Advertisement

Loading Ad...

‘रजनीकांत घटिया इंसान…’, CM Vijay से जलने की अफवाओं पर ‘थलाइवा’ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं विजय से क्यों जलूंगा

रजनीकांत पर आरोप लगे कि वो विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहते थे. इतना ही नहीं ये भी कह गया है कि उन्होंने विजय को ठीक से बधाई तक नहीं दी. हद तो तब हो गई जब ये अफवाहें भी फैलाईं गईं की रजनीकांत विजय से जलते हैं. अब एक्टर ने इन पर चुप्पी तोड़ी है.

Image Credits: IANS/X/@CMOTamilnadu/rajinikanth/Instagram
Loading Ad...

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी TVK ने कमाल कर दिया, उन्होंने जबरदस्क जीत हासिल की और राज्य के  मुख्यमंत्री बन गए. वहीं जब विधानसभा चुनावों के नतीजे आए तो साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम के स्टालिन से मिलने गए, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. 

रजनीकांत पर लोगों ने लगाए आरोप

थलाइवा पर आरोप लगे कि वो विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहते थे. इतना ही नहीं ये भी कह गया है कि उन्होंने विजय को ठीक से बधाई तक नहीं दी. हद तो तब हो गई जब ये अफवाहें भी फैलाईं गईं की रजनीकांत विजय से जलते हैं.

Loading Ad...

रजनीकांत ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी 

Loading Ad...

अब इस तरह की अफवाहों पर रजनीकांत ने रिएक्ट किया है, थलाइवा ने हाल ही में चेन्नई स्थित अपने घर में प्रेम कॉन्फ़्रेंस रखी. जिसमें उन्होंने सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी. रजनीकांत ने कहा, “चुनाव नतीजों के बाद मैं स्टालिन से मिला. इस पर कुछ आलोचना हुई. स्टालिन 38-40 सालों से मेरे दोस्त हैं. हमारी दोस्ती राजनीति से परे है. लोकतंत्र में जीत और हार आम बात है. फिर भी मुझे थोड़ा बुरा लगा कि स्टालिन कोलाथुर से हार गए.

‘रजनीकांत इतने घटिया इंसान नहीं हैं’

Loading Ad...

एक्टर ने आगे कहा, “इसलिए मैं उनसे एक दोस्त के तौर पर मिला. इस पर कुछ लोगों ने कहा कि रजनीकांत वहां यह चर्चा करने गए थे कि विजय को मुख्यमंत्री बनने से कैसे रोका जाए. ऐसी स्थिति में, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि ‘रजनीकांत इतने घटिया इंसान नहीं हैं’ यह बात बिल्कुल साफ होनी चाहिए.”

‘मैं विजय से क्यों जलूंगा’

रजनीकांत ने विजय से जलने वाली बात पर भी रिएक्ट किया. एक्टर ने कहा,  “जब मुझे पता चला कि विजय मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो मुझे बहुत हैरानी हुई. मुख्यमंत्री बनते ही मैंने उन्हें बधाई दी. मैं तो राजनीति में हूं ही नहीं, तो फिर मैं विजय से क्यों जलूंगा?'  हां, अगर कमल हासन मुख्यमंत्री बनते, तो शायद मुझे थोड़ी जलन हो सकती थी. लेकिन तब भी मुझे जलन नहीं होती. जिसके नसीब में जो लिखा है, वह होकर रहेगा और जो नहीं लिखा वह नहीं होगा.”

Loading Ad...

‘विजय से बहुत उम्मीदें हैं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं’

थलाइवा ने सीएम विजय की तारीफ़ हुए कहा, “विजय और मेरे बीच 25 साल का फासला है. अगर हम दोनों आपस में मुकाबला करेंगे, तो ये अच्छा नहीं लगेगा. 52 साल की उम्र में उन्होंने एमजी रामचंद्रन और जूनियर एनटीआर से भी ज़्यादा हासिल किया है. उन्होंने केंद्र में BJP और राज्य की दो पार्टियों का सामना किया और उन्हें हराया. मैं खुद हैरान था. कोई जलन नहीं है. विजय से बहुत उम्मीदें हैं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.”

विजय ने कब ली थी सीएम पद की शपथ 

Loading Ad...

बता दें  कि विजय ने 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली थी. तमिलनाडु के सीएम के रूप में अपने पहले संबोधन में विजय ने जनता को भरोसा दिलाया है कि वो कभी सार्वजनिक पैसे का दुरुपयोग नहीं करेंगे, विजय ने कहा है कि वो राजनीति में पैसे कमाने के लिए नहीं आए हैं. 

विजय और रजनीकांत का वर्क फ़्रंट

यह भी पढ़ें

बात करें दोनों एक्टर्स के वर्क फ़्रंट कि तो विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' भी CBFC सर्टिफिकेट मिलते ही रिलीज कर दी जाएगी. वहीं रजनीकांत जेलर 2 में नज़र आएंगे, बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान का भी केमियो होगा. 

Loading Ad...
Loading Ad...