Advertisement

Loading Ad...

राम मंदिर में चोरी पर भड़के 'रामायण' के रावण, बोले- घोर पाप किया ईश्वर बिल्कुल माफ नहीं करेंगे

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए टीवी पर रावण का किरदार निभा चुके अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा है जिन लोगों ने यह इतना बड़ा घोर पाप और गंदा काम किया है. उनको ईश्वर बिल्कुल भी माफ नहीं करेंगे.

Image Credits: akhilendram/Instagram/IANS
Loading Ad...

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले ने सभी को हिल कर रख दिया है. इस घटना की जाँच SIT द्वारा की जा रही है और मामले में अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. यूपी पुलिस की एसआईटी में जाँच के बाद 8 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई. इस घटना पर अब तक कई बड़ी हस्तियां नाराजगी ज़ाहिर कर चुकी हैं. 

‘घोर पाप किया ईश्वर बिल्कुल माफ नहीं करेंगे’

अब इस मामले पर टीवी और फिल्म एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है, एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए अपनी बात रखी है. राम मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए टीवी पर रावण का किरदार निभा चुके अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा,”जिन लोगों ने यह इतना बड़ा घोर पाप और गंदा काम किया है. उनको ईश्वर बिल्कुल भी माफ नहीं करेंगे. उनको उनके कर्मों की सजा जरूर मिलेगी. यह एक सोचने वाली बात है कि जो मंदिर इतने बड़े पैमाने पर बनाया गया है उस मंदिर के अंदर चोरी होना यह सोचने का विषय है.”

Loading Ad...

‘मंदिर में चोरी की है वो भगवान के दंड से कभी नहीं बचेगा’

Loading Ad...

एक्टर ने आगे कहा कि “इस मंदिर में चोरी वही कर सकता है, जिसको इस मंदिर के सिस्टम के बारे में पूरा पता हो. आमतौर पर कोई भी आदमी इतनी आसानी से मंदिर से चोरी नहीं कर सकता. यह तो गीता में भी लिखा है, आप जैसा कर्म करोगे, आपको वैसा ही फल मिलना है. जिसने भी मंदिर में चोरी की है वो भगवान के दंड से कभी नहीं बचेगा. उसको प्रशासन द्वारा दंड देने की कोई जरूरत नहीं है, उसको ईश्वर ही दंड देंगे. यह कलयुग है, कलयुग में ये सब चीजें होना शुरू हो चुकी हैं. मैं आस्तिक इंसान हूं और कर्मों पर पूरा विश्वास रखता हूं जो जैसा कर्म करेगा वैसा फल पाएगा.”

पुलिस ने चंपत राय से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की 

Loading Ad...

बता दें कि मंदिर के चढ़ावा प्रबंधन में चूक पाए जाने पर आरएमओ पर भी कार्रवाई की गई है. चोरी होने के बाद ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद पुलिस ने चंपत राय से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की है. पुलिस ने उनसे कर्मचारियों की जबाबदेही और चढ़ावा प्रबंधन को लेकर सवाल पूछे थे.

मंदिर में चोरी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन

राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध पूरे देश भर में देखा जा रहा है. जिसके विरोध में बनारस और मुंबई सहित कई शहरों में राजनीतिक दल प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदेश के जाने-माने नेता भी इस मामले से जुड़े मुद्दे में कूद चुके हैं. इसके अलावा पुलिस ने भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है. अयोध्या बार एसोसिएशन ने आरोपियों का कोई भी कानूनी केस न लड़ने का फैसला लिया है. 

Loading Ad...

2008 में आई रामायण में निभाया था रावण का किरदार

यह भी पढ़ें

बात करें अखिलेंद्र मिश्रा की तो उन्होंने साल 2008 में आए शो रामायण में रावण का किरदार किया था. यह शो उस वक्त का एक हिट टीवी शो था. अखिलेंद्र की आवाज और रावण का निभाया हुआ किरदार को दर्शक आज भी याद करते हैं. वैसे तो अखिलेंद्र ने अपने करियर में काफी बड़े शोज और फिल्में की हैं. लेकिन रामायण उनके उस प्रोजेक्ट में से एक है, इसके बारे में लोग आज भी बातें करते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...