तौर पर हम AI से निर्मित सिनेमाई अनुभव नहीं देखना चाहते, बल्कि स्वाभाविक अनुभव देखना चाहते हैं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “महोदय, यह एक विनम्र और वास्तविक निवेदन है, कृपया वीएफएक्स पर थोड़ा और काम करें.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,”ठीक है, मुझे पहले तो संदेह था, लेकिन यह तो वाकई लाजवाब है.सब कुछ बढ़िया लग रहा है. सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स, संगीत. यह न केवल भारतीय सिनेमा को गौरव दिलाएगा, बल्कि सनातन इतिहास को भी गौरव प्रदान करेगा. रोंगटे खड़े हो गए!”

Loading Ad...

तो देखा आपने लोगों को रामायण पार्ट 1 का टीज़र और रणबीर कपूर का लुक काफी पसंद आया है, अब लोगों ने VFX में सुधार करने को कहा है, जो कुछ ख़ास नहीं है. 

रामानंद सागर की रामायण आज भी लोगों की पहली पसंद 

Loading Ad...

बता दें कि 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण आज भी लोगों की पहली पसंद है, जिसमें अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था. तब ना कोई बड़ी तकनीक थी और ना ही बड़ी बड़ी VFX कंपनी. उसके बाद भी वो रामायण आज भी लोग देखते हैं, क्योंकि वो काफी Natural और अच्छी लगती थी. उसकी तुलना में शायद ही लोग किसी और रामायण टीवी सीरियल या फिल्म को पसंद कर पाएं. 

4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण!

कुछ महीनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया था, जो कि हैरान कर देने वाला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की थी. कुछ दिनों पहले नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है. 

Loading Ad...

फिल्म की ख़ास बातें

रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है. 

दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है. 

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 

फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Loading Ad...

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...