Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराया 'रामायण' का ऑफ़र, जानिए कौन से किरदार के लिए किया गया था अप्रोच

नितेश तिवारी की रामायण के लिए प्रियंका चोपड़ा को भी ऑफ़र आया था, एक्ट्रेस को एक बड़े किरदार के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने किसी कारण की वजह से इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है.

Loading Ad...

बॉलीवुड में सबसे मंहगी रामायण बनने जा रही है, जाने माने डायरेक्टर नितेश तिवारी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं, इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता और साउथ एक्टर यश रावण के रोल में नज़र आएंगे. काफी दिनों से ये फिल्म अपनी कास्टिंग की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है. 

प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराया ‘रामायण’ का ऑफ़र!
वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली थी. मेकर्स ने एक्ट्रेस को एक अहम किरदार के लिए संपर्क किया था. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने एक लीडिंग वेबसाइट को बताया कि मेकर्स प्रियंका को कास्ट करना चाहते थे. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स प्रियंका चोपड़ा को शूर्पणखा के किरदार में कास्ट करना चाहते थे. जिसके लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच भी किया था. लेकिन डेट्स के चलते प्रियंका इस किरदार को हां नहीं कह पाईं और उन्हें इस फिल्म के ऑफ़र को ठुकरा दिया. 

शूर्पणखा के रोल के लिए फ़ाइनल हुईं रकुल!
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के मना करने के बाद मेकर्स ने शूर्पणखा के किरदार के लिए कई एक्ट्रेस के नाम पर विचार किया था, लेकिन मेकर्स ने अब रकुल प्रीत सिंह को इस रोल के लिए फ़ाइनल कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि रकुल इस रोल के लिए एक दम फिट बैठ रही हैं. उन्होंने अपने किरदार के लिए खूब मेहनत की है. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है.

Loading Ad...

बॉयकॉट का सताएगा डर!
साल 2023 में रिलीज़ हुई प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरूष को लेकर भी काफी बवाल हुआ था. फिल्म में Facts के साथ छेड़ छाड़ की गई थी.  वहीं फिल्म में रावण और हनुमान के किरदारों को जिस तरह की भेष भुषा दी गई थी, उसका भी लोगों ने विरोध किया था.  550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनॉन ने माता सीता , सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था.  Om raut के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म बॉयकॉट की बली चढ़ गई थी. अब नितेश तिवारी की रामायण में कोई कमी निकली तो ये फिल्म भी लोगों के निशाने पर आ सकती हैं. 

Loading Ad...

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 
फ़िल्म में रणबीर और सई पल्लवी के अलावा भी कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं.  दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे.  इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा  प्रोड्यूस कर रहे हैं.  मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है की रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

यह भी पढ़ें

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 900 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनाया जा रहा है, जो की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्म होने वाली है. रणबीर की इस फिल्म को 2 पाट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...