Advertisement

Loading Ad...

प्रेमानंद महाराज की शरण में आते ही छोड़ा बॉलीवुड, बन गई कृष्ण भक्त, कौन है कृति सेनन की को-स्टार जो एक्टिंग छोड़ बनीं साध्वी

प्रणवी तिवारी, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की को-स्टार रह चुकी हैं, उनके साथ एड में काम में नज़र चुकीं हैं. अब प्रणवी तिवारी बताती हैं कि प्रेमानंद महाराज का उन पर इतना गहरा असर पड़ा कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर भक्ति का रास्ता चुन लिया है.

Image Credits: BhajanMarg/Youtube/Screengrab
Loading Ad...

फिल्म इंडस्ट्री में जगह अपनी बनाना आसान नहीं होता है और इसे एक झटके में अलविदा कहना भी उतना आसान नहीं होता है. 

 चमक-दमक छोड़ भक्ति पर राह पर निकली ये एक्ट्रेस

कई बार स्टार्स इस इंडस्ट्री से दूरी बनाने की चाह ज़ाहिर करते हैं, लेकिन चमक-दमक में इस तरह खो जाते हैं कि इंडस्ट्री से दूरी नहीं बना पाते हैं. हालांकि कई स्टार्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाकर बाद में इससे दूरी बना ली. कुछ अलग फील्ड में काम करने लगे तो कई भक्ति की राह पर निकल पड़े. 

Loading Ad...

क्यों धर्म की राह पर निकल पड़ीं प्रणवी

Loading Ad...

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ हस्ती ऐसी भी रहीं, जिन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह त्याग धर्म की राह को चुना और ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाकर दिन-रात भगवान की भक्ति में लगा दिए. ऐसी है एक्ट्रेस हैं प्रणवी तिवारी, जिन्होंने हाल ही में ख़ुद को फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह से अलग कर लिया है और अब वो वृंदावन में साध्वी बन गई हैं. एक्ट्रेस ने अपनी आध्यात्मिक जर्नी के बारे में खुलकर बात की और बताया की आख़िर वो क्यों धर्म की राह पर निकल पड़ीं. 

क्यों बॉलीवुड छोड़ वृंदावन में साध्वी बन गईं प्रणवी

Loading Ad...

प्रणवी तिवारी, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की को-स्टार रह चुकी हैं, उनके एड में काम में नज़र चुकीं हैं. अब प्रणवी तिवारी बताती हैं कि प्रेमानंद महाराज का उन पर इतना गहरा असर पड़ा कि उन्होंने सब कुछ छोड़कर भक्ति का रास्ता चुन लिया है. कृति सेनन की कोस्टार प्रणवी ने साध्वी बनने के लिए एक्टिंग छोड़ दी है. जबकि एक दौर में उनके पास सब कुछ था, उनके पास ना पैसों की कमी थी और ना ही किसी चीज़ की, लेकिन उन्हें हर वक्त के कमी खलती थी. उन्हें इंडस्ट्री की दुनिया में सब कुछ होते हुए भी अकेलेपन का अहसास होता था. ऐसे में उन्होंने आध्यात्मिक और भक्ति की ओर जाने का फैसला किया. 

आलिया-बॉबी की Alpha का ट्रेलर देख लोगों का हुआ दिमाग ख़राब, क्या हुआ ऐसा चढ़ गया सबका पारा, ऋतिक भी नहीं बचा पाए

कृति सेनन संग कर चुकी हैं विज्ञापन में काम

Loading Ad...

एयर होस्टेस से एक्ट्रेस बनी प्रणवी ने कृति सेनन के साथ विज्ञापन में काम किया, वो कई और एड फिल्म का भी हिस्सा रहीं, लेकिन फिर वो वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में आध्यात्मिकता को अपनाने के लिए अपना सफल करियर छोड़ दिया.

ग्लैमर की दुनिया से दूर होने की बताई वजह

प्रवणी ने फिल्म में इंडस्ट्री और ग्लैमर की दुनिया से दूर होने की वजह बताई. एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, 'मैं पहली बार 2025 में वृंदावन गई थी. मैं एयर होस्टेस थी. मैंने कृति सेनन के साथ विज्ञापनों में काम किया है. कुछ विज्ञापनों में मैं मुख्य भूमिका में भी थी. मैं पूरी तरह से एक्टिंग करना चाहती थी, लेकिन मेरा मन बेचैन था. मुझे लगा कि मेरे पास सब कुछ है, लेकिन शांति नहीं है.’

Loading Ad...

डिप्टी CM पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में वो…

प्रेमानंद महाराज से ली दीक्षा और बन गई साध्वी

उन्होंने आगे कहा “फिर फरवरी 2025 में मैंने प्रेमानंद महाराज को सुनना शुरू किया. मुझे पता चला कि उनसे दीक्षा लेना मुश्किल था. मैंने अपने परिवार से बात की और फिर सब कुछ छोड़कर वृंदावन आ गई. पिछले दो सालों से मुझे लग रहा था कि कुछ कमी है. वृंदावन में मैं एक भाई से मिली, जिनकी मदद से मैं प्रेमानंद महाराज से मिली और दीक्षा ली. जब से मैंने गुरुदेव को सुनना शुरू किया, मुझे लगा कि यही सब कुछ है. मुझे लगा कि मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है.मई 2026 में मैं वृंदावन चली गई.’

Loading Ad...

PM मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर गद-गद हुए चिराग़ पासवान, दिया ऐसा बयान, चिढ़ जाएंगे विरोधी

यह भी पढ़ें

बता दें कि अब पूरी तरह से एक्टिंग छोड़ प्रवणी, भगवती बन गईं हैं. वो अब प्रेमानंद महाराज के मार्गदर्शन में हैं और कृष्ण भक्ति में पूरी तरह से डूब गईं हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...