Advertisement

Loading Ad...

राघव चड्ढा को BJP में एंट्री कराने के पीछे प्रियंका चोपड़ा! भाजपा के बड़े नेता से बात के बाद सबकुछ हुआ तय, अब तक सबसे बड़ा दावा

नवजोत कौर सिद्धू ने टॉप सीक्रेट पॉडकास्ट में राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के पीछे का कारण भी बताया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा,  राघव, प्रियंका चोपड़ा की वजह से BJP में शामिल हुए. उनके मुताबिक, प्रियंका को पता चला था कि राघव और AAP के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

Image Credits: IANS/Raghavchadha/Priyankachopra/Instagram/IANS
Loading Ad...

राघव चड्ढा  जबसे आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं, तभी से संसद  से लेकर सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की ही चर्चा हो रही है. राघव चड्ढा के इस फैसले के कई लोग हैरान हैं. 

प्रियंका की वजह से BJP में शामिल हुए राघव!

वहीं इस बीच राघव की बीजेपी को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं, दरअसल दिग्गज पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया है कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव ने बीजेपी ज्वाइन किया है. 

Loading Ad...

राघव के बीजेपी में शामिल होने के पीछे का क्या कारण है?

Loading Ad...

नवजोत कौर सिद्धू ने टॉप सीक्रेट पॉडकास्ट में राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के पीछे का कारण भी बताया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा,  राघव, प्रियंका चोपड़ा की वजह से BJP में शामिल हुए. उनके मुताबिक, प्रियंका को पता चला था कि राघव और AAP के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उन्हें ED की जांच का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए, प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति की खातिर राघव को बचाने के लिए दखल दिया.

‘प्रियंका ने BJP के शीर्ष नेताओं से बात की’

Loading Ad...

नवजोत कौर सिद्धू ने आगे दावा करते हुए बताया, “परिणीति ने प्रियंका को AAP के साथ चल रही अनबन के बारे में बताया था और यह भी कहा था कि पार्टी राघव को निकालने वाली है. इसके बाद, प्रियंका ने कथित तौर पर अपने कॉनटेक्ट्स का इस्तेमाल करके BJP के शीर्ष नेताओं से बात की और पार्टी में राघव के प्रवेश की व्यवस्था की.” 

‘राघव चड्ढा आज चार साल बाद बोल रहे हैं’

नवजोत कौर सिद्धू यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, “मैं ये कहना चाहूंगी कि हर शांतिप्रिय इंसान अपने तरीके से एक स्वतंत्र पक्ष होता है. राघव चड्ढा आज चार साल बाद बोल रहे हैं... लेकिन उन्हें डेढ़ साल पहले ही अपनी चिंताएं जाहिर कर देनी चाहिए थीं. अगर कुछ गलत लगे तो तुरंत उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.”

Loading Ad...

नवजोत कौर सिद्धू के इस दावे ने हर किसी को हैरान कर दिया है. हालांकि राघव चड्ढा, परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की तरफ़ से इसे बारे में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. 

‘मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं’

बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने कहा था, “पिछले कुछ सालों से, मुझे ये महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे.”

Loading Ad...

किन 7 सांसदों ने आप पार्टी छोड़ दी

बीते शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी. राघव ने बताया था कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता भी उनके साथ हैं. 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...