Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘इस गड़बड़ी के लिए’…, राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से मांगी माफी, 'पेड्डी’ इवेंट में कर दी थी बड़ी गलती

‘पेड्डी’ इवेंट में साउथ एक्टर राम चरण ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद एक्टर ने भारतीय तेज गेंदबाजी के दिग्गज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है.

Image Credits: IANS/jaspritb1/Instagram
Loading Ad...

साउथ एक्टर राम चरण अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं, वहीं अब उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजी के दिग्गज जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है क्योंकि एक्टर  ने गलती से उन्हें फुटबॉलर समझ लिया था. 

राम चरण ने मांगी माफी

रविवार को एक्टर राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए कहा कि वह “कभी-कभी नाम भूल जाते हैं” और यह एक “सच्ची मानवीय गलती” थी. , “उफ़… मैं सच में कभी-कभी नाम याद रखने में बहुत कमजोर हूं. इस गड़बड़ी के लिए बुमराह से माफी चाहता हूं. उत्साह और भीड़भाड़ के बीच यह एक मानवीय भूल थी. मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. आप लगातार बल्लेबाज़ों को दबाव में रखकर हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं.”

Loading Ad...

क्या कहा था राम चरण ने?

Loading Ad...

इससे पहले, एक कार्यक्रम के दौरान जब रामचरण से भारतीय क्रिकेटरों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, “सचिन-लंबा और दिग्गज सफर. एमएसडी-शांत और कूल. रोहित शर्मा- हर कोई उन्हें अपना मानता है. विराट कोहली-आग. जसप्रीत बुमराह- मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं. मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आपने इसे और आगे बढ़ाया है. लव यू सर.”

पेड्डी की दमदार स्टारकास्ट

Loading Ad...

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी नई फिल्म पेड्डी की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में जान्हवी कपूर, दिव्येंदु, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.  पेड्डी इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक मानी जा रही है. इसका  डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है और इसे वद्धि सिनेमा और मिथरी मूवी मेकर्स का समर्थन प्राप्त है. 

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने अपने बैनर वृद्धि सिनेमा के तहत मिथरी मूवी मेकर्स के सहयोग से किया है. उत्तर भारत में पेड्डी को जियो स्टूडियोज रिलीज करेगा. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा जबकि इसकी वैश्विक सिनेमाघर रिलीज़ 4 जून 2026 को तय की गई है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...