Advertisement

Advertisement

Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया Temprature, बताया 2025 का लक्ष्य !

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने पति और बेटी के साथ बेहद ही प्यारी फ़ोटोज़ शेयर की हैं। दअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी सहित कई तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन अपने आलीशान विला की छत पर खड़ी दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती  है। सोशल मीडिया पर वो काफ़ी एक्टिव रहती हैं।आए दिन वो अपने फैंस के साथ पोस्ट शेयर करती ही रहती हैं। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है की 2025 में उनका क्या लक्ष्य है। प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का जश्न बेहद ही ज़बरदस्त अंदाज में बनाया है। एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ नए साल का स्वागत किया है। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने पति और बेटी के साथ बेहद ही प्यारी फ़ोटोज़ शेयर की हैं। दअसल प्रियंका चोपड़ा ने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी सहित कई तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन अपने आलीशान विला की छत पर खड़ी दिखाई दे रही हैं।

वहीं, एक दूसरी  तस्वीर में वो बीच पर निक के साथ लाल बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी बेटी पानी के साथ खेल रही है। वहीं एक तस्वीर में एक्ट्रेस जेट स्की पर बैठी नजर आ रही हैं। जबकि कुछ और  तस्वीरों में प्रियंका और बेटी मालती साथ में नजर आ रही हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कई फ़ोटोज़ शेयर करते हुए लिखा -  जिंदगी को खुलकर जीना ही 2025 के लिए मेरा लक्ष्य है। खुशी, आनंद और शांति हो। हम सभी को इस नए साल में बहुत कुछ मिले। अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। 2025 की शुभकामनाएं। ऐसी शानदार यादों के लिए शुक्रिया।"

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ़्रंट की तो एक्ट्रेस कई फ़िल्मों में नज़र आने वाली हैं, जल्द ही एक्ट्रेस “हेड्स ऑफ स्टेट” नाम  की फ़िल्म में नज़र आएँगी ।  इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना दिखाई देंगे। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।वहीं फ़िल्म  “द ब्लफ” में वो 19वीं सदी के कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका भी निभाएंगी। ये एक ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन भी फ्लॉवर कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू अहम  भूमिका में हैं।

इसके अलावा, प्रियंका वेब सीरीज "सिटाडेल" के दूसरे सीजन में वापसी करने के लिए तैयार हैं।एक बार फिर से वो नादिया के किरदार में नज़र आएँगी। हॉलीवुड के अलावा प्रियंका बॉलीवुड फ़िल्मों में भी नज़र आने वाली हैं, वो जल्द ही राजामौली jungle adventure में नजर आएंगी। इस फिल्म में पीसी के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमरन नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म के अलावा प्रियंका कैटरीना और आलिया के साथ जी ले रहा नाम की फिल्म में नजर आएंगी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE

Advertisement

अधिक →